ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देवी लाल की 107वीं जयंती के अवसर पर सम्भावित रैली में शामिल होंगे नितीश कुमार !

रैली के आयोजन को अंतिम रूप दिया जा रहा है और अगर रैली आयोजित होती है तो इससे सियासी अटकलों का बाजार गर्म होना तय है.

UB India News by UB India News
September 2, 2021
in खास खबर, प्रदेश
0
देवी लाल की 107वीं जयंती के अवसर पर सम्भावित रैली में शामिल होंगे नितीश कुमार !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश कुमार ने पिछले कुछ महीनों में पेगासस जासूसी, जनसंख्या नियंत्रण क़ानून और जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों पर अपने सहयोगी बीजेपी से अलग बात की है. दो दिनों पहले ही जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उन्हें पीएम पद के लिए उपयुक्त क़रार दिया गया. क्या बीजेपी और कांग्रेस से अलग भी कोई राजनीतिक मोर्चा बनाने की तैयारी हो रही है ?

ये सवाल खड़ा हो रहा है सितम्बर में होने वाली एक सम्भावित राजनीतिक रैली से. देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के संस्थापक चौधरी देवी लाल की 107वीं जयंती के अवसर पर एक रैली आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है. 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती मनाई जाती है और सूत्रों के मुताबिक़ उस दिन हरियाणा के जींद शहर में एक रैली आयोजित किए जाने की योजना बनाई जा रही है.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

सबसे बड़ी उत्सुकता इस बात की है कि आख़िर इस रैली में किन किन नेताओं के शामिल होने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक़ अभी तक जिन नेताओं ने इस रैली में आने को लेकर अपनी सहमति जता दी है उनमें चौधरी देवीलाल के पुत्र और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और टीडीपी अध्यक्ष एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू शामिल हैं.

पिछले महीने दिल्ली में हुई जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने आए नीतीश कुमार ने पार्टी के प्रधान महासचिव के सी त्यागी के साथ ओम प्रकाश चौटाला से मुलाक़ात की थी.

दिलचस्प बात ये है कि अबतक जिन नेताओं के रैली में आने की पुष्टि हो चुकी है उनमें से सुखबीर बादल को छोड़कर सभी जनता दल से ही निकली हुई पार्टियों के नेता हैं. रैली के आयोजन को अंतिम रूप दिया जा रहा है और अगर रैली आयोजित होती है तो इससे सियासी अटकलों का बाजार गर्म होना तय है. बिहार में एनडीए के भीतर बीजेपी और जेडीयू के बीच जो शाह मात का खेल चल रहा है उसके बीच इस सम्भावित रैली से और सवाल खड़े होना भी तय है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
बिक्री बढ़ाने के लिये हीरो इलेक्ट्रिक ने व्हीकल्सय ईएमआई से किया गठबंधन

बिक्री बढ़ाने के लिये हीरो इलेक्ट्रिक ने व्हीकल्सय ईएमआई से किया गठबंधन

प्रकृति से सामंजस्य रखते हुए पर्यटन को दें बढ़ावाः नीतीश

प्रकृति से सामंजस्य रखते हुए पर्यटन को दें बढ़ावाः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend