ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चोटों की समस्या से जूझ रही टीम इंडि़या का जबर्दस्त संघर्ष क्षमता प्रदर्शन

UB India News by UB India News
January 12, 2021
in क्रिकेट, खास खबर
0
चोटों की समस्या से जूझ रही टीम इंडि़या का जबर्दस्त संघर्ष क्षमता प्रदर्शन

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चोटों की समस्या से जूझ रही टीम इंडि़या ने जबर्दस्त संघर्ष क्षमता का प्रदर्शन करके सिड़नी में खेले गए तीसरे टेस्ट को ड्रा करा लिया। इस ड्रा के लिए हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन की जितनी भी तरीफ की जाए‚ वह कम है। इस जोड़़ी को तोड़़ने के लिए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने हर तरकीब आजमाई पर उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। इस उतार–चढ़ाव वाले इस टेस्ट में सुबह कप्तान अजिंक्य रहाणे के जल्द आउट हो जाने पर एक बार लगा कि ऑस्ट्रेलिया का पलड़़ा मैच में भारी हो गया है‚ लेकिन ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा ने चौथे विकेट की साझेदारी में १४८ रन जोड़़कर भारत की जीत की संभावनाएं तक बना दीं थीं। पंत का शतक बनाने की जल्दबाजी में विकेट गंवाने से बार फिर पलड़़ा ऑस्ट्रेलिया का भारी हो गया। पंत जब ९२ रन पर पहुंचे तो उन्हें लगा कि अगले कुछ ओवरों में ही दूसरी नई गेंद ली जा सकती है। इसलिए वह जल्द से जल्द शतक तक पहुंचना चाहते थे। इस प्रयास में ही वह अपना विकेट गंवा बैठे। इतना जरूर है कि उन्होंने यदि धैर्य बनाए रखा होता तो बहुत संभावना थी कि हम यह टेस्ट जीतकर सीरीज में २–१ से आगे हो गए होते। पंत के बाद पुजारा के भी चले जाने पर विहारी और अश्विन ने जिस तरह विकेट पर ड़टने का जज्बा दिखाया‚ हमेशा याद किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि इस जोड़़ी ने टारगेट का पीछा करते समय चौथी पारी में ४३ ओवर तक ड़टे रहकर नया रिकॉर्ड़ बनाने के दौरान चोटिल होने पर भी हार नहीं मानी। विहारी रन लेने के प्रयास में हैम्ट्रिरंग का शिकार बन गए थे और उन्हें दौड़़ने में दर्द हो रहा था। वही अश्विन की कमर में कमिंस की गेंद लगने से दर्द हो रहा था। इसलिए इस जोड़़ी ने अपनी २५९ गेंदों लंबी साझेदारी में रन के लिए दौड़़ने के बजाय विकेट पर टिके रहने पर जोर दिया। भारत ने पहले टेस्ट के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद दूसरे टेस्ट में शनदार जीत पाकर वापसी की थी। पर वह यदि इस टेस्ट में हार जाती तो टीम का मनोबल टूट सकता था। इस प्रदर्शन के बाद वह अब १५ जनवरी से ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले चौथे और आखिरी टेस्ट में मैच मनोबल के साथ उतर सकेगी। यह सही है कि रविंद्र जडे़जा के अंगूठे में फ्रेक्चर के बाद सीरीज से बाहर होने से भारत को झटका लगा है। चोटों की समस्या के कारण टीम के पास अब ज्यादा विकल्प नहीं हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
16 जनवरी को बिहारी प्रवासी के साथ बिहार विकास की कहानी को साझा करेंगे मुख्यमंत्री नितीश कुमार

16 जनवरी को बिहारी प्रवासी के साथ बिहार विकास की कहानी को साझा करेंगे मुख्यमंत्री नितीश कुमार

दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ सहित 13 शहरों के लिए कोरोना वैक्सीन की पहली खेप रवाना

दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ सहित 13 शहरों के लिए कोरोना वैक्सीन की पहली खेप रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend