ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधान मंडल मॉनसून सत्र: इस मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरेगी बीजेपी

UB India News by UB India News
July 26, 2021
in खास खबर, पटना, ब्लॉग, विधानमंडल
0
बिहार विधान मंडल मॉनसून सत्र: इस मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरेगी बीजेपी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधान सभा व विधान परिषद की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई है. एक ओर विपक्ष जहां बजट सत्र के दौरान बीते 23 मार्च को विधायकों के साथ दुर्व्यवहार का मामला उठाने की तैयारी में है वहीं, भाजपा की ओर से धर्मांतरण का मुद्दा उठाया जा सकता है. माना जा रहा है कि मंगलवार को दोनों सदनों में यह मुद्दा जोर पकड़ेगा. खास तौर पर विधानसभा में कल धर्मांतरण का मुद्दा भी उछल सकता है और इस मसले पर एनडीए की सहयोगी भाजपा नीतीश सरकार (Nitish Government) को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश कर सकती है. बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल (BJP MLA Hari Bhushan Thakur Bachaul) ने कहा है कि बिहार में लोभ लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है, वे इस मुद्दे को उठाएंगे विधान सभा में उठाएंगे.

वहीं, भाजपा के विधायक संजय सरावगी (Sanjay Saraogi) ने भी इस मामले पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि सीएम नीतीश हमारे सम्मानित नेता हैं, लेकिन उनकी पार्टी अलग है और उनकी पार्टी की विचारधारा भी अलग है. बिहार के गया समेत कई जिलों में लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा है. सरकार को इस मुद्दे पर गंभीर होना चाहिए. अन्य राज्यों में इसके लिए जिस तरीके से कानून बनाने की बात है वैसे बिहार में भी बनाया जाए.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

कांग्रेस विधायक ने कही ये बात
इस बीच कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने जबरन धर्मांतरण को गलत बताया है. शकील अहमद ने कहा कि जबरन धर्मांतरण कराना गलत है, लेकिन जो अपने मन से धर्मांतरण कर रहे हैं उस पर कार्रवाई नहीं हो सकती. बिहार में धर्मांतरण से बड़ा मुद्दा बेरोजगारी भुखमरी और गरीबी का है.

बता दें कि एनडीए सरकार में सहयोगी जीतन राम मांझी ने हाल में गया के उन 135 महादलित परिवार का समर्थन किया, जिन्होंने अपना धर्मपरिवर्तन करते हुए ईसाई धर्म अपना लिया है. मांझी ने कहा कि महादलितों के (हिंदू) धर्मपरिवर्तन में कुछ गलत नहीं है. अगर उन्हें दूसरे धर्म में अपना विकास और अच्छा महसूस होता है तो वो जाएंगे. मांझी ने कहा कि इस पर विचार करें कि महादलितों ने ईसाई धर्म क्यों अपनाया है? क्योंकि उनकी अपने धर्म में उपेक्षा की गई. जिससे उनकी भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है. उन्हें अपने ही घर में सम्मान नहीं मिलता है, ऐसे में बदलाव स्वाभाविक है.

जीतन राम मांझी ने कहा कि महादलितों पर धर्मपरिवर्तन करने का किसी ने कोई दबाव नहीं डाला. बिहार के पूर्व सीएम ने धर्म परिवर्तन को खतरा नहीं बताते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं है. हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है, जहां हर धर्म का समान रूप से सम्मान किया जाता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
येदियुरप्पा ने छोड़ा कर्नाटक CM पद, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक

येदियुरप्पा ने छोड़ा कर्नाटक CM पद, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक

बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से महाराष्ट्र पर मंडरा रहा मौत का साया

बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से महाराष्ट्र पर मंडरा रहा मौत का साया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend