ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंचायत चुनाव दलीय आधार पर होः भाकपा

UB India News by UB India News
January 19, 2021
in कम्युनिस्ट, पटना
0
पंचायत चुनाव दलीय आधार पर होः भाकपा

PATNA JANSHAKTI PRESS MEIN PRESS KO SAMBODHIT KERTE ATUL ANJAN

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार अंजान ने अप्रैल–मई में होने वाले पंचायत चुनाव दलीय आधार पर कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव ईवीएम के बजाए पहले की तरह मतपत्र से ही कराया जाये। मौजूदा बिहार सरकार राजनीतिक संकट में फंसी हुई है‚ जिसके चलते विकास कार्य ठप पड़़े हुए हैं। इस स्थिति से शीघ्र निकलने की राज्य सरकार कोशिश करे। तीनों कृषि कानूनों ने दिखाफ दिल्ली बॉर्ड़र पर चल रहा आंदोलन कानून वापसी के बाद ही समाप्त होगा। किसान आंदोलन के समर्थन में और तीनों कृषि कानून वापस करने की मांग को लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत पर बिहार में मानव श्रृंखला बनायी जायेगी।

श्री अंजान सोमवार को पार्टी राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर करीब दो महीने से जारी किसान आंदोलन सिर्फ किसानों का आंदोलन नहीं बल्कि देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के साथ–साथ आम आदमी के जीने के अधिकार की लडाई बन गया है‚ जिसमें एक तरफ संपूर्ण ग्रामीण जन गण के साथ–साथ लोकतंत्र व संविधान की रक्षा करने वाली शक्तियां हैं तो दूसरी तरफ कॉरपोरेट घराने के साथ–साथ भाजपा–आरएसएस की सत्ता है। एक तरफ किसान आंदोलन मोदी सरकार की दमनात्मक कार्रवाइयों और लगातार विफल की जा रही वार्ता का सामना करते हुए परवान चढ रहा है व अधिकाधिक व्यापक होता चला जा रहा है तो दूसरी तरफ केन्द्र सरकार सरकारी तंत्र द्वारा तीनों काले कृषि कानूनों की बाबत झूठे व भ्रामक प्रचार का सहारा लेकर उसमें फूट डालने की कोशिशों का अंतहीन सिलसिला जारी है। किसान शहादत दे रहे हैं और सरकार उनका दमन करने के लिए तरह–तरह के हथकंडे अपना रही है और एनआईए जैसी एजेंसियों का सहारा लेने पर उतर आई है। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट का भी उपयोग करने से सरकार को कोई गुरेज नहीं है जो संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी हैं। इन सभी स्थितियों का सामना करते हुए २६ जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर संघर्षशील किसान ट्रैक्टर–ट्रॉली लेकर दिल्ली में प्रवेश करेंगे और आउटर रिंग रोड पर पचास किलोमीटर तक किसान परेड कर भारतीय गणतंत्र को नया आयाम देंगे। उस दिन अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर देश भर में वैसी ही रैलियां और मार्च आयोजित किये जायेंगे। गणतंत्र दिवस पर यह एक अभूतपूर्व नजारा होगा जो जीने के अधिकार के साथ–साथ भारत के संविधान व लोकतंत्र की हिफाजत के संघर्ष को नई उचाइयों पर ले जायेगा। भाकपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि बिहार किसान आंदोलन की उर्वर भूमि रही है जहां सर्वप्रथम गांधी जी ने निलहों के खिलाफ ऐतिहासिक सत्याग्रह आंदोलन चलाया और स्वामी सहजानंद सरस्वती ने किसान सभा के माध्यम से जमींदारी विरोधी किसान संघर्ष की बुनियाद रखी। उन्होंने बिहार के लोगों का आह्वान किया कि वे मौजूदा किसान संघर्ष में अपनी ऐतिहासिक विरासत के अनुरूप आगे बढ चढकर भूमिका निभाने के लिए एकजुट हो आगे आयें।
उन्होंने ३० जनवरी को गांधी जी के शहादत दिवस के अवसर पर महागठबंधन के दलों की और से किसान आंदोलन के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए आयोजित की जाने वाली मानवश्रृखंला को स्वागतयोग्य कदम बताया और उसे सफल बनाने के लिए समस्त बिहारवासियों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तीनों किसान–विरोधी काले कानूनों की वापसी‚ न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी और उसे कानूनी से बाध्यकारी बनाने‚ स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिशों को पूर्णतः लागू कराने‚ किसानों के सभी सरकारी व सहकारी कर्ज की माफी और बिहार में एपीएमसी (कृषि उत्पादन बाजार समितियों) की पुनस्र्थापना की मांग को लेकर आयोजित है। संवाददाता सम्मेलन में भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांड़ेय‚ राज्य सचिव मंड़ल सदस्य ओमप्रकाश नारायण और रामबाबू कुमार भी मौजूद थे॥।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
कृषि कानूनों के विरुद्ध महिलाएं सड़़क पर

कृषि कानूनों के विरुद्ध महिलाएं सड़़क पर

युवाओं के सहारे जनता के बीच जाएगी ‘हम’

युवाओं के सहारे जनता के बीच जाएगी ‘हम'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend