ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रिंस राज के खिलाफ FIR मामले पर BJP ने साधी चुप्पी

UB India News by UB India News
September 15, 2021
in पटना, लोजपा
0
प्रिंस राज के खिलाफ FIR मामले पर BJP ने साधी चुप्पी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एलजेपी सांसद और बिहार एलजेपी के अध्यक्ष प्रिंस राज (Prince Raj) के खिलाफ दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. दिल्ली के एक अदालत के आदेश पर एलजेपी नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इधर, इस मामले में उन्होंने दिल्ली की ही अदालत में जमानत याचिका दायर कर दी है. हालांकि, समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रिंस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है. लेकिन बीजेपी (BJP) ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध ली है.

मामला सामाजिक रूप से संवेदनशील
सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दर्ज मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद (Nikhil Anand) ने कहा, “सांसद प्रिंस राज से संबंधित रिपोर्ट किया गया मामला बहुत संवेदनशील है और कानून अपना काम करेगा. चूंकि मामला सामाजिक रूप से संवेदनशील है, इस मुद्दे पर कोई व्यक्तिगत या राजनीतिक बयान नहीं होना चाहिए जिसमें एक युवा लड़का और लड़की शामिल है. ”

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

छवि को धूमिल करने की साजिश
इधर, समस्तीपुर सांसद पर एफआईआर होने के बाद एलजेपी (पारस गुट) उनके बचाव में उतर आई है. पार्टी प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दावा किया कि पूरा मामला उनकी पार्टी और प्रिंस राज की छवि को धूमिल करने की साजिश है. अग्रवाल ने यहां तक कहा कि ये मामला हनीट्रैप का भी हो सकता है.

अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज
दरअसल, 9 सितम्बर को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में प्रिंस राज के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है. दिल्ली की एक अदालत के आदेश पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दिल्ली पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर प्रिंस राज के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है. ये महिला लोक जनशक्ति पार्टी की ही एक पूर्व कार्यकर्ता बताई जा रही है. हालांकि, पार्टी इस पूरे मामले को गलत बात रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
सूबे में उद्योग व व्यापार का बन रहा है नया वातावरणः शाहनवाज

सूबे में उद्योग व व्यापार का बन रहा है नया वातावरणः शाहनवाज

देश की संम्पत्ति बेचना ही राष्ट्र भक्ति

देश की संम्पत्ति बेचना ही राष्ट्र भक्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend