ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कल विधान परिषद् नामांकन का आखिरी दिन, दीपक प्रकाश का क्या होगा, विपक्ष कब करेंगा उम्मीदवार की घोषणा?

UB India News by UB India News
June 8, 2026
in पटना
0
कल विधान परिषद् नामांकन का आखिरी दिन, दीपक प्रकाश का क्या होगा, विपक्ष कब करेंगा उम्मीदवार की घोषणा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधान परिषद् चुनाव के लिए अब तक तीन राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों ने नामों की घोषणा कर दी है। 10 में से नौ सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से उम्मीदवार उतार दिए गए हैं। इसमें चार-चार भाजपा और जदयू और एक सीट पर लोजपा (राम) ने उम्मीदवार उतार दिया है। एक सीट पर दोनों दलों के उम्मीदवार उतारने की तैयारी है। संख्या बल के हिसाब से राजद एक सीट पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर चुका है। अब तक राजद की ओर से एक पद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। विचार विमर्श ही चल रहा है। उम्मीदवार राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव को फाइनल करना है। यही चीज उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। इधर, बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिषद् भेजने के मामले में भी पेंच फंस गया है।

आज संभावना है कि दिल्ली से राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो आएंगे। इसके बाद उनकी अंतिम स्वीकृति के बाद तेजस्वी यादव उम्मीदवार की घोषणा कर दें। सूत्रों की मानें तो तेजस्वी यादव दलित वोट बैंक को लुभाने की कोशिश में हैं। इसलिए वह शिवचंद्र राम को विधान परिषद् भेजना चाहते हैं लेकिन उनकी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तेज प्रताप यादव को एमएलसी बनाना चाहती हैं। शनिवार शाम तेज प्रताप यादव राबड़ी देवी से मिलने भी गए थे। हालांकि, तब उन्होंने कारण राबड़ी देवी की तबीयत का खराब होना बताया था। इधर, राजद नेताओं का स्पष्ट कहना है कि तेज प्रताप यादव अब राजद में नहीं है। वह किसी दूसरे राजनीतिक दल में हैं। इसलिए राजद कार्यकर्ता को ही विधान परिषद् भेजा जाएगा।

RELATED POSTS

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

ओवैसी की पार्टी ने तेजस्वी से क्या मांग की?
इधर, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने राज्यसभा चुनाव में मदद के बदले नेता  प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से एक एमएलसी सीट की मांग कर दी है। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान ने साफ तौर पर कहा कि पिछले राज्यसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने महागठबंधन का समर्थन किया था। उन्होंने दावा किया कि उस समय तेजस्वी यादव ने वादा किया था कि भविष्य में वह एआईएमआईएम के हितों का ख्याल रखेंगे। विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि अब समय आ गया है कि तेजस्वी अपना वादा पूरा करें। हमारे पास अकेले दम पर सीट जीतने के लिए पर्याप्त विधायक नहीं हैं। अगर राजद भविष्य में हमारा सहयोग चाहती है, तो उसे यह सीट हमें देनी होगी।

दीपक प्रकाश का क्या होगा?
मंत्री दीपक प्रकाश ने नाम की घोषणा अब तक नहीं हुई है। भाजपा की ओर से अब तक इस मामले में प्रतिक्रिया भी नहीं आई है। अगर 10वीं सीट पर दीपक प्रकाश का नाम घोषित किया जाता है तो महागठबंधन और एनडीए में इस सीट के लिए कड़ी टक्कर हो सकती है। बिहार विधानसभा के मौजूदा संख्याबल के अनुसार, एक एमएलसी सीट जीतने के लिए करीब 25 विधायकों के वोटों की आवश्यकता होती है। एनडीए के पास आठ उम्मीदवारों को आसानी से जिताने लायक संख्या बल है। उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट कहा कि यह एमएलसी चुनाव है। हमलोगों के पास कल तक का समय है। इंतजार कीजिए। बता दें कि दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं, लेकिन वह किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। नियम कहता है कि किसी भी व्यक्ति को मंत्री बनने के छह महीने के अंदर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना अनिवार्य होता है। अब देखना है कि अगले 24 घंटे में क्या होता है?

तेजस्वी यादव मौके पर लगाएंगे चौका?

बिहार विधान परिषद् की नौ सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने उम्मीदवारों ने नाम की घोषणा कर दी गई है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता दल यूनाईटेड ने चार उम्मीदवार उतारे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा ने भी चार उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी ने एक सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट दिया। खास बात यह है कि नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की सोशल इंजीनियरिंग में इस बार दलित समाज से एक भी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया।

बिहार में दलितों की आबादी 19.65 फीसदी है
वरिष्ठ पत्रकार लव कुमार मिश्रा ने कहा कि अभी एनडीए के सभी दल ओबीसी और ईबीसी पर फोकस कर रहे हैं। क्योंकि, इन्हें लगता है कि बिहार में आगे की राजनीति यही लोग तय करने वाले हैं। अगड़ी जाति पहले ही निर्णायक निभाने वाले वोट बैंक से दूर है। अब दलित को भी खास तवज्जो नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, राज्यसभा एक दलित समाज ने नेता शिवेश राम को भाजपा टिकट जरूर दिया था। लेकिन, जदयू का फोकस पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा पर है। जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के हिसाब से देखें तो बिहार में दलितों को राजनीति में खास जगह नहीं मिल पाई। जातीय जनगणना के आंकड़ें बता रहे हैं कि बिहार में दलितों की आबादी 19.65 फीसदी है। इस हिसाब से देखें तो राजनीति में महत्वपूर्ण पदों पर उनकी तुलना अधिक होनी चाहिए थी। लेकिन, ऐसा नहीं है।

तेजस्वी के पास दलितों को लुभाने का बड़ा मौका
वरिष्ठ पत्रकार लव कुमार मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के जमाने दलितों को जितनी तवज्जों मिली, उतनी अब नहीं मिल रही है। लालू प्रसाद ने भी अपनी सोशल इंजीनियरिंग में दलितों को खास जगह दी थी लेकिन अब बिहार की राजनीति में दलितों चेहरों की संख्या कम हो रही है। हालांकि, तेजस्वी यादव विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब दलितों पर भी फोकस कर रहे हैं। इसलिए चर्चा है कि वह शिवचंद्र राम को एमएलसी भेजना चाहते हैं। आने वाले दिनों में अगर तेजस्वी यादव लालू प्रसाद के नक्शेकदम पर चलते हुए दलितों की 19.65 फीसदी वोट बैंक पर फोकस करते हैं तो चुनाव में उन्हें काफी फायदा मिलेगा। तेजस्वी के पास दलितों को लुभाने का बड़ा मौका है।

एनडीए ने किस जाति से किसे टिकट दिया?
भाजपा और जदयू ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसमें भाजपा ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (राजपूत), संजय मयूख (कायस्थ), शीला पंडित (कुम्हार) और अनिल ठाकुर (नाई, ठाकुर)  शामिल हैं। जदयू ने विधान परिषद चुनाव और उपचुनाव के लिए निशांत कुमार (कुर्मी), भारती मेहता (नोनिया), शिवरानी देवी प्रजापति (कुम्हार) और ललन प्रसाद (धानुक) को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। लोजपा रामविलास ने अशरफ अंसारी (मुस्लिम) को टिकट दिया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

by UB India News
August 12, 2026
0

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अब जेईई और नीट की तैयारी का रास्ता...

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार के शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

हमको घर-बर नहीं चाहिए, वो बांकीपुर की जनता के लिए…….

by UB India News
August 12, 2026
0

बांकीपुर विधासभा उपचुनाव जीतकर विधायक बने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों जनता से किए वादे और नए-नए...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक

by UB India News
August 12, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल...

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में शराबबंदी को लेकर राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद यानी NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बहस तेज...

Next Post
कल 2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना में 2.8 किमी लंबा रोड शो , कदमकुआं के दिनकर चौक से गांधी मैदान के उद्योग भवन तक…………..

चार कीर्तिमान बना चुके पीएम मोदी की अब 5वें पर नजर............

खान सर के कोचिंग सेंटर पर अटैक मामले में ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रोशन आनंद को हिरासत में

इरादतन चलवाई गोली'...खान सर की जमानत का रौशन आनंद पक्ष ने किया विरोध...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend