ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीएम से मुलाकत के दो हप्ते बाद भी अब तक न सुलझी समाज कल्याण विभाग की गुथी!

UB India News by UB India News
July 21, 2021
in खास खबर, जदयू, पटना
0
सीएम से मुलाकत के दो हप्ते बाद भी अब तक न सुलझी समाज कल्याण विभाग की गुथी!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग की लिस्ट अब भी अटकी पड़ी है । मदन सहनी वही मंत्री हैं जिन्होंने बीते 1 जुलाई को अपने प्रधान सचिव अतुल प्रसाद पर मनमानी का आरोप लगाते हुए इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। मंत्रीजी के रूठने और मानने के बीच 21 दिन बीत गए हैं लेकिन अब तक ना तो ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई है और ना मंत्रीजी का इस्तीफा सामने आया है। मंत्री मदन सहनी और प्रधान सचिव अतुल प्रसाद के बीच विवाद की वजह है बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट। जून के अंतिम सप्ताह और जुलाई के पहले सप्ताह तक जहां लगभग हर विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर हो गया है, वहीं समाज कल्याण विभाग में अबतक ट्रांसफर लिस्ट जारी नही हुआ है।

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 150 सीपीडीओ के वर्तमान पदस्थापन की अवधि 3 साल हो चुकी है। नियमानुसार इन पदाधिकारियों को अब नया पदस्थापन मिलना चाहिए। समाज कल्याण विभाग ने 30 जून को 3 अधिसूचनाएं जारी कर 20 जिला प्रोग्राम पदाधिकारी और 18 बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की लिस्ट जारी की थी। लेकिन 1 जुलाई, जब मंत्री ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी उसके बाद कोई भी ट्रांसफर लिस्ट विभाग की तरफ से अबतक जारी नहीं हुई है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

21 दिन पहले मंत्री मदन सहनी ने इस्तीफे का किया था ऐलान

मंत्री मदन सहनी जदयू के नेता हैं। सरकार में समाज कल्याण मंत्री हैं। मदन सहनी नीतीश कुमार के पुराने सिपाहियों में से एक हैं, इससे पहले भी वो नीतीश मंत्रिमंडल का हिस्सा रह चुका है। लेकिन, पहली बार समाज कल्याण मंत्री तब दिल्ली से दरभंगा तक चर्चा का विषय बनें जब उन्होंने बीते 1 जुलाई को अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। मंत्रीजी का कहना था कि उन्हें विभाग में काम करने नही दिया जा रहा और अफसर मनमानी कर रहे हैं।

मंत्रीजी की नाराजगी अपने प्रधान सचिव अतुल प्रसाद को लेकर थी। उन्होंने अतुल प्रसाद पर अपने द्वारा भेजी गई फाइल रोकने का आरोप लगाया था। मंत्री कहना था कि उन्होंने ट्रांसफर-पोस्टिंग की जो लिस्ट तैयार की है उसे अतुल प्रसाद जारी नहीं कर रहे हैं। अपने ऐलान के बाद पहले दरभंगा और फिर दिल्ली गए मंत्री जब पटना लौटे तो 2 दिन बाद उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने का समय मिला। मुख्यमंत्री आवास में अधिकारी अतुल प्रसाद और मंत्री मदन सहनी को आमने-सामने बैठा कर सीएम ने बात की। लेकिन बात क्या हुई ये मदन सहनी ने अबतक जाहिर नहीं किया।

14 दिन से मीडिया के लिए आउट ऑफ रीच हैं मंत्री

1 जुलाई को मीडिया के सामने अपने इस्तीफे का ऐलान कर, अपनी व्यथा सुनाने वाले मदन सहनी 7 जुलाई से मीडिया के लिए आउट ऑफ रीच हो गए हैं। 7 जुलाई ही वो तारीख है जब मदन सहनी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। मीडिया मुख्यमंत्री आवास के बाहर मुलाकात पर जानकारी लेने के लिए खड़ी रही, लेकिन मदन सहनी 2 घंटे की मुलाकात के बाद मीडिया से बचते सीएम आवास के दूसरे रास्ते बाहर निकल गए। अब इस मुलाकात को 14 दिन बीत गए हैं। इस बीच मदन सहनी 2 से 3 दिन दफ्तर भी गए लेकिन मीडिया से दूरी बनाकर रखी। विभाग में कर्मचारियों को ये सख्त हिदायत दी गई है कि मीडिया को उनसे मिलने ना भेजा जाए। यही नहीं भास्कर ने ट्रांसफर-पोस्टिंग के मामले को लेकर उनसे संपर्क करने की कोशिश की। मंत्री जी नंबर पर मंगलवार शाम से लेकर बुधवार सुबह 10 बजे तक कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन बंद मिला ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
कोरोना के साये में मन रही बकरीद: घर में ही लोगों ने पढ़ी नमाज

कोरोना के साये में मन रही बकरीद: घर में ही लोगों ने पढ़ी नमाज

जासूसी कांड का मुद्दा अब संसदीय समिति में भी उठेगा, IT और गृह मंत्रालय के अधिकारियों को बुलाया गया

जासूसी कांड का मुद्दा अब संसदीय समिति में भी उठेगा, IT और गृह मंत्रालय के अधिकारियों को बुलाया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend