ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या नीतीश के ‘वीटो’ ने रोकी एनडीए मीटिंग में चिराग की एंट्री ?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध के बाद राजग की बैठक के लिए लोजपा को भेजा गया न्योता वापस ले लिया गया। लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने शनिवार को न तो सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लिया और न ही राजग की बैठक में ही दिखे। लोजपा के सूत्रों के मुताबिक, चिराग स्वास्थ्य कारणों से बैठकों में शामिल नहीं हुए।

UB India News by UB India News
January 31, 2021
in खास खबर, जदयू, पटना, ब्लॉग, लोजपा
0
क्या नीतीश के ‘वीटो’ ने रोकी एनडीए मीटिंग में चिराग की एंट्री ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान केंद्रीय बजट को लेकर होने वाली सर्वदलीय बैठक में एनडीए की ओर से बैठक में शामिल नहीं हुए. वजह उनकी अस्वस्थता बताई गई. लेकिन, बिहार के राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि मीटिंग में शामिल नहीं हुए या फिर उन्हें बैठक में शामिल होने से रोका गया? दरअसल इस सवाल के उठने के पीछे की वजह यही है कि चिराग पासवान को लेकर एनडीए में घमासान है और यह मामला शांत होता नहीं दिख रहा है.

सूत्र बताते हैं कि LJP के अध्यक्ष चिराग पासवान को एनडीए की बैठक का निमंत्रण केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी की तरफ से भेजा गया था. वे बैठक में शामिल भी होने वाले थे, लेकिन चिराग को आमंत्रण की बात सुन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हो गए थे. जेडीयू व बीजेपी के सूत्रों से यह भी खबर है कि कि नीतीश की नाराजगी के चलते बीजेपी आलाकमान की ओर से चिराग पासवान को फोन करके कहा गया है कि वो इस बैठक से फिलहाल दूर रहें.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

चिराग पासवान ने सीधे नीतीश कुमार को किया था टारगेट
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी ने सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बिहार में एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ा था. हालांकि इस पूरे चुनाव के दौरान वे पीएम मोदी की तारीफ करते रहे और बीजेपी से अपने बेहतर संबंधों को दोहराते रहे, लेकिन अपने टागरेट पर सीधे सीएम नीतीश कुमार को रखा.

चिराग पासवान ने अपने अधिकतर भाषणों में सीएम नीतीश कुमार के विकास कार्यों के दावे की सच्चाई पर सवाल उठाते रहे. यहां तक कि कई बार उनकी वाणी में अत्यधिक तल्खी दिखी. कई बार तो उन्होंने बीजेपी-एलजेपी की सरकार बनने पर सीएम नीतीश को जेल की सलाखों के पीछे भेजने तक की बात कह दी. इसके बाद से दिल्ली से लेकर पटना तक की राजनीतिक गलियारों में बीजेपी और लोजपा के संबंध को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है.

जेडीयू को नुकसान पहुंचाने के इरादे से ही चुनाव में उतरी थी लोजपा
हालांकि, बिहार चुनाव में लोजपा जिस इरादे से उतरी थी उस उद्देश्य में काफी हद तक कामयाब भी रही. दरअसल उसने सबसे ज्यादा नीतीश कुमार की जदयू को नुकसान पहुंचाया और जदयू सिर्फ 43 सीटें ही जीत पाई. इसके पीछे की वजह रही कि लोजपा ने अपने अधिकांश उम्मीदवार वहां उतारे जहां जेडीयू को ज्यादा से ज्यादा नुकसान हो सके.

बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी बन गई नीतीश कुमार की जदयू
इसका असर चुनाव परिणाम में भी दिखा और जेडीयू महज 43 सीटों के साथ बिहार की सियासत में तीसरे नंबर की पार्टी बन गई. जेडीयू के लिए मुश्किल स्थिति इसलिए है कि अब तक वह एनडीए की घटक भाजपा से संख्याबल में हमेशा आगे होती थी, पर इस बार हालात जुदा हैं. इस बार राजद 75 तो भाजपा 74 सीटों के साथ पहले और दूसरे नंबर पर है. ऐसे में बिहार की राजनीतिक परिस्थिति भी बदल गई है.

जदयू-लोजपा में लगातार जारी है तल्खी
जाहिर है जदयू के नेताओं ने कई बार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर चिराग पासवान को जिम्मेदार ठहराया है. इसी मसले पर न्यूज 18 से बात करते हुए जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने स्पष्ट रूप से कहा कि हम यह मानकर चलते हैं कि चिराग पासवान एनडीए (NDA) से बाहर हैं. उनको किसी भी स्तर पर एनडीए के कार्यक्रमों का या फिर सरकारों का हिस्सा बनाने का अगर प्रयास होता है तो जरूर यह अनफ्रेंडली एक्ट होगा. ऐसे लोग अगर एनडीए में आएंगे तो हम इसका विरोध करेंगे.

एनडीए में लोजपा के अस्तित्व को लेकर उठ रहे सवाल
बिहार चुनाव के बाद से लोजपा और जेडीयू के बीच तल्खी आज भी जारी है. हाल ही में लोजपा के एकमात्र विधायक के जेडीयू या बीजेपी में शामिल होने के कयास तेज हो गए हैं. उन्होंने हाल ही में नीतीश कुमार से मुलाकात की है. बहरहाल अब राजनीतिक गलियारे में लोग इस बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि एनडीए में अब एलजेपी का अस्तित्व क्या है?

एनडीए में लोजपा की एंट्री पर रहेगा बैन
ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी जगह चिराग पासवान या लोजपा से किसी सांसद को मोदी कैबिनेट में जगह मिलेगी या नहीं. हालांकि इस मुद्दे पर राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चिराग पासवान मोदी कैबिनेट के विस्तार तक यथास्थिति बनाए रख सकते हैं. यानी फिलहाल बिहार एनडीए के साथ ही केंद्रीय एनडीए में भी चिराग की एंट्री पर बैन है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
बापू के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरीः नीतीश

बापू के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरीः नीतीश

बिहार में कैबिनेट के विस्तार पर छाई घटाटोप चुप्पी …..

बिहार में कैबिनेट के विस्तार पर छाई घटाटोप चुप्पी .....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend