ADVERTISEMENT
UB India News
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में 10 जून से चाहिए होगा ISTP पास…………

UB India News by UB India News
June 7, 2026
in कारोबार, खास खबर, पटना
0
बिहार में  10 जून से चाहिए होगा ISTP पास…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अगर आप बिहार में कंस्ट्रक्शन से जुड़ा काम करते हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. दरअसल, अब बिहार में दूसरे राज्यों से बालू, पत्थर और अन्य लघु खनिज लेकर आने वाले वाहनों के लिए नियम बदल गए हैं. 10 जून से अब इन वाहनों के लिए इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (ISTP) लेना अनिवार्य कर दिया गया है. नवादा जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि खान एवं भूतत्व विभाग, पटना की अधिसूचना के अनुसार अब बिहार में एंट्री करने वाले हर ऐसे वाहन को आईएसटीपी पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा. इसके बिना खनिज परिवहन की अनुमति नहीं होगी.

क्या होगी कीमत?

विभागीय आदेश के अनुसार इंटर स्टेट ट्रांजिट पास के लिए 60 रुपए प्रति मीट्रिक टन और 85 रुपए प्रति घनमीटर की दर निर्धारित की गई है. इसके लिए सभी वाहनों का ISTP पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है. वाहन मालिक अपने वाहनों का जल्द से जल्द पंजीकरण संबंधित वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कराएं. साथ ही पंजीकरण के बाद प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन कर जरूरी प्रक्रिया पूर्ण करें.

RELATED POSTS

दाने-दाने को तरस रहे ईरानी, महंगाई ने तोड़े दूसरे विश्व युद्ध के रिकॉर्ड…………….

96 साल, 22 संस्करण और सिर्फ 8 चैंपियन!

ऑनलाइन होगा पेमेंट

जिला खनन पदाधिकारी के अनुसार अगर कोई खनिज दूसरे राज्य से लाया जा रहा है, तो खदान से वाहन के लिए ट्रांसपोर्ट चालान बनने के बाद 6 घंटे के अंदर इंटर-स्टेट ट्रांजिट पास (ISTP) लेना जरूरी है. ट्रांजिट पास उसी खनिज की मात्रा के अनुसार बनेगा जो वाहन में लदा है. साथ ही ट्रांजिट पास का शुल्क सिर्फ ऑनलाइन ही जमा करना होगा, ऑफलाइन भुगतान मान्य नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

पास की वैलिडिटी

ISTP की वैधता उसी अवधि तक होगी जितनी परिवहन चालान की वैधता है. उन्होंने बताया कि खनिज परिवहन के दौरान इंटर स्टेट ट्रांजिट पास के साथ-साथ संबंधित राज्य से निर्गत वैध खनिज परिवहन चालान रखना अनिवार्य होगा. जांच के दौरान यदि इन दोनों में से कोई भी एक दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाया जाता है, तो बिहार खनिज (समाहरण, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली, 2019 यथा संशोधित 2026 के प्रावधानों के अंतर्गत दंड अधिरोपित किया जाएगा.

पंजीकरण का प्रोसेस

  • वाहनों का पंजीकरण कराने के लिए सबसे पहले आईएसटीपी पोर्टल पर जाएं.
  • पंजीकरण करने पर बने लॉगइन आईडी पासवर्ड का उपयोग कर लॉगइन करें.
  • ट्रांजिट पास के लिए ऑनलाइन भुगतान पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा.
  • आईएसटीपी चालान उतने ही समय तक मान्य रहेगा, जितने समय तक खनिज का परिवहन चालान मान्य रहेगा.
  • खनिज परिवहन के दौरान ट्रांजिट पास के साथ-साथ अन्य राज्यों से निर्गत वैध खनिज परिवहन चालान रखना अनिवार्य है.
  • अवैध खनिज परिवहन के लिए जब्त वाहन जुर्माना भुगतान के पश्चात ही छोड़ा जा सकेगा.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दाने-दाने को तरस रहे ईरानी, महंगाई ने तोड़े दूसरे विश्व युद्ध के रिकॉर्ड…………….

दाने-दाने को तरस रहे ईरानी, महंगाई ने तोड़े दूसरे विश्व युद्ध के रिकॉर्ड…………….

by UB India News
June 9, 2026
0

पश्चिम एशिया में फरवरी महीने से शुरू हुआ जंग अब ईरान की अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ता दिख रहा है। अमेरिका...

96 साल, 22 संस्करण और सिर्फ 8 चैंपियन!

96 साल, 22 संस्करण और सिर्फ 8 चैंपियन!

by UB India News
June 9, 2026
0

फीफा विश्व कप दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट माना जाता है। इसकी शुरुआत 1930 में हुई थी और तब...

PoK में पाकिस्तान का जुल्मो-सितम………..

PoK में पाकिस्तान का जुल्मो-सितम………..

by UB India News
June 9, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं. रावलाकोट में सोमवार को हुई फायरिंग की...

कश्मीर-लद्दाख की किस्मत बदलेगी सुरंग!

कश्मीर-लद्दाख की किस्मत बदलेगी सुरंग!

by UB India News
June 9, 2026
0

भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग के इतिहास में आज का दिन एक स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने वाला मील का पत्थर...

गद्दारों को जाना है तो जाएं…………

गद्दारों को जाना है तो जाएं…………

by UB India News
June 9, 2026
0

तृणमूल कांग्रेस यानी TMC के भीतर सियासी भूचाल की आहट और तेज हो गई है। पार्टी के बागी सांसदों के...

Next Post
ट्रंप के AI एडवाइजर ने 18 महीने में ही क्यों छोड़ा व्हाइट हाउस?

ट्रंप के AI एडवाइजर ने 18 महीने में ही क्यों छोड़ा व्हाइट हाउस?

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए क्या मचेगा घमासान? NDA के खिलाफ इंडिया गठबंधन उतारेगा उम्मीदवार

INDIA ब्लॉक की बैठक से पहले में घमासान.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend