ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या वास्तव में Twitter ने भारत में अपना कानूनी कवच खो दिया है?

UB India News by UB India News
June 17, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, टेक्नोलॉजी, संपादकीय
0
क्या वास्तव में Twitter ने भारत में अपना कानूनी कवच खो दिया है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सूचना एंव प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा एक बार फिर ट्विटर की आलोचना किए जाने के बाद, प्रमुख विशेषज्ञों ने बुधवार को इस बात पर बहस शुरू कर दी है कि क्या माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने वास्तव में अपना कानूनी कवचन खो दिया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 केवल कागजी कार्रवाई न बनकर रह जाए, बल्कि प्रभावी ढंग से लागू हों।

हालांकि, सवाल यह है कि क्या देश ट्विटर जैसी सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ उसके निदेशरें का पालन करने में विफल रहने के लिए कड़ी कार्रवाई को जमीनी स्तर पर लागू कर सकता है? आईटी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश) नियम 2021 के नियम 7 के आधार पर, किसी भी महत्वपूर्ण सोशल मीडिया मध्यस्थ सहित कोई भी मध्यस्थ आईटी नियमों का पालन नहीं करता है, तो वे स्वचालित रूप से कानूनी दायित्व से अपनी वैधानिक छूट खो देते हैं।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

प्रमुख साइबर विशेषज्ञ पवन दुग्गल ने बताया, इसके अलावा, वे सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और भारतीय दंड संहिता, 1860 के तहत विभिन्न अपराधों के लिए दंडित होने के लिए उत्तरदायी हो जाते हैं। इस मामले में ट्विटर ने आईटी नियमों 2021 का पालन न करके 25 फरवरी से 90 दिनों की समाप्ति के बाद अपनी वैधानिक प्रतिरक्षा खो दी है। उनके अनुसार, ट्विटर के पास अब सुरक्षा कवच या कानूनी दायित्व से वैधानिक छूट नहीं है।

दुग्गल ने कहा, इसका प्रभावी रूप से मतलब है कि वे देश भर में दीवानी और आपराधिक कार्यों में मुकदमा चलाने के लिए उत्तरदायी हैं और वे तीसरे पक्ष के डेटा या उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के लिए उनमें से प्रत्येक का बचाव करने के लिए उत्तरदायी हैं। हालांकि, गैर-लाभकारी इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन के अनुसार, मध्यस्थ स्थिति एक रजिस्ट्रेशन नहीं है, जो सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।

फाउंडेशन ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में कहा, वर्तमान चिंताएं आईटी नियमों के नियम 7 से उत्पन्न होती हैं, लेकिन नियम 7 केवल यह कहता है कि आईटी अधिनियम की धारा 79 के प्रावधान उन बिचौलियों पर लागू नहीं होंगे, जो आईटी नियमों का पालन करने में विफल रहते हैं। ट्वीट में कहा गया है, नए आईटी नियम, कई डिजिटल अधिकार संगठनों के अनुसार, असंवैधानिक हैं। वास्तव में, उन्हें कई राज्य हाईकोर्ट्स (जैसे टी. एम. कृष्णा, एक प्रमुख कर्नाटक संगीत गायक और मद्रास हाईकोर्ट में सांस्कृतिक आलोचक) द्वारा चुनौती दी गई है।

आरएसएस के पूर्व विचारक के. एन. गोविंदाचार्य, जो दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष सोशल मीडिया नामित अधिकारियों के मामले पर बहस कर रहे हैं, उनके वकील विराग गुप्ता के मुताबिक, नए आईटी रूल्स के तीन पहलू हैं। गुप्ता ने बताया, हालांकि शिकायत अधिकारी को लेकर केवल एक ही पहलू पर बहस हुई है। फेसबुक, गूगल, व्हाट्सएप और ट्विटर सहित अन्य तकनीकी दिग्गजों ने अभी तक नोडल अधिकारी और अनुपालन अधिकारी से संबंधित नियमों का पूरी तरह से पालन नहीं किया है।

गुप्ता ने तर्क दिया कि संविधान का अनुच्छेद 14 समानता को अनिवार्य करता है, लेकिन सरकार ट्विटर को ही सिग्नल दिखा रही है और अन्य सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है जो कानून का अनुपालन नहीं करती हैं।

आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद के अनुसार, ट्विटर को इसका अनुपालन करने के लिए कई अवसर दिए गए थे, लेकिन उसने गैर-अनुपालन का रास्ता जानबूझकर चुना है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट्स की एक सीरीज में कहा कि भारत की संस्कृति अपने बड़े भौगोलिक स्थिति की तरह बदलती रहती है। सोशल मीडिया में एक छोटी सी चिंगारी भी बड़ी आग का कारण बन सकती है। खासकर फेक न्यूज के खतरे ज्यादा हैं। इस पर कंट्रोल करना और इसे रोकना नए आईटी नियमों में एक महत्वपूर्ण नियम था, जिसका पालन ट्विटर ने नहीं किया।

रविशंकर प्रसाद ने कहा, यह आश्चर्यजनक है कि ट्विटर जो खुद को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पैरोकार के रूप में चित्रित करता है और कानून के अमल की बात करता है, उसने ही आईटी के नियमों की अनदेखी की। प्रसाद ने ट्वीट करते हुए कहा कि चौंकाने वाली बात यह है कि ट्विटर देश के कानून की अनिवार्य प्रक्रिया को स्थापित करने से इनकार करके यूजर्स की शिकायतों को दूर करने में भी नाकाम रहा है। ट्विटर तभी फ्लैग करने की नीति चुनता है, जो वह उसके उपयुक्त हो या उसकी पसंद और नापसंद के मुताबिक चीजें हों। हालांकि ट्विटर ने अभी तक आईटी मंत्री के नवीनतम ट्वीट्स पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विशेषज्ञों ने तर्क दिया कि यदि वे अपने प्लेटफॉर्म पर नकली समाचार/गलत सूचना के खतरे से लड़ने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाते हैं तो फिर भारत को सोशल मीडिया कंपनियों द्वारा सामना किए जाने वाले परिणामों को निर्धारित करने वाले प्रभावी कानूनी प्रावधानों के साथ सामने आने की जरूरत है। सरकार के पास अब तीसरे पक्ष के डेटा और सूचना के लिए ट्विटर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने का विकल्प है। दुग्गल ने कहा, इसके अलावा, सभी प्रभावित व्यक्ति जो सेवा प्रदाता की निष्क्रियता से प्रभावित हुए हैं, कानूनी कार्रवाई और आपराधिक दायित्व दोनों के लिए सेवा प्रदाता पर मुकदमा कर सकते हैं।

विशेषज्ञों का साफतौर पर कहना है कि चूंकि ट्विटर, एक सेवा प्रदाता के रूप में नए आईटी नियमों का पालन नहीं करता है, तो सरकार उन्हें भारतीय संदर्भ में एक सहज तरीके से अपनी सेवा प्रदान करने से रोकने के लिए कार्रवाई शुरू कर सकती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
व्यक्तिगत झगडे को कैसे दिया गया सांप्रदायिक रंग?

व्यक्तिगत झगडे को कैसे दिया गया सांप्रदायिक रंग?

चिराग पासवान का एक और पलटवार : चचेरे भाई को भी बिहार इकाई प्रमुख पद से हटाया

चिराग पासवान का एक और पलटवार : चचेरे भाई को भी बिहार इकाई प्रमुख पद से हटाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend