ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंचायत चुनाव में प्रत्याशी बनते समय पार्टी के कैडर आपस में न भिड़ें

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in पटना, बिहार, राजद
0
पंचायत चुनाव में प्रत्याशी बनते समय पार्टी के कैडर आपस में न भिड़ें
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में होने वाला पंचायती राज चुनाव पार्टी स्तर पर भले ही न हो लेकिन इसमें अपना दबदबा अधिक हो इसको लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारी कर रहे हैं. इसी क्रम में बिहार की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं वाली पार्टी RJD ने भी नई रणनीति बनाई है और इसपर जोरदार तरीके से काम भी कर रही है. RJD सूत्रों की मानें तो पार्टी जल्दी ही इस बारे में औपचारिक तौर पर निर्देश भी जारी करने जा रही है कि राज्य में होने वाली पंचायत चुनाव में प्रत्याशी बनते समय पार्टी के कैडर आपस में न भिड़ें.

पार्टी जिसे सपोर्ट करे उसका साथ संबंधित पंचायत या वार्ड के नेता और कार्यकर्ता अपना समर्थन दें, ताकि पार्टी की पंचायती राज संस्‍थाओं पर भी मजबूत पकड़ रहे. पंचायत चुनाव के मद्देनजर RJD अपनी बूथ कमेटियों को पुनर्गठित करने जा रहा है. RJD का दावा है कि पिछले पंचायत चुनाव में अधिकतर पंचायती राज संस्थाओं पर RJD का कब्जा रहा है. हालांकि, इस बार पार्टी चुनाव जीतने के लिए हर संभव कदम उठाने को तैयार है.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

गौरतलब है कि RJD इसके लिये पंचायती राज प्रकोष्ठ को एक बार फिर से पुनर्गठित करने जा रहा है. इस संदर्भ में पार्टी जल्दी ही ऑफिसियल घोषणा भी करेगी. जानकारों के मुताबिक पंचायत चुनाव में RJD के कार्यकर्ताओं का सीधा मुकाबला भाजपा की विचारधारा मानने वाले प्रत्याशियों से होगा. दरअसल, ये दोनों ही पार्टियां ऐसी हैं जिनके कैडर का विस्तार पूरे प्रदेश में है.

RJD के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि बेशक पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होंगे, लेकिन राजद की रणनीति होगी कि अधिक से अधिक पंचायती राज संस्थाओं पर पार्टी का कार्यकर्ता चुनाव जीते. उनका यह भी कहना है कि पिछले चुनाव में हमारी पार्टी से समर्थित अधिकतर प्रत्याशी जीते थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
गौ–संरक्षण और संवर्धन कर बना जा सकता है आर्थिक रूप से स्वावलम्बी

गौ–संरक्षण और संवर्धन कर बना जा सकता है आर्थिक रूप से स्वावलम्बी

बिहार: महिला दिवस पर आज एक लाख आठ हजार महिलाओं को लगेगा कोरोना टीका

बिहार: महिला दिवस पर आज एक लाख आठ हजार महिलाओं को लगेगा कोरोना टीका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend