बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों पर कुछ लगाम लगती नजर आ रही है। राहत की बात है कि जांच बढ़ने के बाद भी संक्रमण के नए मामले घटे हैं। मंगलवार को 110071 लोगों की जांच के बाद राज्य में कुल नए मामलों की संख्या 10920 रही, जबकि कोरोना को मात देने वालों की संख्या 13852 हो गई। यानी जितने नए मरीज मिले उससे ज्यादा बीमारी से ठीक हुए। भयावह संक्रमण काल में यह आंकड़े काफी राहत देने वाले हैं। बिहार में एक्टिव मामलों में भी काफी कमी आ रही है। बुधवार तक राज्य में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,02,099 रही।
रिकवरी में आई तेजी
बुधवार को बिहार की रिकवरी रेट 82% पर पहुंच गई है, जो काफी राहत वाली बात है। एक्टिव मामलों की संख्या 1,02,099 है और 24 घंटे में 13852 लोगों के स्वस्थ होने से यह आंकड़ा आया है। 11 मई को प्रदेश में कुल 110071 लोगों की जांच के बाद 10920 नए मामले आए हैं। इसके बाद अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 6,12,570 हो गई है। अब तक राज्य के 5,07,041 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इससे रिकवरी रेट में तेजी आई है।
24 घंटे में 72 मौत
बिहार में 24 घंटे में 72 मौत हुई है। मंगलवार को भी राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 75 था। मौत के आंकड़ों में कमी नहीं आ रही है। संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और जांच देरी से कराने और हालत गंभीर होने के बाद अस्पताल जाने से ही मौत के आंकड़े बढ़े हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बीमारी भी भारी पड़ रही है। पहले से बीमार लोगों में कोरोना भारी पड़ रहा है। लेकिन इस बार ऐसे भी मामले आए हैं जो अन्य किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं हैं। फिर भी मौत हो रही है। इसका बड़ा कारण कोविड के बाद देर से इलाज हो सकता है।
पटना में 20036 एक्टिव मामले
पटना में एक्टिव मामलों की संख्या 20036 हो गई है। 24 घंटे में पटना में 1702 नए मामले आने के बाद अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 129059 हो गई है। जिसमें 108034 लोगाें ने कोरोना को मात दी है। मरने वालों का आंकड़ा 989 पहुंच चुका है जो राज्य के सभी जिलों में टॉप पर है।
किस जिले में कितने नए मामले
- अररिया – 188
- अरवल – 173
- औरंगाबाद – 430
- बांका – 53
- बेगूसराय – 511
- भागलपुर – 136
- भोजपुर – 97
- बक्सर – 46
- दरभंगा – 116
- पूर्वी चंपारण – 442
- गया – 405
- गोपालगंज – 317
- जमुई – 173
- जहानाबाद – 49
- कैमूर – 74
- कटिहार – 338
- खगड़िया – 130
- किशनगंज – 114
- लखीसराय – 148
- मधेपुरा – 153
- मधुबनी – 435
- मंगुर – 305
- मुजफ्फरपुर – 452
- नालंदा – 279
- नवादा – 95
- पटना – 1702
- पूर्णिया – 579
- रोहतास – 116
- सहरसा – 97
- समस्तीपुर – 782
- सारण – 355
- शेखपुरा – 127
- शिवहर – 76
- सीतामढ़ी – 103
- सीवान – 263
- सुपौल – 266
- वैशाली – 493
- पश्चिमी चंपारण – 246
कोरोना अस्पताल नालंदा मेडि़कल कॉलेज अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर में कमी आ रही है। अस्पताल में इलाज के दौरान ९ कोरोना मरीजों ने दम तोड़़ दिया। मरने वालों में आलमगंज‚ पटना निवासी ६४ वर्षीय महेन्द्र चौधरी‚ नेवाजी टोला‚ छपरा‚ सारण निवासी ६२ वर्षीया नीरजा देवी‚ समसपुर‚ फतुहा‚ पटना निवासी ६७ वर्षीया शांति देवी‚ पटना निवासी ८० वर्षीय देवेन्द्र प्रसाद‚ बेलहर‚ बंका निवासी ३८ वर्षीय मुकेश कुमार‚ वैशाली‚ हाजीपुर निवासी ६६ वर्षीय रामचंद्र राय‚ सैदाबाद‚ राघोपुर‚ वैशाली निवासी १८ वर्षीय रंजन कुमार‚ खजांची रोड़‚ पटना निवासी ७५ वर्षीया बचिया देवी और गोरख कैथाल‚ अमनौर‚ सारण निवासी ६८ वर्षीय अरुण कुमार श्रीवास्तव हैं।
इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक ड़ॉ. विनोद कुमार सिंह एवं एपिडे़मियोलॉजिस्ट ड़ॉ. मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि मरीजों को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मरीजों की मौत हो गयी। चिकित्सकों ने बताया कि मृतकों के शव का सरकार व ड़व्ल्यूएचओ की गाइड़लाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कराया जायेगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी चल रही है। बताते चलें कि इस अस्पताल में अब तक ५५२ कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। साथ ही‚ ३० से अधिक कोरोना संदिग्ध मरीजों की भी मौत हुई है।
एनएमसीएच में कोरोना के ११ मरीज भर्ती‚ १३ ने बीमारी को दी मात
नालंदा मेडि़कल कॉलेज अस्पपताल में मंगलवार को कोरोना के ११ नए मरीजों को भर्ती किया गया है जबकि १३ मरीज बीमारी को मात देकर घर वापस लौट गए। इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक ड़ॉ. विनोद कुमार सिंह एवं एपिडे़मिलॉजिस्ट व नोड़ल पदाधिकारी ड़ॉ. मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को अस्पताल में ११ मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं १३ मरीजों को डि़स्चार्ज कर दिया गया। डि़स्चार्ज किए गए मरीजों का एक्स–रे कराया गया है १४ दिनों के लिए होम क्वारेंटीन में रहने के साथ–साथ सोशल डि़स्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है। साथ ही‚ बराबर साबुन से हाथ धोने की आदत बनाए रखने को भी कहा गया है। चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल में अभी ३०६ मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पताल में अभी १९४ बेड़ कोरोना मरीजों के लिए खाली हैं‚ लेकिन ऑक्सीजन वाला बेड़ उपलब्ध नहीं है।
५६४ सैंपल की जांच में १०७ में बीमारी की हुई पुष्टि
नालंदा मेडि़कल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार की शाम पांच बजे तक ५६४ सैंपल की हुई जांच में १०७ सैंपल में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य ड़ॉ. हीरालाल महतो एवं माइक्रोबॉयोलॉजी के विभागाध्यक्ष सह नोड़ल पदाधिकारी ड़ॉ. संजय कुमार ने बताया कि एनएमसीएच में आरटीपीसीआर मशीन से जांच से ५६४ मरीजों के सैंपल की जांच की गयी‚ जिसमें १०७ सैंपल में बीमारी की पुष्टि हुई। संग्रह में नोड़ल पदाधिकारी ड़ॉ. अजय कुमार सिन्हा‚ कर्मी घनश्याम सहित अन्य सक्रिय थे।