ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्वाभिमानी महिलाएं आदर की पात्र

UB India News by UB India News
September 22, 2021
in पटना, भाजपा, महिला युग
0
स्वाभिमानी महिलाएं आदर की पात्र

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ७१वें जन्मदिन पर सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भाजपा महानगर‚ महिला मोर्चा की अध्यक्ष कांति केशरी के नेतृत्व में चारों विधानसभा क्षेत्रो में फुटपाथ पर फल–सब्जी बेचने वाली महिला दुकानदारों को अंग–वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ॥ कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने महिला फल–सब्जी विक्रेताओं के परिश्रम और व्यवसाय के प्रति उनके लगन की सराहना करते हुये कहा की आर्थिक रूप से कमजोर समाज से आने के बाबजूद दुग्ध–फल और सब्जी बेचकर स्वाभिमान के साथ अपने परिवार का भरण पोषण करने वाली हमारी माताएं और बहनें आदर की पात्र हैं। इस अवसर पर भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा मौजूद थी। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री सह विधायक नंद किशोर यादव के साथ सरला रजक‚ शशि बल्दियार‚ सरोज जायसवाल ने पटना साहिब क्षेत्र में कुल ७१ महिलाओं को सम्मानित किया। नंदकिशोर यादव ने कहा की कोरोना काल में लोगों के घरों तक फल और सब्जियां पहुंचाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ये महिलाएं सम्मान की पात्र है। इसी तरह बांकीपुर विधानसभा अंतर्गत राजापुर में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर फल–सब्जी बेचकर जीवन यापन करने वाली ७५ महिलाओं को सम्मानित किया। मंत्री नितिन नवीन ने कहा की निम्न आय वर्ग से आनेवाली ये महिलाएं महिला सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत स्तंभ हैं। दीघा विधानसभा क्षेत्र में डॉ. संजीव चौरसिया ने भी फुटपाथ पर मछली फल एवं सब्जी बेचने वाली ७१ महिलाओं को प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत सम्मानित कर उन्हें प्रधानमंत्री के महिला सशक्तिकरण के विचारों से अवगत कराया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार‚ महिला मोर्चा अध्यक्ष कांति केशरी‚ उपाध्यक्ष संगीता सिंह‚ महिला मण्डल अध्यक्ष सोनी सुन्दरका‚ ज्योति आनंद‚ चेतना जी‚ वार्ड पार्षद सीमा वर्मा‚ डॉ. प्रियंका सिंह‚ किरण कुमारी‚ अमिताभ रंजन के अलावा महानगर के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी यात्रा पर रवाना, विस्तार से जानिए कैसा रहेगा कार्यकम

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी यात्रा पर रवाना, विस्तार से जानिए कैसा रहेगा कार्यकम

मंत्रोच्चार और पुष्पवर्षा के साथ महंत नरेंद्र गिरि को दी गई भू-समाधि

मंत्रोच्चार और पुष्पवर्षा के साथ महंत नरेंद्र गिरि को दी गई भू-समाधि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend