ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्य के हर गांव में तैनात होंगे एमबीबीएस ड़ॉक्टर

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, कैबिनेट, खास खबर, पटना, बिहार
0
राज्य में 18 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र के लोगों को भी मुफ्त में कोरोना का टीका :नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य के हर गांव में अब एमबीबीएस डाक्टरों की तैनाती होगी। इसके लिए चिकित्सकों के 2850 पद सृजित किये गये हैं। सभी सीटों पर संविदा के आधार पर एमबीबीएस चिकित्सकों की बहाली की जायेगी। यह निर्णय नीतीश कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया। इसके साथ मंत्रिपरिषद ने कुल 13 एजेंड़ों पर मुहर लगायी। मंत्रिपरिषद की बैठक में गरीबों को मुफ्त अनाज देने के लिए ११७ करोड राशि की मंजूरी दी गयी। इन पैसों से ८.७१ करोड लाभुकों को अनाज मिलेगा। राशनकार्ड धारकों को मई और जून महीने में मुफ्त अनाज देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की थी। इसी के तहत मंत्रिपरिषद ने इसकी मंजूरी दी। मंत्रिपरिषद ने कोविड़ टीकाकरण के लिए १००० करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में एम्बुलेंस सेवा को बेहतर बनाने के लिए हर प्रखंड में दो–दो एम्बुलेंस खरीदने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। ग्राम परिवहन परियोजना के तहत सरकार सब्सिडी देगी। एम्बुलेंस के लिएअधिकतम दो लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। कोविड संक्रमितों को हॉस्पिटल तक लाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। मंत्रिपरिषद ने शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए १७१६ करोड रुपये की स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा मंत्रिपरिषद ने बिहार नगर कल्याण एवं निबंधन संवर्ग नियमावली २०२१‚ बिहार नगरपालिका नगर योजना पर्यवेक्षक संवर्ग नियमावली २०२१‚ बिहार नगरपालिका राजस्व एवं लेखा संवर्ग नियमावली २०२१‚ बिहार लोक स्वच्छता एवं अपविष्ठ प्रबंधन संवर्ग नियमावली‚ बिहार नगरपालिका लिपकीय नियमावली २०२१ पर भी मंत्रिपरिषद ने मुहर लगा दी है।

बिहार में आज वर्चुअल कैबिनेट मीटिंग हुई। इसमें बिहार के शिक्षकों के वेतन के लिए करीब 1716 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि यह राशि केंद्र सरकार के हिस्से की है। अभी की स्थिति में केंद्र से यह राशि मिलने में कठिनाई हो रही थी, इसलिए बिहार सरकार ने अपने कोष से मंजूरी दे दी है। इस राशि से बिहार के करीब 3 लाख शिक्षकों को दो माह का वेतन मिल सकेगा।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

शिक्षा मंत्री ने कहा था- जल्द होगा भुगतान

बीते 7 मई को ही शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा था कि बिहार में सभी शिक्षाकर्मियों के बकाए वेतन का भुगतान अगले दो सप्ताह के अंदर हो जाएगा।अल्पसंख्यक विद्यालयों और मदरसों में भुगतान ईद-उल फित्र से पहले करना का प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों के साथ संस्कृत शिक्षण संस्थानों के वेतन और पेंशन की राशि भी आवंटित की गई है।

नगर पंचायत शिक्षकों को मिली थी राशि, इंतजार में थे शेष शिक्षक

इससे एक दिन पहले 6 मई को 66,104 नगर पंचायत प्रखंड शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए जीओबी मद की राशि का आवंटन जारी कर दिया था। इस मद में कुल 862 करोड़ 36 लाख 26 हजार 692 रुपए जारी किए गए थे। इसके बाद बाकी बचे 2 लाख 56 हजार 896 नियोजित शिक्षकों ने भी वेतन भुगतान के लिए मांग तेज की थी. इन्हें समग्र शिक्षा अभियान (SSA) मद से वेतन का भुगतान होता है। इन शिक्षकों का 3 से 4 महीने का वेतन बकाया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
24 घंटे में 10920 नए मामले आए, उससे ज्यादा 13852 लोगों ने कोरोना को दी मात

24 घंटे में 10920 नए मामले आए, उससे ज्यादा 13852 लोगों ने कोरोना को दी मात

32 साल पुराने अपहरण मामले में पप्पू यादव को गिरफ्तार कर भेजा गया वीरपुर जेल

32 साल पुराने अपहरण मामले में पप्पू यादव को गिरफ्तार कर भेजा गया वीरपुर जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend