ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में 4 घंटे बाद भी FIR नहीं करा सके पूर्व गृह सचिव , आवेदन में नाम देखकर घबराई पुलिस!

पूर्व गृह सचिव और बीएसएससी घोटाले के आरोपी आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार शनिवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित एससी-एसटी थाने पहुंचे. हालांकि थाना पहुंचने के चार घंटे बाद भी उनकी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी. सुधीर कुमार का कहना है कि उन्होंने नीचे से लेकर ऊपर तक के लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है. जालसाजी, झूठे कागजात बनाने और जाली एविडेंस जैसे मामले हैं.

UB India News by UB India News
July 20, 2021
in अपराध, खास खबर, पटना, बिहार
0
पटना में 4 घंटे बाद भी FIR नहीं करा सके पूर्व गृह सचिव , आवेदन में नाम देखकर घबराई पुलिस!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इंटर स्तरीय संयुक्त परीक्षा के पेपर लीक कांड के आरोपी IAS ने अब अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को पटना के SC/ST थाने में जैसे ही केस दर्ज कराने पहुंचे, अफरातफरी मच गई। पूर्व गृह सचिव रहे सुधीर कुमार ने थानेदार को दो सेट में केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। आवेदन गंभीर था, लिहाजा SHO वहां से आवेदन लेकर निकल गए। आवेदन में किन-किन अफसरों का नाम है? यह खुलासा न शिकायतकर्ता ने किया और न SHO ने। सूत्रों के अनुसार, IAS उन लोगों पर केस दर्ज कराना चाह रहे हैं, जिन्होंने पेपर लीक कांड की जांच की है।

अफसरशाही का करना पड़ा सामना

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के पूर्व अध्यक्ष व सीनियर IAS अधिकारी सुधीर कुमार दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक थाने में बैठे रहे। उन्होंने कहा कि- 4 घंटे तक थाने में बैठे रहे। थानेदार ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया है। बताया गया कि अंग्रेजी में आवेदन लिखा गया है। हालांकि, पत्रकारों के सवाल पर एससी-एसटी SHO ने कहा कि उनका आवेदन ले लिया गया है और रिसीविंग भी दिया गया है। अब पुलिस उनका आवेदन पढ़ रही है।

मनु महाराज के खिलाफ भी फर्जीवाड़े का आरोप

मामला दर्ज कराने आए IAS से पत्रकारों ने पूछा कि किन लोगों पर केस दर्ज करा रहे हैं। इस पर IAS अधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि नीचे से लेकर ऊपर तक के लोगों पर केस दर्ज करने का आवेदन दिया है। उनसे पूछा गया कि ऊपर किन पर केस करेंगे? क्या मुख्यमंत्री के खिलाफ? इस पर सुधीर कुमार ने जवाब दिया कि हां।

उन्होंने कहा कि IPS अधिकारी और पटना के पूर्व SSP मनु महाराज के खिलाफ भी फर्जीवाडा, जाली कागजात और अन्य आरोप में केस दर्ज कराने का आवेदन दिया था, लेकिन थानेदार ने केस दर्ज नहीं किया। आवेदन में कितने लोगों पर केस दर्ज की शिकायत की गई, इस पर IAS अधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि इसका खुलासा अभी नहीं करेंगे, क्योंकि केस अभी दर्ज नहीं हुआ है।

2017 में हुई थी गिरफ्तारी

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘बिहार में कानून का राज है’। सुधीर कुमार बिहार कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उन पर आरोप था कि 2014 में अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान इंटर स्तरीय संयुक्त परीक्षा का पेपर लीक हुआ था, जिसमें उन्हें दोषी बताया गया था। इसी मामले में 2017 में इनको निलंबित करते हुए गिरफ्तार किया गया था।

अब चार साल बाद उनके अचानक SC/ST थाने पहुंचने के बाद एक बार फिर से वह चर्चा में आ गए हैं। सुधीर कुमार 1988 बैच के IAS अधिकारी रहे हैं। BSSC के अलावा वह गृह विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वह सामान्य प्रशासन विभाग में मुख्य जांच आयुक्त के पद पर नियुक्त हैं। 31 मार्च 2022 को वह पद से रिटायर होंगे।

तेजस्वी यादव ने CM पर साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने थाने में FIR कराने गए IAS के इंतजार करने की सूचना पर मुख्यमुंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। कहा- अगर अपर मुख्य सचिव के स्तर के अफसर के साथ ऐसा सलूक किया जा रहा है तो जनता के साथ क्या होता होगा।

क्या है पेपर लीक कांड

8 फरवरी 2017 को बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा थी। प्रश्नपत्र लीक हुई और व्हाट्सएप पर वायरल हो गया। इसके बाद प्रदेशभर में जगह-जगह अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। इस पर सरकार ने परीक्षा रद्द कर पटना एसएसपी मनु महाराज के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया। एसआईटी ने इसके एक-एक लिंक की तलाश की। जांच के दौरान कड़ी दर कड़ी जुड़ती गई। इसमें पता चला कि BSSC के अध्यक्ष IAS सुधीर कुमार की पत्नी मंजू सिंह और भांजे आशीष सहित 5 रिश्तेदार परीक्षा दे रहे थे। शक है कि उऩ्हें मदद पहुंचाने के लिए प्रश्नपत्र को लीक किया गया था, सारी कड़ियां जब आपस में जुड़ गई तो आखिरकार आईएस सुधीर कुमार और उनके रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया गया। भांजे आशीष कुमार के मुताबिक, प्रश्नपत्र उसे अपने नाना यानि सुधीर कुमार के पिता ने दिए थे। अहमदाबाद के जिस प्रिंटिंग प्रेस में प्रश्न पत्र छपा था उसके मालिक को भी गिरफ्तार किया गया।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
पटना में आज जदयू की अहम बैठक , नितीश कुमार सहित तमाम नेता होंगे शामिल

पटना में आज जदयू की अहम बैठक , नितीश कुमार सहित तमाम नेता होंगे शामिल

अधिकारियों को डिमोट कर बनाया चपरासी और चौकीदार

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए योगी आदित्यनाथ की रणनीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend