ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सिद्दीकी – श्याम भेजे गये बंगाल , ममता – पीके से क्या बनेगी बात ..

UB India News by UB India News
February 1, 2021
in पटना, राजद
0
सिद्दीकी – श्याम  भेजे गये बंगाल , ममता – पीके से क्या बनेगी बात ..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में भाजपा और जदयू के साथ दूरी बढ़ने के बाद प्रशांत किशोर (PK) इन दिनों पश्चिम बंगाल में एक्टिव हैं और TMC प्रमुख तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए काम कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में चुनाव होने वाले हैं। प्रशांत किशोर वहां भाजपा को हराने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इस रणनीति के तहत वे बंगाल में ‘M-Y’ (मुस्लिम-यादव) समीकरण को भी अपनी तरफ करने की कोशिश में जुटे हैं। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल से संपर्क किया है। प्रशांत ने तेजस्वी यादव से बात की है। इसके बाद राजद के दो वरिष्ठ नेताओं को बंगाल भेजा गया है।

बिहार के पूर्व मंत्री और राजद नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी तथा राजद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री श्याम रजक आज  बंगाल राजद के नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद ममता बनर्जी से भी उनकी मुलाकात होगी। ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद इसकी रणनीति साफ होगी कि राजद किस तरह और कितनी सीटों पर बंगाल में चुनाव लड़ेगा। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और तेजस्वी यादव की पार्टी राजद, दोनों का सबसे बड़ा एजेंडा भारतीय जनता पार्टी को रोकना है। इस लिहाज से बंगाल चुनाव में दोनों का साथ मायने रखता है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने बताया कि बंगाल में राजद का जनाधार उन इलाकों में अच्छा है जहां बिहारी लोग ज्यादा संख्या में रहते हैं। प्रशांत किशोर से मिलेंगे और सोमवार को 11 बजे दिन में उनकी मुलाकात ममता बनर्जी से होगी। भास्कर से बातचीत में श्याम रजक ने बताया कि हमारी पार्टी कई बातों पर गौर करेगी और पूरी तरह मंथन के बाद तय करेगी कि कितनी सीटों पर हम बंगाल में चुनाव लड़ेंगे। वे और अब्दुलबारी सिद्दीकी तीन दिवसीय दौरे पर बंगाल पर है। इसके बाद दो दिवसीय दौरे पर असम जाएंगे।

प्रशांत किशोर कभी नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के चुनावी रणनीतिकार रह चुके हैं। इसलिए ममता बनर्जी के रणनीतिकार के रूप में वे बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। बिहार में जब नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ा था और लालू प्रसाद के साथ मिलकर सरकार बनाई थी उस समय दोनों के साझा रणनीतिकार प्रशांत किशोर ही थे। बंगााल चुनाव में मुसलमानों के वोट बैंक को मजबूत बनाने के लिए राजद का साथ ममता बनर्जी की ताकत बढ़ा सकता है।​​​​

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
निषाद समाज को आरक्षण दिलाने की मुहीम में जुटे सहनी, केंद्रीय मंत्री को सौंपी फाइल

निषाद समाज को आरक्षण दिलाने की मुहीम में जुटे सहनी, केंद्रीय मंत्री को सौंपी फाइल

बिहार सरकार के काम को हर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी आपकी है: आरसीपी

बिहार सरकार के काम को हर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी आपकी है: आरसीपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend