ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जातपात में ही जब लोग डूबे रहेंगे तब देश कभी विकास नहीं करेगा: सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह

UB India News by UB India News
August 5, 2021
in गोपालगंज, पटना, भाजपा
0
जातपात में ही जब लोग डूबे रहेंगे तब देश कभी विकास नहीं करेगा: सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में जातिगत जनगणना को लेकर लगातार बहस जारी है और सभी राजनीतिक दल अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं. इस बीच बिहार में बीजेपी कोटे के एक मंत्री ने कहा कि देश में जातिगत नहीं, बल्कि गरीबों की जनगणना हो. प्रदेश के सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह ने गोपालगंज में कहा कि जातपात में ही जब लोग डूबे रहेंगे तब देश कभी विकास नहीं करेगा. मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह विधानसभा क्षेत्र गोपालगंज पहुंचे मंत्री सुभाष सिंह ने जोर देकर कहा कि देश में गरीबों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है.

सुभाष ने कहा कि गरीब कैसे समाज की मुख्य धारा में आएं, उन्हें कैसे आर्थिक रूप से मजबूत करना है इस पर विचार होना चाहिए. देश में अगर जातीय जनगणना होती है तो इससे किसी खास एक वर्ग को लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि जातीय जनगणना से तनाव की स्थिति भी पैदा हो जाए. अगर इससे लाभ होता तो 1931 के बाद से जातिगत जनगणना क्यों नहीं हुई? इसे बंद क्यों कर दिया गया, क्योंकि उसका बुरा असर देखने को मिला. मंत्री ने पूछा कि जाति को ऊपर उठाना है कि गरीबों को ऊपर उठाना है.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

सहकारिता मंत्री ने सीएम नीतीश कुमार को पीएम मैटीरियल के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि वही लोग पीएम मैटीरियल बताते हैं और वही लोग सुनते हैं. उन्होंने कहा कि देश में और बिहार में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार चल रही है. नरेंद्र मोदी का जो सपना है कि किसानों की आय दोगुनी हो वही काम नीतीश कुमार भी कर रहे हैं. किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है. बिहार में भी फसल क्षति मुआवजा के लिए पहले किसानों को प्रीमियम राशि देनी पड़ती थी, लेकिन अब सिर्फ ऑनलाइन वो अपने क्षति का कंप्लेन दे रहे हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कल 6 अगस्‍त को पहुंच रहे पटना

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कल 6 अगस्‍त को पहुंच रहे पटना

15 अगस्त के बाद चिराग पासवान का यूपी में ‘आशीर्वाद यात्रा’

15 अगस्त के बाद चिराग पासवान का यूपी में 'आशीर्वाद यात्रा'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend