ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्वास्थ्य व तकनीकी शिक्षा समाज के विकास की दीक्षा है : मनोज सिन्हा

UB India News by UB India News
March 7, 2021
in Lokshbha2024, कैरियर, पटना, भाजपा
0
स्वास्थ्य व तकनीकी शिक्षा समाज के विकास की दीक्षा है : मनोज सिन्हा

RELATED POSTS

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमहारा स्थित एनएसएमसीएच मेडि़कल कॉलेज एवं इसके प्रथम सत्र का शुभारम्भ जम्मू–कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया। श्री सिन्हा ने मेडि़कल कॉलेज एवं इंजीनियरिंग कॉलेज का जायजा भी लिया। इसके उपरांत आयोजित कार्यक्रम में उपराज्यपाल श्री सिन्हा‚ बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा‚ पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव‚ चेयरमैन एमएम सिंह‚ एमड़ी कृष्ण मुरारी सिंह‚ सचेतक रजनीश कुमार‚ मेडि़कल काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ड़ॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया। श्री सिन्हा ने सबसे पहले स्वामी सहजानंद सरस्वती की धरती को प्रणाम कर कहा कि इस पवित्र धरती से किसान आंदोलन की शुरुआत हुई थी। मुझे यहां आकर खुशी हुई है। बिहार की फिजां में काफी परिवर्तन हुआ है। बिहार में विकास की अपार संभावनाएं हैं। सरकार की ओर से रोजगार और शिक्षा के अवसर प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही युवाओं के चेहरों पर मुस्कान लौटाने की दिशा में भी काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेडि़कल एवं इंजीनियरिंग के छात्र के रूप में मेरा मानना है कि स्वास्थ्य‚ तकनीकी शिक्षा समाज के विकास की दीक्षा है‚ जिसके माध्यम से युवा देश के विकास का इंजन बन सकते हैं। छात्रों को मानव व्यवहार‚ लोगों के दृष्टिकोण को समझने और बड़े पैमाने पर समाज की सेवा करने के लिए आवश्यक बदलाव लाने की सलाह दी। उपराज्यपाल ने कहा कि आप में से कुछ लोग उच्च अध्ययन करना चाहते हैं और कुछ स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं‚ इसलिए मेरा सुझाव है कि जो भी काम और कॅरियर चुनें‚ वह सामाजिक और राष्ट्रीय समृद्धि में सहायक होना चाहिए ताकि हम समाज‚ राष्ट्र और विश्व की आकांक्षाएं पूरी कर सकें। वहीं‚ उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि मेडि़कल कॉलेज की सौ सीटों में से पचास पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। महिला सशक्तिकरण का इससे नायाब उदाहरण नहीं हो सकता। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज समाज में कुछ ऐसे तत्व हैं जो नकारात्मक ऊर्जा का संचार कर निराशा का वातावरण पैदा कर रहे हैं। अपनी संस्कृति और अपनी विरासत के कारण भारत को विश्व में सम्मान मिल रहा है। २१वीं सदी भारत का होगा और भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि २१वीं सदी में बदलाव के लिए‚ युवाओं के सम्मान के लिए और राष्ट्र के उत्थान के लिए हम सबको संकल्पित होना होगा। देश में दो तिहाई आबादी युवाओं की है और युवा युग परिवर्तन करने वाले हैं जिसका परिणाम है कि आज जहां दूसरे देश बूढ़े हो चले हैं‚ वही भारत दिनोंदिन जवान होता जा रहा है। वहीं‚ एनएसएमसीएच चेयरमैन एमएम सिंह ने मेडि़कल छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के सच्चे हीरो चिकित्सक होते हैं। मानवीय मूल्यों को महत्व देते हुए मेडि़कल के छात्र‚ चिकित्सा को पेशा नहीं सेवा भाव से करें। चिकित्सक दवा के अलावा मरीजों के अंदर इच्छाशक्ति को बढ़ाने का कार्य करें। वहीं‚ उपस्थित लोगों से वादा किया कि न्यूनतम राशि में यहां मरीजों का इलाज होगा एवं छात्रों को उच्च से उच्च शिक्षा दी जाएगी। वहीं‚ आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष ड़ॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह ने कहा कि मरीजों से व्यवहार के लिए मेडि़कल में एक नई पढ़ाई शुरू हुई है जिसे फाउंड़ेशन कोर्स कहा गया है। ये सभी छात्रों को छह महीने पढ़ाया जाएगा। वहीं‚ पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव‚ सचेतक रजनीश कुमार‚ संस्थापक टीएन सिंह‚ अजेंद्र कुमार सिंह आदि ने सर्वप्रथम अमहारा गांव के ग्रामीणों के प्रति अपनी जमीन देने के लिए आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन एमएम सिंह ने मनोज सिन्हा एवं अन्य आगंतुकों को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं‚ आगत अतिथियों का स्वागत एमड़ी कृष्ण मुरारी सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य ड़ॉ. अरबिंद प्रसाद ने किया। इस मौके पर हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक जीवन कुमार‚ एचआर एड़मिन नीतू सिंह‚ बिभा सिंह‚ फाइनेंशियल रजिस्ट्रार पवन कुमार‚ प्रशासक एपी सिंह‚ मीडि़या समन्वयक आदित्य शेखर‚ ड़ॉ. सुरेन्द्र प्रसाद‚ प्रख्यात चिकित्सक ड़ॉ. बिभु प्रियदर्शी‚ ड़ॉ. रामजी प्रसाद‚ ड़ॉ. बिंदु सिन्हा‚ ड़ीन ड़ॉ. शांतनु त्रिपाठी‚ ड़ॉ. उदय कुमार‚ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ड़ॉ. निखिल आनंद ‚अजित कुमार सिंह‚ राकेश कुमार‚ बिपिन बिहारी सहित सैकड़ों ड़ॉक्टर‚ छात्र–छात्राएं और फैकल्टी मेंबर मौजूद थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

Next Post
सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत में खोलेगी बैंक की शाखा: उप मुख्यमंत्री

सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत में खोलेगी बैंक की शाखा: उप मुख्यमंत्री

अगर आप ठान लें तो कोई ऐसी कोई वजह नहीं कि हम 243 सीटें न जीतें : आरसीपी

अगर आप ठान लें तो कोई ऐसी कोई वजह नहीं कि हम 243 सीटें न जीतें : आरसीपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend