ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एलजेपी के असली हकदार की लड़ाई जारी………

UB India News by UB India News
September 24, 2021
in पटना, लोजपा
0
लोजपा पर बर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे चाचा भतीजा …….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद से एलजेपी के असली हकदार की लड़ाई जारी है। पार्टी अब दो गुटों में बंट गई है। केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस और जमुई के सांसद चिराग पासवान खुद को लोजपा का अध्यक्ष बता रहे हैं। मामला कोर्ट में भी गया पर दावेदारी की बात नहीं सुलझ सकी। अब बिहार की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर सबकी नजरें टिकीं हुई हैं। तारापुर एवं कुशेश्वरस्थान में इलेक्शन होना है। आखिर चुनाव आयोग लोजपा का सिंबल बंगला किसे देगा? गुरुवार को मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा है कि इसे लेकर कोई असमंजस नहीं है। चुनाव आयोग को सब पता है। ऐसे में चिराग के इस दावे से अब पशुपति कुमार पारस क्या करेंगे? इस पर सबकी नजरें हैं।

चिराग पासवान ने तारापुर एवं कुशेश्वरस्थान की दो सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान पहले ही कर दिया है। तारापुर से मेवालाल चौधरी और कुशेश्वरस्थान से शशिभूषण हजारी ने पिछले साल संपन्न हुए इलेक्शन में जीत दर्ज की थी। जदयू के दोनों विधायकों का असमय निधन हो गया था। अब इन दो सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल यूनाइटेड (जदयू), कांग्रेस और लोजपा नजर बनाए है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

चिराग अगर अपने उम्मीदवार उतारेंगे तो चुनाव आयोग बंगले का सिंबल किसे देगा? इस सवाल के जवाब में चिराग ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इसे लेकर कोई कन्फ्यूजन है। चुनाव आयोग के पास जानकारी है कि बंगला सिंबल किसे देना है। चिराग ने मीडिया कर्मियों से कहा कि आप चाहें तो आयोग से पूछ भी सकते हैं। विदित हो कि चिराग पहले ही कह चुके हैं कि उम्मीदवारों का चयन लगभग हो चुका है। पार्टी इलेक्शन लड़ने को लेकर समीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा था कि पार्टी के संसदीय बोर्ड की ओर से जल्द उपचुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
गैंगवार से दहली दिल्ली, रोहिणी कोर्ट परिसर में फायरिंग के दौरान 3 लोगों की मौत

गैंगवार से दहली दिल्ली, रोहिणी कोर्ट परिसर में फायरिंग के दौरान 3 लोगों की मौत

पंचायत चुनाव के पहले चरण में 60% हुए मतदान, जिला मुख्यालयों में कल होगी मतगणनाः निर्वाचन आयोग

पंचायत चुनाव के पहले चरण में 60% हुए मतदान, जिला मुख्यालयों में कल होगी मतगणनाः निर्वाचन आयोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend