ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कैबिनेट विस्तार:जनता में गलत संदेश जा रहा है:देवेश चंद्र ठाकुर

UB India News by UB India News
January 22, 2021
in जदयू, पटना
0
कैबिनेट विस्तार:जनता में गलत संदेश जा रहा है:देवेश चंद्र ठाकुर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और जेडीयू (JDU) के कद्दावर नेता देवेश चंद्र ठाकुर (Devesh Chandra Thakur) ने कैबिनेट विस्तार (Bihar Cabinet) में देरी होने पर बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि सरकार गठन के 2 महीने पूरे हो चुके हैं इसके बावजूद बीजेपी की तरफ से कैबिनेट विस्तार में देरी हो रही है. इसकी वजह से कार्यकर्ताओं और जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है.

उन्होंने कहा कि यह 15 सालों में पहली बार हुआ है, जब कैबिनेट विस्तार में इतनी देरी हुई है नहीं तो पहले नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) सबसे पहले कैबिनेट विस्तार किया करते थे. सरकार फिर सुचारू तौर पर अपना काम किया करती थी लेकिन कैबिनेट विस्तार में देरी की वजह से सरकार के कामकाज में भी उतनी तेजी नहीं आ पा रही है जितनी तेजी दिखनी चाहिए थी.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

जेडीयू नेता देवेश चंद्र ठाकुर के बयान का कांग्रेस ने समर्थन किया है. कांग्रेस नेता हरखू झा (Harkhu Jha) ने कहा कि कैबिनेट विस्तार में देरी से बिहार के विकास पर असर पड़ेगा. नीतीश कुमार के 15 साल के शासन में पहली बार जब सरकार गठन के दो महीने बाद भी कैबिनेट विस्तार नहीं हो रहा है.

देवेश चंद्र ठाकुर के बयान को आरजेडी नेता भाई बिरेंद्र ने भी जायज करार दिया. भाई बिरेंद्र ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू की आपसी खींचतान की वजह से बिहार का विकास बाधित हो रहा है. यह पहली बार हुआ है जब 2 महीने सरकार के गठन के बाद भी कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका है. कैबिनेट विस्तार नहीं होने के लिए बीजेपी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जिम्मेदार हैं.

इस मामले पर बीजेपी (BJP) प्रवक्ता विनोद शर्मा (Vinod Sharma) ने कहा कि कैबिनेट विस्तार पूरी तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेषाधिकार है. देवेश चंद्र ठाकुर की भावना का बीजेपी सम्मान करती है, विपक्ष को खुश होने की जरूरत नहीं है.

वहीं पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू नेता डॉक्टर सुनील ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि कैबिनेट विस्तार में कोई संशय नहीं है. देवेश चंद्र ठाकुर पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं उन्होंने अपनी भावना व्यक्त की, विपक्ष भ्रम में ना रहे.

बीजेपी नेता मिथिलेश तिवारी ने कहा कि कैबिनेट विस्तार सीएम का विशेषाधिकार है. देवेश चंद्र ठाकुर विस्तार के लिए नीतीश कुमार जी से बात करें. कैबिनेट का विस्तार शुभ मुहूर्त में होगा और 5 साल तक निर्बाध एनडीए सरकार चलेगी. विपक्ष को कैबिनेट विस्तार पर हाय तौबा मचाने की जरूरत नहीं है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
किसान हर मसले पर अड़े, आज की बैठक पर असमंजस और बढ़ा

किसान हर मसले पर अड़े, आज की बैठक पर असमंजस और बढ़ा

मध्यप्रदेश के मंदसौर में अब फाइलों को ऑनलाइन ट्रैक ,अब बाबू बेवजह नहीं रोक पाएंगे फाइल

मध्यप्रदेश के मंदसौर में अब फाइलों को ऑनलाइन ट्रैक ,अब बाबू बेवजह नहीं रोक पाएंगे फाइल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend