ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2022 तक किसानों की आय होगी दोगुनीः उप मुख्यमंत्री

UB India News by UB India News
June 27, 2021
in पटना, भाजपा
0
2022 तक किसानों की आय होगी दोगुनीः उप मुख्यमंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि और रविंद्र रंजन द्वारा संकलित स्मारिका के लोकार्पण के अवसर पर कहा कि बिहार सरकार अब तक की किसानों के प्रति सबसे संवेदनशील सरकारों में से एक है। केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं किसानों के लिए कारगर साबित हो रहीं हैं और वर्ष २०२२ तक किसानों की आय को दोगुना करने के लIय के लिए पूरी वचनबद्धता के साथ आगे बढ रही है।

स्वामी सहजानंद किसान वाहिनी की ओर से आयोजित पुण्यतिथि के कार्यक्रम में श्री प्रसाद ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रासंगिकता कल भी थी‚ आज भी है और आगे भी रहेगी। सहजानंद को न सिर्फ उनके किसान आंदोलन के लिए याद किया जायेगा बल्कि उनके धार्मिक सुधार और सामाजिक न्याय का उल्लेख भी प्रासंगिक रहेगा। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने न सिर्फ किसानों के लिए रोडमैप तैयार किया बल्कि उसे क्रियान्वित भी किया। स्वामी सहजानंद सर्वसमाज के नायक थे। उन्हें किसी जाति या वर्ग विशेष में नहीं समेटा जा सकता। सहजानंद जितने किसानों के थे उतने ही पिछडों और दलितों के भी थे।
स्वामी सहजानंद किसान वाहिनी के अध्यक्ष रविन्द्र रंजन ने सहजानंद की जयंती या पुण्यतिथि में से किसी एक को राष्ट्रीय किसान दिवस घोषित करने की मांग की। साथ ही स्वामी जी के विचारों को पाठ्य पुस्तक में शामिल करने और उनके उनके नाम कृषि विश्वविधालय खोलने की आवश्यकता बतयी। उन्होंने स्वामी सहजानन्द को भारत रत्न देने की भी मांग भी। विशिष्ठ अतिथि व रामजन्म भूमि आंदोलन से जुडे कामेश्वर चौपाल ने कहा कि साजिश के तहत स्वामी सहजानंद को महापुरुषों के स्मरण से मिटाने की कोशिश हो रही है। स्वामी सहजानंद सरस्वती पर स्मारिका का संकलन रविंद्र रंजन ने तथा संपदान गोपाल जी राय ने किया है। स्वागत भाषण समाजसेवी जीवन कुमार ने जबकि मंच संचालन पत्रकार धीरेन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. सजहानन्द प्रसाद‚ अधिवक्ता मंच के अध्यक्ष तारकेश्वर ठाकुर ने भी सम्बोधन किया। कार्यक्रम में बिमल भारती‚ श्याम किशोर शर्मा‚ अखिलानंद सिंह‚ अरविन्द कुमार व अन्य लोग मौजूद थे।

RELATED POSTS

‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब, बेटे करण संग टेका मत्था

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब, बेटे करण संग टेका मत्था

‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब, बेटे करण संग टेका मत्था

by UB India News
August 3, 2026
0

सनी देओल की अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
जलजमाव पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा ,नीतीश के खिलाफ और आक्रामक होगी राजद:

जलजमाव पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा ,नीतीश के खिलाफ और आक्रामक होगी राजद:

जदयू के कार्यकर्ता अपने–अपने क्षेत्र के नीतीश कुमारः आरसीपी

जदयू के कार्यकर्ता अपने–अपने क्षेत्र के नीतीश कुमारः आरसीपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend