ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्य के लोगों की सेवा करना ही हमारा धर्मःनीतीश

UB India News by UB India News
July 18, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
राज्य के लोगों की सेवा करना ही हमारा धर्मःनीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि मौका मिलने के बाद से वह लगातार लोगों की सेवा कर रहे हैं और यही उनका धर्म है। नीतीश आज यहां एक‚ अणे मार्ग स्थित संकल्प से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत डाकबंगला परिसर‚ बाढ़ में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन करने के बाद कहा‚ ‘हमलोगों को जब से यहां काम करने का मौका मिला है‚ लोगों की सेवा कर रहे हैं। लोगों की सेवा करना ही हमारा धर्म है।’
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बाढ़ से हमारा विशेष लगाव है। एक दिन में १२ किलोमीटर पैदल चलते थे‚ एक दिन तो हम १६ किलोमीटर तक पैदल चले थे। उन्होंने कहा कि हम बाढ़ से ५ बार सांसद रहे हैं। परिसीमन के कारण बाढ संसदीय क्षेत्र समाप्त होने से मुझे काफी दुख हुआ था। यहां के लोगों ने हमें विशेष प्यार और स्नेह दिया है। यहां से पहली बार सांसद रहते हुए हम केन्द्र में राज्य मंत्री बने। उन्होंने कहा कि हरनौत से विधायक रहते हुए हमने टाल क्षेत्र के विकास को लेकर प्रयास किया था। केंद्र में मंत्री रहते हुए इस क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की शुरुआत कराई थी। बाद में टाल क्षेत्र के विकास को लेकर कई योजनाएं बनाई‚ जिस पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने डाकबंगला परिसर का निरीक्षण किया था और उसी समय निर्णय किया था कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत यहां सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाए। आज इस नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन हुआ है। सामुदायिक भवन के निर्माण होने से यहां के लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस भवन में नौ सुसज्जित कमरे और रसोईघर भी बनाये गये हैं। यहां सांस्कृतिक‚ वैवाहिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी। लोग रात्रि विश्राम भी कर सकेंगे।

नीतीश ने कहा कि इसी परिसर में बहुद्’ेशीय सभागार भवन का निर्माण कार्य चल रहा है‚ जिसे जल्द से जल्द पूरा किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को बाढ अनुमंडल स्थित डाकबंगला का भी निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा कि यदि अगर लगता है कि उसे फिर से बनाये जाने की जरूरत है तो उस पर भी काम करें। बाढ़ अस्पताल के पुनर्निर्माण को लेकर भी योजना बनायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में केवल पुल‚ सड़क एवं भवनों का निर्माण ही नहीं कराया जा रहा है बल्कि उसके रखरखाव की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के मामले में राज्य का देश में तीसरा स्थान है जबकि क्षेत्रफल में १२ वें स्थान पर है। बड़ी आबादी होने के बावजूद कोरोना को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये गये हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। लोग इसको लेकर पूरी तरह से सतर्क एवं सचेत रहें। नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोरोना की जांच भी तेजी से की जा रही है। उन्होंने प्रतिदिन दो लाख लोगों की कोरोना जांच करने को कहा है। इससे जिन संक्रमितों का पता चलेगा‚ उनका इलाज ससमय हो पायेगा और इसके फैलाव को रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि लोग मास्क का प्रयोग जरूर करें‚ आपस में दूरी बनाकर रखें और हाथ को धोते रहें। इससे कोरोना का फैलाव कम होगा। कार्यक्रम को सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह‚ विधान पार्षद नीरज कुमार‚ विधायक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ‘ज्ञानू’ एवं पूर्व विधान पार्षद रामचंद्र भारती ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
पटना में 4 घंटे बाद भी FIR नहीं करा सके पूर्व गृह सचिव , आवेदन में नाम देखकर घबराई पुलिस!

पटना में 4 घंटे बाद भी FIR नहीं करा सके पूर्व गृह सचिव , आवेदन में नाम देखकर घबराई पुलिस!

पटना में आज जदयू की अहम बैठक , नितीश कुमार सहित तमाम नेता होंगे शामिल

पटना में आज जदयू की अहम बैठक , नितीश कुमार सहित तमाम नेता होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend