ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को जदयू की राष्ट्रीय परिषद ने दी मंजूरी

UB India News by UB India News
August 30, 2021
in जदयू, पटना
0
ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को जदयू की राष्ट्रीय परिषद ने दी मंजूरी

Patna-Aug.29,2021-Bihar Chief Minister Nitish Kumar, JDU national president Rajeev Ranjan alias Lalan Singh, party leader Upendra Kushwaha and others at party's national council meeting at Janata Dal United office in Patna.

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजधानी के कर्पूरी सभागार में रविवार को आयोजित जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें अध्यक्ष पद के सभी अधिकार भी प्राप्त हो गये। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ८ एजेंडे पारित किये गये। खास बात यह है कि तय एजेंडे के तहत संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष के लिए जदयू के संविधान में संशोेधन कर दिया गया है‚ जिससे उपेन्द्र कुशवाहा को मजबूती मिल गई है। ज्ञात हो कि पहले से राष्ट्रीय अध्यक्ष ही संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष होते थे‚ किंतु अब संशोधन के जरिए स्पष्ट कर दिया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी को मनोनीत कर सकते हैं। अभी‚ उपेंद्र कुशवाहा जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं। ललन सिंह के सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किये जाने पर राष्ट्रीय परिषद ने अपनी स्वीकृति दे दी। एक अन्य प्रस्ताव में जातीय आधार पर जनगणना पर जोर देते हुए कहा गया कि केंद्र सरकार जाति आधारित जनगणना कराकर सभी जातियों का वास्तविक आंकडा सार्वजनिक करे। एक अन्य प्रस्ताव में जस्टिस रोहिणी आयोग की सिफारिशों को सार्वजनिक करने की मांग उठायी गई है। ऐसा इसलिए कि बिहार की तर्ज पर अत्यंत पिछडे वर्गों के सामाजिक‚ शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तीकरण के प्रयासों को अधिक बल मिल सके। जनसंख्या नियंत्रण के लिए जदयू ने जागरूकता अभियान पर जोर दिया है। जदयू किसी कठोर नियंत्रण के पक्ष में नहीं है। साथ ही जदयू ने मेडिकल परीक्षाओं में की गई आरक्षण व्यवस्था का स्वागत किया है। अंतिम आठवें प्रस्ताव के जरिए दिवंगत नेताओं के प्रति शोक प्रकट किया गया है। ज्ञात हो कि इसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा‚ प्रधान महासचिव केसी त्यागी‚ कोषाध्यक्ष आलोक कुमार सुमन (सांसद)‚ राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा‚ रामसेवक सिंह कुशवाहा‚ गुलाम रसूल बलियावी‚ आफाक अहमद खान‚ कमरे आलम‚ प्रवीण सिंह तथा राष्ट्रीय सचिव आरपी मंडल (सांसद)‚ विद्यासागर निषाद‚ संजय वर्मा के साथ ही प्रो. रामवचन राय एवं अनिल हेगडÃे समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि हमें अपने नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का उनका सपना पूरा करने के लिए एकजुट होकर पूरी मजबूती और निष्ठा से काम करना है। इस लIय को हासिल करने के लिए न केवल पार्टी के बूथ तक के पदाधिकारी बल्कि एक–एक कार्यकर्ता की सहभागिता जरूरी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
बिहार में लगेगा खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उद्योग:पशुपति

बिहार में लगेगा खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उद्योग:पशुपति

यूपी चुनाव में आमने-सामने होंगी जदयू और वीआईपी

यूपी चुनाव में आमने-सामने होंगी जदयू और वीआईपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend