ADVERTISEMENT
Thursday, July 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देशभर में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने के लिए तैयार,बिहार के 8 जिलों में बारिश के असार …………..

UB India News by UB India News
July 1, 2026
in TAZA KHABR, पटना, पर्यावरण
0
बिहार के 3 जिलों में मौसम का रेड अलर्ट, आंधी-बारिश का खतरा

RELATED POSTS

AI के भरोसे इंसाफ नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी कानूनी मिसालों के चलते NCLT-NCLAT के आदेश रद्द

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
जून का महीना खत्म होने को है, लेकिन ये गर्मी तो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. दिल्ली, यूपी, बिहार सहित उत्तर भारत के तमाम राज्य भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के जूझ रहे हैं. वहीं मौसम विभाग ने एक और टेंशन बढ़ाने वाली खबर दे दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, यूपी, बिहार, दिल्ली और हरियाणा में आज भी भीषण लू चल सकती है. हालांकि कल से इन सभी राज्यों में मौसम बदलने की संभावना है. दरअसल पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा दक्षिण-पश्चिम मानसून अब एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है. आईएमडी के मुताबिक, आज से मानसूनी गतिविधियों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी और अगले 3-4 दिनों में मानसून उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्से में तेजी से आगे बढ़ेगा. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं.
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मानसून की उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज और मोतिहारी तक पहुंच चुकी है. अगले कुछ दिनों में यह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और दक्षिण-पूर्व राजस्थान के और हिस्सों तक पहुंच सकता है. इसके साथ ही देश के अधिकांश इलाकों में बारिश की गतिविधियां भी बढ़ने की संभावना है.
हालांकि देश के कई हिस्सों में अभी भी बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि जुलाई की शुरुआत से मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा. इसके चलते उत्तर, मध्य, पूर्व और पश्चिम भारत में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है.
आईएमडी ने आज पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है. वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार के बगहा, बक्सर खगड़िया समेत 8 जिलों में बारिश

सोमवार को बेतिया,बगहा, कटिहार, खगड़िया और बक्सर में सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग के नए पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 जून से बारिश की गतिविधियां तेज होगी और 1 जुलाई से झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने आज 25 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले सात दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में 30 से 50km/h की रफ्तार से हवा चलेगी साथ ही तेज बारिश के भी आसार हैं। इधर, बिहार में इस साल मानसून ने समय से पहले 11 जून को ही दस्तक दे दी थी, लेकिन एंट्री के तुरंत बाद कमजोर पड़ गया। 28 जून तक बिहार में सामान्य होने वाली 140.4 मिमी बारिश के मुकाबले 69.8 मिमी ही हो सकी है। मौसम विभाग के आंकड़े के मुताबिक, 38 में से 6 जिलों में ही सामान्य या उससे अधिक बरसात हुई है। 18 जिलों में 50 प्रतिशत से कम बारिश हुई है।

बीते 24 घंटे में किस जिले में कितना तापमान रहा

बीते दिन यानी रविवार को खगड़िया, जमुई और नालंदा में बारिश हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। पटना में सुबह-सुबह बादल छाए रहे। हल्की बारिश भी हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप निकल आई। बगहा में तेज हवा चलने के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

  • पटना में 8वीं तक के स्कूल 30 जून तक बंद: पटना में भीषण गर्मी को देखते हुए 8वीं क्लास तक के स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे। यह आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में लागू होगा। जहानाबाद में 8वीं तक के क्लास सुबह 11.30 बजे तक चलेंगे।
  • किशनगंज में बाढ़ जैसे हालात: नेपाल में हो रही लगातार बारिश के चलते किशनगंज जिले की कई नदियां उफान पर हैं। जिले के दिघलबैंक प्रखंड की करूआमनी पंचायत में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इससे 8 परिवारों के करीब 80 लोग प्रभावित हुए हैं।
  • 29 से 30 जून के दौरान सीमांचल के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
  • 30 जून और 1 जुलाई को पटना, नालंदा, भोजपुर, अरवल और जहानाबाद समेत कई जिलों में भी भारी वर्षा हो सकती है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

AI के भरोसे इंसाफ नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी कानूनी मिसालों के चलते NCLT-NCLAT के आदेश रद्द

by UB India News
July 2, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने एसेल इंफ्राप्रोजेक्ट्स दिवाला मामले में गुरुवार को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) और नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 2, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना……

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

Next Post
दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा ,केंद्र से फंड की भी करेंगे मांग

राजनीति में सिर्फ आवास बदलना नहीं होता, बल्कि सत्ता, प्रभाव और पहचान के परिवर्तन का संकेत होता है………………

तेजस्वी 1 पोलो रोड आवास में शिफ्ट हुए , राबड़ी आवास से सामान शिफ्ट किए जा रहे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend