ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विधानसभा और परिषद शोक प्रस्ताव के बाद स्थगित, काला मास्क- हेलमेट पहनकर पहुंचे विपक्ष के विधायक

UB India News by UB India News
July 30, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
विधानसभा और परिषद शोक प्रस्ताव के बाद स्थगित,  काला मास्क- हेलमेट पहनकर पहुंचे विपक्ष के विधायक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को हुई। विधानसभा और परिषद में शोक प्रस्ताव के बाद दोनों सदन को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले विपक्ष के विधायक काला मास्क पहनकर विधानमंडल पहुंचे। वे सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे। राजद विधायक सतीश दास हेलमेट पहनकर पहुंचे। वे हाथों में ‘झाल’ (हाथों से बजाने वाला एक बाजा) भी लिए हुए थे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को ‘झाल’ सौंप देंगे। उधर, विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही परंपरा के मुताबिक शोक प्रस्ताव लाया गया। इसके बाद मंगलवार तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई। परिषद् में भी विपक्ष के सदस्य काला मास्क पहनकर पहुंचे थे।

विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले सीएम नीतीश कुमार विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर में पहुंचे। यहां उन्होंने स्पीकर विजय सिन्हा से मुलाकात की। इसके बाद विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के चैंबर में गए। सभापति ने बुके देकर सीएम का स्वागत किया।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

मानसून सत्र 30 जुलाई तक चलेगा। मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने पूरी तैयारी कर ली है। महंगाई से लेकर कोरोना के दौरान हुई मौतों के मुद्दों पर विपक्ष सरकार पर हमला बोलेगी। साथ ही बजट सत्र में विपक्ष के विधायकों के साथ हुई मारपीट मामले पर भी हंगामे के आसार हैं।

राजद विधायक सतीश दास की भी बजट सत्र में पिटाई हुई थी। उन्होंने भास्कर के साथ बातचीत में कहा कि पिछले बजट सत्र में उनकी पिटाई हुई थी और उन्हें पीएमसीएच और उसके बाद दिल्ली एम्स रेफर किया गया था। सदन में फिर से उन पर हमला ना हो जाए इसलिए वे हेलमेट लगाकर आए हैं और नीतीश कुमार को झाल सौंपने आए हैं। उधर, महुआ के राजद विधायक मुकेश रोशन भी हेलमेट, फर्स्ट एड और काला मास्क लेकर सदन पहुंचे थे।

विरोध के लिए महागठबंधन ने की तैयारी

मानसून सत्र से पहले रविवार शाम को राबड़ी आवास पर महागठबंधन की बैठक हुई। इसमें महागठबंधन के तमाम दलों ने कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने के लिए रणनीति बनाई। बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि सदन की कार्यवाही अच्छे से चले। सरकार ही नहीं चलने देती है। सवालों का जवाब नहीं देती है। उन्होंने यह भी कहा कि बजट सत्र में जो कुछ हुआ, वो सीएम के इशारों पर ही हुआ था। नीतीश कुमार को मानसून सत्र में सदन में माफी मांगनी चाहिए।

हंगामेंदार रहा था बजट सत्र

इससे पहले विधानमंडल के बजट सत्र में जोरदार हंगामा हुआ था। 23 मार्च को विपक्ष के विधायकों के साथ विधानसभा में मारपीट भी की गई थी। मार्शल और पुलिसकर्मियों ने महिला विधायकों भी सदन से बाहर निकाल दिया था। कई को तो सदन के बाहर फेंका जा रहा था। इससे पहले विपक्ष के कुछ विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को चैंबर में ही बंद कर दिया था। कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मियों ने विजय सिन्हा को बाहर निकाला था।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
बिहार विधान मंडल मॉनसून सत्र: इस मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरेगी बीजेपी

बिहार विधान मंडल मॉनसून सत्र: इस मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरेगी बीजेपी

येदियुरप्पा ने छोड़ा कर्नाटक CM पद, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक

येदियुरप्पा ने छोड़ा कर्नाटक CM पद, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend