ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पशुपति पारस के स्वागत में पोस्टर-बैनर से पटा पटना

UB India News by UB India News
June 16, 2021
in पटना, लोजपा
0

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दो दिन पहले पार्टी में तख्तापलट करने के बाद नए सुप्रीमो पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) बुधवार को पहली बार पटना आ रहे हैं. इस बीच पटना में लोक जनशक्ति पार्टी के पोस्टर और बैनर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके चिराग पासवान (Chirag Paswan) की फोटो को गायब कर दिया गया है. पटना में पशुपति पारस के स्वागत में जितने भी पोस्टर लगाए गए हैं उनमें कहीं भी चिराग पासवान नहीं दिख रहे हैं और ना ही उनका नाम अंकित है, ऐसे में बुधवार को पटना में फिर से लोजपा के दोनों घटकों के बीच टकराव की संभावना से भी नकारा नहीं जा रहा है.
पारस दोपहर बाद फ्लाइट से पटना आएंगे ऐसे में उनके स्वातग की तैयारी जोरो पर है. इससे पहले मंगलवार को चिराग के समर्थकों ने मंगलवार को लोजपा कार्यालय में जमकर बबाल काटा था. चिराग समर्थको ने लोजपा के सांसद पशुपति पारस के नेम प्लेट पर कालिख पोता और जमकर विरोध में नारेबाजी की. चिराग समर्थक लोजपा के कार्यकर्ताओं ने पांच सांसद पशुपति पारस,चन्दन सिंह,महबूब अली कैसर,वीणा सिंह और प्रिंस राज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पोस्टर भी जलाया. चिराग समर्थक कार्यकर्ताओ ने नीतीश कुमार पर भी हमला बोला और नीतीश का भी पोस्टर जलाया.
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने साफ कहा था कि चिराग पासवान ही हमारे नेता हैं. लोजपा इनकी पार्टी है और हमारी ही रहेगी. हम किसी पशुपति पारस को नहीं जानते हैं और हमलोग किसी को भी यहां नहीं आने देगे. चिराग के समर्थन में उतरे कार्यकर्ताओ में भीम आर्मी के अमर आजाद ने कहा कि हम चिराग पासवान के साथ हैं. उनके सिवा किसी को नहीं जानते हैं. हम उनके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. मंगलावर को चिराग पासवान ने लोजपा कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक ली. इस दौरान बड़ा फैसला लेते हुए चिराग पासवान ने बगावत करने वाले अपने चाचा पशुपति पारस समेत सभी 5 सांसदों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया.इसके बाद ही चिराग ने पार्टी के अध्यक्ष पद पर भी अपना दावा पेश किया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post

चिराग से बगावत करने वाले चचेरे भाई प्रिंस पासवान की बढ़ी मुश्किलें, रेप केस में शिकायत दर्ज

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह: कैप्टन-सिद्धू के बाद अब प्रताप सिंह बाजवा ने खोला मोर्च, लगाए पोस्टर

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह: कैप्टन-सिद्धू के बाद अब प्रताप सिंह बाजवा ने खोला मोर्च, लगाए पोस्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend