ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ सहित 13 शहरों के लिए कोरोना वैक्सीन की पहली खेप रवाना

UB India News by UB India News
January 12, 2021
in प्रदेश, राष्ट्रीय
0
दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ सहित 13 शहरों के लिए कोरोना वैक्सीन की पहली खेप रवाना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए 16 जनवरी से शुरू होनेवाले वैक्सीनेशन मुहिम की शुरुआत के मद्देनजर ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन की पहली खेप आज तड़के ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ से रवाना हुई।

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए 16 जनवरी से शुरू होनेवाले वैक्सीनेशन मुहिम की शुरुआत के मद्देनजर ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन की पहली खेप आज तड़के ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’से रवाना हुई। तापमान नियंत्रित तीन ट्रक तड़के पांच बजे से कुछ समय पहले पुणे हवाई अड्डे जाने के लिए ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ से रवाना हुए। पुणे हवाईअड्डे से इन टीकों को हवाई मार्ग के जरिए भारत के अन्य हिस्सों में पहुंचाया जाएगा। टीकों को इंस्टीट्यूट से रवाना करने से पहले एक पूजा भी की गई थी।

RELATED POSTS

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

शुरुआत में कोविशील्ड वैक्सीन पुणे से हवाई जहाज से शहरों के बड़े कोल्ड स्टोर में पहुंचेगी। इसके बाद इसे 60 कंसाइनमेंट प्वाइंट्स पर भेजा जाएगा।यहीं से जिला वैक्सीन स्टोर तक और फिर प्राइमरी हेल्थ सेंटर तक वैक्सीन भेजी जाएगी।

दो-दो मेड इन इंडिया वैक्सीन के साथ वैक्सीनेशन
आपको बता दें कि भारत दो-दो मेड इन इंडिया वैक्सीन के साथ टीकाकरण अभियान शुरू करने वाला है। सरकार ने तीन करोड़ हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए दोनों वैक्सीन की 6 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया है। इतने वैक्सीन के लिए सरकार दोनों कंपनियों को करीब 1300 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। सूत्रों के मुताबिक भारत बायोटेक को 55 लाख वैक्सीन की डोज का ऑर्डर दिया गया है। जबकि सीरम इंस्टीट्यूट को अभी 1 करोड़ 10 लाख डोज का ऑर्डर दिया गया है…बाकी 4 करोड़ पचास लाख वैक्सीन की डोज अप्रैल में लेगी।

आठ फ्लाइट्स के जरिए भेजी जा रही है पहली खेप
जानकारी के मुताबिक पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश के 13 स्थानों के लिए 8 फ्लाइट के जरिए कोरोना वैक्सीन की पहली खेप भेजी जाएगी। वैक्सीन को ले जाने के लिए कार्गो और अन्य कमर्शियल फ्लाइट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।

स्पाइस जेट के चेयरमैन ने अभियान में शामिल होने पर खुशी जताई
स्पाइस जेट के चेयरमैन और मनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह ने कहा-‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि स्पाइस जेट विमान कोरोना वैक्सीन की पहली खेप लेकर रवाना हो रहा है। कोविशिल्ड कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पुणे से दिल्ली रवाना की जा रही है। पहली खेप में कुल 34 बॉक्स हैं और इनका वजन 1088 किलोग्राम है। इसे स्पाइसजेट की फ्लाइट 8937 से रवाना किया गया है। हम गुवाहाटी, कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, पटना और विजयवाड़ा सहित विभिन्न भारतीय शहरों में वैक्सीन की कई खेप लेकर जाएंगे। देश के भीतर और बाहर कोरोना वायरस वैक्सीन के परिवहन के लिए स्पाइटजेट पूरी तरह तैयार और प्रतिबद्ध है। आज भारत में महामारी के खिलाफ एक लंबे और निर्णायक चरण की शुरुआत हुई है।’

एयर इंडिया वैक्सीन की पहली खेप लेकर अहमदाबाद रवाना

उधर, एयर इंडिया भी पुणे से वैक्सीन की पहली खेप लेकर अहमदाबाद के लिए रवाना हुई। एयर इंडिया ने अपने ट्वीटर हैंडर पर लिखा- ‘राष्ट्र सेवा में समर्पित एअर इंडिया कोविड वेक्सीनेशन मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार। 2,76,000 वेक्सीन की लगभग 700 किलोग्राम की पहली कन्साइनमेंट आज पुणे से अहमदाबाद पहुंचेगी।’

इन शहरों तक पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

दिल्ली ,करनाल, चंडीगढ़ , लखनऊ, चेन्नई , बैंगलुरु , हैदराबाद , विजयवाड़ा , भुवनेश्वर , कोलकाता , गुवाहाटी , पटना और अहमदाबाद

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

Next Post
कृषि कानून और किसानों के आन्दोलन पर सुप्रीम कोर्ट आज सुना सकता है फैसला

कृषि कानून और किसानों के आन्दोलन पर सुप्रीम कोर्ट आज सुना सकता है फैसला

अगर उनके दावों में दम है तो हम पर कृपा क्यों, आरजेडी को तोड़ कर दिखाएं:शिवानंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend