ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में कैबिनेट के विस्तार पर छाई घटाटोप चुप्पी …..

UB India News by UB India News
January 31, 2021
in खास खबर, जदयू, पटना, ब्लॉग, भाजपा
0
बिहार में कैबिनेट के विस्तार पर छाई घटाटोप चुप्पी …..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर चुप्पी छा गई है। आलम यह है कि अब BJP और JDU के बड़े नेता भी इस मामले पर बयान देने से कन्नी काटने लगे हैं। अंदर से मिली जानकारी कहती है कि बिहार में 50-50 का फसाद कैबिनेट विस्तार में सबसे बड़ी अड़चन बना हुआ है। JDU अब कैबिनेट में 50-50 के फॉर्मूले पर अड़ गई है। इसके पहले BJP ज्यादा सीटों की बदौलत कैबिनेट में मंत्रियों के ज्यादा सीटों की हकदार थी। फिर अरुणाचल कांड हुआ और BJP बैकफुट पर आ गई। अरुणाचल में JDU के जीते हुए 6 विधायक BJP में शामिल हो गए। तो अब बिहार कैबिनेट में JDU खुद को मिले हर गम का सिला चाहती है।

दर्जन भर मीटिंग हो गई, मिला कुछ नहीं

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP कैबिनेट विस्तार को लेकर सरगर्मी दिखा रही है। दिल्ली से लेकर बिहार तक के BJP नेता आधा दर्जन से अधिक बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एक अणे मार्ग में मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद अबतक विस्तार नहीं हो पाया। JDU के अड़ने के पीछे बड़ी वजह लोजपा भी है। पार्टी का मानना है कि बिहार चुनाव में JDU की यह हालत लोजपा की वजह से हुई। लोजपा, BJP की ही साथी है। ऐसे में BJP को ही इसका भुगतान करना होगा। JDU, लोजपा की वजह से लगभग 35 सीटों पर खुद को हुए नुकसान का दावा करती रही है।

संख्या के आधार पर मंत्री पद दे रही BJP

BJP नए जनादेश के मुताबिक मंत्रिमंडल का विस्तार करना चाहती है। पार्टी का कहना है कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी दी जा चुकी है। अब संख्या के हिसाब मंत्रिमंडल का कोटा तय किया जाए। सीटों के गणित के मुताबिक, हर 7 विधायक पर 2 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस तरह विधायकों की संख्या के लिहाज से BJP के 20-22 और JDU के 12-14 मंत्री का कोटा बनता है। इसमें एक-एक मंत्री वीआईपी और जीतन राम मांझी की पार्टी हम के हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहते हैं कि मंत्रिमंडल में BJP-JDU 17-17 और हम-वीआईपी के एक-एक सदस्य को जगह मिले।

बांटे गए विभागों में बदलाव चाहती है BJP

अब यह भी कहा जा रहा है कि BJP अपने विभागों से खुश नहीं है। वो शिक्षा और गृह जैसे विभाग अपने खाते में लाना चाहती है। नीतीश मंत्रिमंडल में फिलहाल 14 मंत्री हैं, जिसमें 7 BJP से, 5 JDU से और एक-एक हम व VIP से है। पार्टियों के बीच विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है। 21 विभाग BJP के पास हैं तो 20 JDU के पास, 2 विभाग हम के पास और एक VIP के पास है। JDU के पास गृह, सामान्य प्रशासन, कैबिनेट, शिक्षा, उर्जा, जल संसाधन, ग्रामीण विकास और ग्रामीण कार्य विभाग जैसे प्रमुख विभाग हैं। BJP के पास स्वास्थ्य, सड़क, वित्त, वाणिज्य, पीएचईडी, उद्योग और कृषि जैसे विभाग हैं।

BJP के बड़े नेताओं का इंतजार

BJP-JDU के बीच मंत्रियों की संख्या से लेकर विभागों का फसाद बहुत बढ़ चुका है। BJP में इस उलझन को सुलझाने के लिए आलाकमान से वक्त मिलने का इंतजार हो रहा है। माना जा रहा है कि 1 फरवरी को बिहार BJP के नेताओं को दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात का वक्त मिल सकता है। इसी मुलाकात में बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार में फंसे मामलों पर चर्चा होनी है।

मंत्रिमंडल विस्तार का रार, विधानपरिषद् मनोनयन पर भारी

बिहार विधानपरिषद् के राज्यपाल कोटे की 12 सीटों पर भी मनोनयन लटका हुआ है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि इसकी वजह मंत्रिमंडल विस्तार में दोनों दलों के बीच सहमति नही बन पाना है। हालांकि इसपर दोनों दलों के बीच सहमति बन चुकी है। दोनों ही दल राज्यपाल कोटे की 6-6 सीटें लेने पर तैयार हो चुके हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
लाल किला का डरावना मंजर: प्रदर्शनकारियों ने कैसे वहां झंडा फैराया

क्या किसानों का आंदोलन अब अपनी साख खो चुका है?

26 जनवरी हिंसा : अब तक 38 FIR और 84 लोगों को किया गया गिरफ्तार

26 जनवरी हिंसा : अब तक 38 FIR और 84 लोगों को किया गया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend