ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बजट संतुलित और सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर बना:मुख्यमंत्री

UB India News by UB India News
February 23, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना
0
कोरोना की मुश्किलों के बावजूद राहत दे रहा बजट, नहीं बढ़ा कोई टैक्‍स

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष २०२१–२२ के बिहार बजट पर कहा कि बजट संतुलित और सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है। वर्ष २००५ से अब तक राज्य की अर्थव्यवस्था में विकास दर डबल डिजिट में रही है। यह बजट विकास दर को और गति देगा। वर्ष २०२१–२२ के कुल बजट व्यय का आकार २‚१८‚३०२७० करोड रुपये है जिसमें राज्य के विकास योजना मद में १‚००‚५१८८६ करोड रुपये एवं स्थापना और प्रतिबद्ध व्यय मद में १‚१७‚७८३८४ करोड रुपये है। इस बजट में शिक्षा विभाग के लिए ३८‚०३५.९३ करोड रुपये प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने बिहार विधानमंडल परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए बहुत अच्छे ढंग से संक्षेप में सारी बातें बताई हैं।
बजट के महत्वपूर्ण विषयों पर उन्होंने चर्चा भी की है। हमलोगों ने बजट में हर क्षेत्र का ख्याल रखा है। पिछली बार शुरू की गई सात निश्चय की योजना के अन्तर्गत जो काम बचे रह गए‚ जैसे कुछ जगहों पर सडकों एवं पक्की गली का निर्माण या हर घर नल का जल का काम पूर्ण नहीं हुआ है‚ उन सारे कार्यों को पूर्ण करने का भी बजट में उल्लेख किया गया है। हमलोगों की कोशिश होगी कि जितनी योजनाएं पहले से चल रही हैं‚ उन्हें एक वर्ष के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अलावा जल–जीवन–हरियाली अभियान के अंतर्गत जो काम चल रहे हैं‚ उसे निरंतर आगे बढाया जायेगा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट–२ की परिकल्पना की गई है‚ उसे कैबिनेट ने पास किया है। विभिन्न विभागों ने इसके लिये जरूरी योजनायें बनायी हैं। इस बजट में इसके लिए प्रावधान किया गया है और नये वित्तीय वर्ष २०२१–२२ में सारा काम शुरू हो जायेगा। कृषि‚ सडक‚ स्वास्थ्य‚ शिक्षा पर और ज्यादा पैसा खर्च करने का निर्णय लिया गया है। पिछले ११–१२ माह से कोरोना का दौर चला है‚ जिसका प्रभाव पडा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के दौर में लोगों को राहत पहुंचाने के लिये केन्द्र से सहयोग तो मिला ही है‚ साथ ही राज्य सरकार ने भी बडे पैमाने पर राशि व्यय की है। इस पर १० हजार करोड रुपये से ज्यादा की राशि व्यय की गई है। उन्होंने कहा कि बजट में अगले साल के लिये एक–एक चीज का प्रावधान किया गया है ताकि बिहार की और प्रगति हो। हमलोग इस बात को लेकर वचनबद्ध हैं और उसका अनुपालन करना चाहते हैं‚ क्रियान्वित करना चाहते हैं‚ जिसका बजट में प्रावधान किया गया है। कोरोना काल में पूरी दुनिया की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पडा है‚ इसके बावजूद हमलोग सभी काम को आगे बढाना चाहते हैं। सबके सहयोग से बिहार को आगे बढायेंगे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट–२ के अंतर्गत सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में हर प्रकार से लोगों को रोजगार के लिये प्रेरित करेंगे। २० लाख से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिले‚ इसके लिए हमलोग काम करेंगे। राज्य में मेडिकल मेडिकल और इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय बनाने की सारी तैयारी चल रही है। साथ ही खेल के लिए राजगीर में खेल विश्वविद्यालय बनाया जायेगा। राजगीर में स्टेडियम के निर्माण कार्य के अलावा खिलाडियों को प्रेरित करने के लिये पहले से काम हो रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
भारत ने दिखाया बड़ा दिल, इमरान को दी भारतीय हवाई क्षेत्र से लंका जाने की अनुमति

भारत ने दिखाया बड़ा दिल, इमरान को दी भारतीय हवाई क्षेत्र से लंका जाने की अनुमति

दिशा‚ निकिता‚ शांतनु आदि को आप निर्दोष कैसे कह सकते हैंॽ

दिशा‚ निकिता‚ शांतनु आदि को आप निर्दोष कैसे कह सकते हैंॽ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend