ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छात्रों के भविष्य को देखते हुए सम्राट सरकार ने किए चार बड़े ऐलान …………

UB India News by UB India News
August 10, 2026
in पटना, बिहार, शिक्षा
0
छात्रों के भविष्य को देखते हुए सम्राट सरकार ने किए चार बड़े ऐलान …………

RELATED POSTS

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म होने के बाद अब छात्र और परीक्षा व्यवस्था का मुद्दा बिहार की राजनीति के विमर्श में तेजी से जगह बना रहा है. इसी माहौल के बीच बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने छात्रों को लेकर चार बड़े ऐलान किए हैं. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विशेष समिति, परीक्षा सुधार समिति, विशेष सहयोग शिविर और छात्र कल्याण के लिए अलग निदेशालय की पहल को सरकार ने सामने रखा है. इन घोषणाओं को सिर्फ शिक्षा विभाग की सामान्य कवायद के तौर पर देखना शायद पूरी तस्वीर नहीं होगी. दरअसल, पेपर लीक, परीक्षा में पारदर्शिता और सरकारी नौकरी की चिंता से जूझ रही Gen Z के बीच सरकार ने सीधे छात्रों को अपने विमर्श के केंद्र में लाने की कोशिश की है.
छात्रों के भविष्य को देखते हुए बिहार में सम्राट सरकार की ओर से चार बड़े ऐलान किए गए हैं. इन चार घोषणाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विशेष समिति, परीक्षा सुधार, विशेष सहयोग शिविर और छात्र कल्याण की बात है. खास बात यह कि सम्राट चौधरी की सरकार ने ऐसे समय में यह पहल की है जब देश पेपर लीक जैसे मुद्दों से जूझ रहा है. सम्राट चौधरी ने रविवार (09 अगस्त) को अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर इन चार घोषणाओं का जिक्र किया.

चार ऐलान में छिपा बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 9 अगस्त को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चार पहलों की जानकारी दी. पहला ऐलान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए राज्य स्तरीय समिति का है. इसका उद्देश्य स्कूलों को बेहतर बनाना और छात्रों के सीखने के स्तर में लगातार सुधार करना है. दूसरा परीक्षा सुधार समिति है, जो बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ कक्षा आधारित मूल्यांकन में तकनीक और AI के इस्तेमाल पर सुझाव देगी. तीसरी पहल विशेष सहयोग शिविर की है. इसमें मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक छात्रों से सीधे संवाद करेंगे. चौथी पहल छात्र कल्याण से जुड़े कामों के बेहतर समन्वय के लिए संबंधित विभागों में निदेशालय बनाने की है.

Gen Z के लिए इसका मतलब क्या है?

असल में सरकार की सोच में ये बदलाव आने वाले समय के लिए अहम मोड़ कहा जा सकता है. परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्रों का सड़क पर उतरना अब सिर्फ किसी एक परीक्षा का मुद्दा नहीं रह गया है, क्योंकि आज का छात्र सिर्फ नौकरी की वैकेंसी नहीं पूछ रहा. वह यह भी जानना चाहता है कि परीक्षा कब होगी, प्रक्रिया कितनी पारदर्शी होगी, पेपर सुरक्षित रहेगा या नहीं और रिजल्ट समय पर आएगा या नहीं. सोशल मीडिया ने छात्रों की शिकायत को स्थानीय स्तर से निकालकर राज्य और राष्ट्रीय बहस का हिस्सा बना दिया है. यही कारण है कि परीक्षा सुधार में AI और तकनीक का जिक्र महज तकनीकी बदलाव नहीं है, बल्कि सरकार के लिए इसका राजनीतिक संदेश भी है कि भर्ती और परीक्षा व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी और आधुनिक बनाया जाएगा. हालांकि, यह भी सत्य है कि घोषणाएं तो बहुत होती हैं, लेकिन इस संदेश की असली परीक्षा घोषणा से ज्यादा उसके जमीन पर लागू होने में होगी.

TRE-4 में 32,388 पद, फिर बढ़ सकती है संख्या

सरकार ने छात्रों और युवा अभ्यर्थियों के लिए दूसरा बड़ा संदेश शिक्षक भर्ती से जुड़ा है. शिक्षा विभाग ने 29 जुलाई को BPSC को TRE-4 के लिए 32,388 शिक्षकों की अधियाचना भेजी है. इसमें कक्षा 1 से 5 तक 3,847, कक्षा 6 से 8 तक 8,563, कक्षा 9 से 10 तक 3,877 और कक्षा 11 से 12 तक 16,101 पद शामिल हैं. विशेष बात यह है कि 9वीं से 12वीं तक के पदों में गणित, विज्ञान और कॉमर्स जैसे विषयों में बड़ी संख्या में अवसर हैं. शिक्षा विभाग की ओर से रिक्त पदों का आकलन जारी रहने के कारण आगे संख्या बढ़ने की संभावना भी बताई जा रही है.

पुराने आंकड़े और नई तस्वीर

बिहार में TRE-4 को लेकर पहले BPSC के कैलेंडर में 46,595 पदों का आंकड़ा सामने आया था. बिहार लोक सेवा आयोग के मौजूदा कैलेंडर में भी TRE-4 के लिए 46,595 पद और 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच परीक्षा का कार्यक्रम दर्ज है. लेकिन, 29 जुलाई की नई अधियाचना 32,388 पदों की है. इसलिए फिलहाल 32,388 को विभाग द्वारा BPSC को भेजी गई ताजा अधियाचना के रूप में देखना ज्यादा उचित है. आगे रिक्तियों के जुड़ने से अंतिम संख्या में बदलाव हो सकता है.
राजनीति में छात्र क्यों अहम हो गए?
दरअसल, बिहार में सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाएं लंबे समय से राजनीतिक मुद्दा रही हैं, लेकिन अब इसका स्वरूप बदल रहा है. नई पीढ़ी सोशल मीडिया पर सवाल करती है, परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखती है और किसी गड़बड़ी की स्थिति में संगठित होकर आवाज उठाती है. ऐसे में सम्राट चौधरी सरकार के चार ऐलान को एक तरह से युवाओं यानी Gen Z के साथ संवाद की कोशिश के तौर पर भी देखा जा सकता है. सरकार एक ओर शिक्षा की गुणवत्ता और परीक्षा सुधार की बात कर रही है तो दूसरी तरफ बड़ी शिक्षक भर्ती का रास्ता भी आगे बढ़ा रही है.

ऐलान से भरोसे तक का सफर बाकी

हालांकि, छात्रों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि इन घोषणाओं का असर कब दिखाई देगा. समिति बनना, AI के इस्तेमाल की बात करना और संवाद शिविर लगाना एक शुरुआत है. लेकिन छात्र जिस पारदर्शिता, समयबद्ध परीक्षा, भर्ती और रोजगार की मांग कर रहे हैं, उसका भरोसा तभी बनेगा जब व्यवस्था में इसका सीधा असर दिखे. इस दृष्टि से जंतर-मंतर से लेकर झारखंड और अब बिहार तक छात्रों का मुद्दा सिर्फ परीक्षा का मुद्दा नहीं रह गया है. यह नई पीढ़ी और सरकार के बीच भरोसे का सवाल बनता जा रहा है. बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के लिए चार घोषणाएं इसी बदलते छात्र विमर्श का जवाब हैं, लेकिन असली राजनीतिक परीक्षा अब इनके अमल की होगी. दूसरा झारखंड के छात्र आंदोलन के परिणाम पर भी निगाहें रहेंगी.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार की राजनीति में सरकारी खर्च और सुविधाओं को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं………………

पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं………………

by UB India News
August 10, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को ठोक बजाकर और पूरी तरह से खुले अंदाज में जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय...

बिहार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी………..

बिहार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी………..

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार के वृद्धा, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार की नई व्यवस्था के तहत अब...

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले का मुद्दा उठाकर एक साथ साधे तीन निशाने …………….

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले का मुद्दा उठाकर एक साथ साधे तीन निशाने …………….

by UB India News
August 10, 2026
0

'सृजन घोटाले का जिन्न' एक बार फिर से बिहार की सियासत में कुलांचे मारने को तैयार है। तेजस्वी यादव ने...

बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज से शुरू ,इस सत्र में कुल 13 अहम विधेयक होगा पेश……………………

विधानसभा में ई-विधान (नेवा) व्यवस्था होगी लागू ………….

by UB India News
August 10, 2026
0

ई-विधान (नेवा) व्यवस्था के जरिये विधानसभा डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ चुकी है। आने वाले दिनों में शून्यकाल सहित सभी...

Next Post
पुलिस ने बिलकुल सही किया लेकिन न्यायिक जांच पूरी होने तक टिप्पणी उचित नहीं……….

बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर सियासी बहस तेज ......

पटना में आज ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा ,हाथ में तिरंगा लेकर 1.5 KM पैदल चले सीएम सम्राट…………

पटना में आज ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा ,हाथ में तिरंगा लेकर 1.5 KM पैदल चले सीएम सम्राट............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend