ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में आज जदयू की अहम बैठक , नितीश कुमार सहित तमाम नेता होंगे शामिल

बिहार में जेडीयू की नई प्रदेश कमेटी के गठन के बाद आज यानी रविवार को जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक होने जा रही है इस बैठक में तमाम प्रयासों के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक में शामिल होंगे.

UB India News by UB India News
July 18, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, जदयू, पटना
0
पटना में आज जदयू की अहम बैठक , नितीश कुमार सहित तमाम नेता होंगे शामिल

file photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज रविवार का दिन जदयू के लिए बेहद अहम हो सकता है. आरसीपी सिंह के केंद्र में मंत्री बनने के बाद जदयू के अंदर खाने मची हलचल के बीच आज तमाम शीर्ष नेता प्रदेश पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक पर ना सिर्फ़ जदयू की बल्कि प्रदेश की सियासत की भी नजरें टिकी हुई है, क्योंकि सूत्र बता रहे हैं कि इस बैठक में पार्टी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी हो सकते हैं. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बैठक को महत्वपूर्ण बताया. इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह (Minister RCP Singh) जूम ऐप के जरिए प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे.

इस बैठक को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी और मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव भी संबोधित करेंगे. वहीं मंत्री संजय कुमार झा भी ZOOM APP के जरिए पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे. इस मौके पर पार्टी के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा भी शामिल होंगे. ये पहली बार होगा जब उपेन्द्र कुशवाहा और आरसीपी सिंह जदयू की किसी बैठक में एक साथ शामिल होंगे और बैठक को सम्बोधित भी करेंगे.

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस बैठक के माध्यम से पार्टी की मजबूती पर चर्चा की जाएगी इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वर्चुअल संवाद किया जाएगा वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह दिल्ली स्थित विभागीय कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे. उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश पदाधिकारियों की होने वाली बैठक को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. इस बैठक में पार्टी के सभी प्रदेश उपाध्यक्ष, सभी महासचिव व सचिव, कोषाध्यक्ष, पार्टी के तमाम प्रवक्ता गण, तमाम प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारीगण शामिल होंगे.

जनता दल यूनाईटेड (JDU) में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह (RCP सिंह) और संसदीय दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बीच खींचतान जारी है। 10 और 15 जुलाई को पार्टी की बैठक से संबंधित जो पत्र जारी हुए, वह इस बात की तस्दीक कर रहे हैं।

18 जुलाई को होने वाली बैठक से संबंधित जो पत्र10 जुलाई को जारी हुआ, उसमें मुख्य वक्ता RCP सिंह को बताया गया। वहीं 15 जुलाई को संशोधित पत्र जारी कर RCP सिंह का नाम ही हटा दिया गया है। ऐसे में बिहार में चर्चा तेज हो गई है कि अब पार्टी से RCP को किनारे लगा दिया गया है।

JDU ने 10 जुलाई को एक चिट्ठी जारी की, जिसमें लिखा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र सरकार के मंत्री आरसीपी सिंह 18 जुलाई को बैठक करेंगे। बैठक वर्चुअल होगी। सुबह 11 बजे से होने वाली इस मीटिंग में सभी प्रदेश पदाधिकारियों को ऑनलाइन आने की हिदायत दी गई थी। इसमें आरसीपी सिंह के संबोधन को मुख्य रूप से लिखा गया था। इस बैठक को लेकर जब उपेंद्र कुशवाहा से पूछा गया था कि क्या वह शामिल होंगे? इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी बिहार यात्रा का हवाला देकर कहा कि वह उस दिन औरंगाबाद में रहेंगे।

फिर, 15 जुलाई को JDU ने एक और चिट्ठी निकाली। इस चिट्ठी को संशोधित तौर पर जारी किया। इसको इतना संशोधित किया गया कि उस चिट्ठी में से ऑनलाइन तो हटाया ही गया, आरसीपी सिंह का भी नाम हटा दिया। इस चिट्टी के जारी होने के बाद चर्चा है कि उपेंद्र कुशवाहा मीटिंग में शामिल होंगे। अब वो अपनी बिहार यात्रा के उस दिन के कार्यक्रम को रद्द कर रहे हैं। JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा बताते हैं कि इस मीटिंग में सभी वरीय नेता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह भी शामिल होंगे। पहले ये बैठक ऑनलाइन होनी थी, अब ये बैठक सबकी उपस्थिति के साथ होगी। सभी नेता JDU कार्यालय में होने वाली बैठक में शामिल होंगे।

JDU के अंदर ऑल इज वेल नहीं

आरसीपी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के बीच विवाद अब भी कायम है। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि दूसरी चिट्ठी निकालने की जरूरत क्यों पड़ी? उपेंद्र कुशवाहा की शर्तों पर पार्टी ने ऑनलाइन बैठक कैंसिल कर दिया। अब बताया जा रहा कि केवल आरसीपी सिंह ही बैठक में वर्चुअल शामिल होंगे। जो दूसरी चिट्ठी जारी कि गई उसमें किसी भी नेता के संबोधन का जिक्र नहीं किया गया है। ऐसे में तय हो गया कि JDU के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
अधिकारियों को डिमोट कर बनाया चपरासी और चौकीदार

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए योगी आदित्यनाथ की रणनीति

अमरिंदर-बाजवा की मुलाकात के बाद सिद्धू के लिए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने की राह मुश्किल

अमरिंदर-बाजवा की मुलाकात के बाद सिद्धू के लिए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने की राह मुश्किल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend