ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह: कैप्टन-सिद्धू के बाद अब प्रताप सिंह बाजवा ने खोला मोर्च, लगाए पोस्टर

UB India News by UB India News
June 16, 2021
in प्रदेश
0
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह: कैप्टन-सिद्धू के बाद अब प्रताप सिंह बाजवा ने खोला मोर्च, लगाए पोस्टर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और सूबे की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस के अंदर कलह दिनों दिन बढ़ती जा रही है. कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की गुटबाजी से पार्टी की मुश्किलें बढ़ी हैं. दोनों के बीच की खींचतान पोस्टर वॉर तक पहुंच चुकी है और अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पंजाब के पूर्व कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा भी इस जंग में कूद गए हैं. जहां पिछले दिनों कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के उनके समर्थकों द्वारा पोस्टर लगाए गए थे. अब उसके बाद प्रताप सिंह बाजवा के भी पोस्टर फरीदकोट में लगाए गए हैं.

फरीदकोट में जगह जगह इन पोस्टर को लगाया गया है, जिनमें कई अलग अलग संदेश लिखे गए हैं. पोस्टरों में लिखा गया है, ‘कांग्रेस पार्टी का यही मान- टकसाली कांग्रेस हमारी शान, टकसाली कांग्रेस वर्कर सम्मान मांगते हैं, नौजवान और नशों की बात- लफड़ा होवेगा अब.’ इन पोस्टरों को प्रताप सिंह बाजवा की ओर से लगाया गया है.

RELATED POSTS

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

पोस्टर में बाजवा के अलावा रोबिनदीप सिंह भुल्लर, रेशम सिंह जग्गा चहल, जगदीश कुमार जग्गा और डीसर सूरगुरी की तस्वीर लगाई गई है. लेकिन अहम बात यह है कि इस पोस्टर में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के फोटो तो लगे हैं, मगर कैप्टन अमरिंदर या नवजोत सिंह सिद्धू में से किसी की भी तस्वीर नहीं लगाई है.

गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच खींचतान बयानबाजी के बाद उनके पोस्टरों से जाहिर है. विवाद को खत्म करने के लिए कांग्रेस आलाकमान की दखल के बाद प्रताप सिंह बाजवा के पोस्टरों ने पार्टी की अंदरुनी कलह में आग में घी डालने का काम किया है. फरीदकोट में पोस्टर लगाकर बाजवा ने अलग मोर्चा खोल दिया है. इन पोस्टरों के माध्यम से कहीं न कहीं अपनी ही सरकार पर निशाना साधा गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल मामले में आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

Next Post
मोदी सरकार के विरुद्ध एकपक्षीय अभियान चलाने से तो यह मूल लक्ष्य दुष्प्रभावित होगा…

प्रधानमंत्री आज ‘वीवाटेक 2021’ में देंगे भाषण

क्या वास्तव में Twitter ने भारत में अपना कानूनी कवच खो दिया है?

क्या वास्तव में Twitter ने भारत में अपना कानूनी कवच खो दिया है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend