ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लेसी सिंह को खाद्य,मदन सहनी को कल्‍याण सुमित सिंह को विज्ञान ,जयंत राज को ग्रामीण कार्य एवं जमां खां होंगे अल्‍पसंख्‍यक विभाग के मंत्री

UB India News by UB India News
February 9, 2021
in जदयू, पटना
0
लेसी सिंह को खाद्य,मदन सहनी को कल्‍याण सुमित सिंह को विज्ञान ,जयंत राज को ग्रामीण कार्य एवं जमां खां होंगे अल्‍पसंख्‍यक विभाग के मंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लेसी सिंह को खाद्य,मदन सहनी को कल्‍याण सुमित सिंह को विज्ञान ,जयंत राज को ग्रामीण कार्य एवं जमां खां होंगे अल्‍पसंख्‍यक विभाग के मंत्री

मंत्रिमंडल विस्‍तार के साथ ही सीएम नीतीश के नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी हो गया है। जदयू कोटे से लेसी सिंह को खाद्य और उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग , मदन सहनी को समाज कल्‍याण विभाग सुमित सिंह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग जमां खां को अल्‍पसंख्‍यक विभाग एवं जयंत राज को ग्रामीण कार्य विभाग का मंत्री बनाया गया है .

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

लेसी सिंह (जदयू)
पूर्णिया के धमदाहा से विधायक लेसी सिंह के लिए प्रचार करने गए नीतीश कुमार ने ‘अंत भला तो सब भला’ कहकर चुनाव जीता था। उन्होंने RJD के दिलीप कुमार यादव को 33,594 मतों के अंतर से हराया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लेसी सिंह के पक्ष में प्रचार करते हुए आखिरी चुनाव होने की घोषणा की थी। पूर्णिया जिले की धमदाहा विधानसभा सीट जातिगत समीकरण के मामले में खास है। सोशल इंजीनियरिंग का इस सीट पर खासा प्रभाव माना जाता है। यह क्षेत्र मुस्लिम और यादव बहुल्य है। इसलिए इसे MY फैक्टर वाली सीट कहा जाता है। यानी कि मुस्लिम और यादव जिसके पक्ष में होंगे उसकी जीत पक्की मानी जाती है।

जमां खां (जदयू)
कैमूर के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा की टिकट पर जमां खां पहली बार जीते। इसके बाद उन्होंने पार्टी बदली और JDU में शामिल हो गए। अब वह सीधे मंत्री बन गए। पार्टी बदलने का इनाम भी उन्हें जल्द ही मिला। क्षेत्र के तमाम बड़े चेहरों को दरकिनार कर अल्पसंख्यक चेहरे के रूप में उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। पैतृक गांव चैनपुर में शुभकामनाएं देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

सुमित सिंह (निर्दलीय)
जमुई के चकाई विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी सुमित सिंह पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के पुत्र हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में 39 साल की उम्र में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए RJD की पूर्व विधायक सावित्री देवी को हराया था। निर्दलीय विधानसभा का चुनाव जीतने वाले सुमित सिंह ने जदयू को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था। इनके दादा कृष्णानंद सिंह भी दो बार चकाई से चुनाव जीतकर विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 1967 और 1969 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से जीत हासिल की थी। उनके भाई अभय भी विधायक रह चुके हैं। 2010 में उन्होंने पारिवारिक विवाद में पत्नी और बेटी को मारकर खुदकुशी कर ली थी।

मदन सहनी (जदयू)
मदन सहनी बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रह चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में उन्होंने दरभंगा के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था। वे दरभंगा के बहादुरपुर के खराजपुर गांव के रहने वाले हैं। पहली बार वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव में जदयू के टिकट पर विधायक बने थे।

जयंत राज (जदयू)
जयंत राज अमरपुर विधानसभा क्षेत्र से JDU विधायक हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में वे मात्र 8 लाख खर्च कर विधायक बने थे। बांका के RJD उम्मीदवार डॉ. इकबाल अंसारी ने सबसे अधिक 18 लाख रुपए से अधिक खर्च किए थे, लेकिन वह हार गए थे। युवा चेहरा होने के कारण जयंत राज को विधानसभा चुनाव में सफलता मिली थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
श्रवण कुमार ग्रामीण विकास विभाग संजय झा  जलसंसाधन, सूचना और जनसंपर्क और सुनील कुमार होंगे मद्य निषेध के मंत्री

श्रवण कुमार ग्रामीण विकास विभाग संजय झा जलसंसाधन, सूचना और जनसंपर्क और सुनील कुमार होंगे मद्य निषेध के मंत्री

BJP से 9 तो JDU से 8 नए मंत्री बने, शाहनवाज ने उर्दू तो संजय झा और आलोक रंजन ने मैथिली में ली शपथ

BJP से 9 तो JDU से 8 नए मंत्री बने, शाहनवाज ने उर्दू तो संजय झा और आलोक रंजन ने मैथिली में ली शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend