ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में प्रशांत किशोर ने गमछा पॉलिटिक्स में जोड़ा नया चैप्टर…………….

UB India News by UB India News
June 6, 2026
in पटना, बिहार
0
बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, शिक्षा और रोजगार के बजाय जाति-धर्म और प्रतीकों के आधार पर वोट दिया, जिसका खामियाजा आज भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने परिवारवाद, पलायन और बदहाल शिक्षा व्यवस्था के लिए सरकार के साथ-साथ मतदाताओं को भी जिम्मेदार ठहराया।

प्रशांत किशोर ने कहा: लाल, हरा गमछा देख वोट देने का खामियाजा
प्रशांत किशोर ने कहा, ‘मुजफ्फरपुर हादसे के बाद स्वास्थ्य मंत्री होते हुए निशांत कुमार दिल्ली रवाना हो गए और उसके बाद शुक्रवार पहुंचे हैं। इसमें नई बात नहीं है। बिहार ने उसी मुजफ्फरपुर में एक बहुत बड़ा कांड देखा है, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे। क्या नीतीश कुमार ने उस पर कोई बयान दिया था? चुनाव के बाद 55 से ज्यादा बिहार के नवयुवक, दूसरे राज्यों में मजदूरी करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गए, उनकी जान चली गई। क्या तब किसी ने उस पर बयान दिया? यहां पर सैकड़ों पुल रोज टूट रहे हैं, उस पर आपने सरकार का कोई बयान सुना? सरकार का बयान तो लाल गमछे और हरे गमछे पर है। सरकार का बयान तो जाति-धर्म पर है।’

RELATED POSTS

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

लोगों ने लाल, हरा गमछा देख किया वोट: प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने कहा, ‘सरकार का बयान जनता के मुद्दों पर नहीं है और इसके लिए सरकार और सरकार में बैठे हुए लोगों से ज्यादा आप और हम जिम्मेदार हैं, क्योंकि हम लोगों ने अपने बच्चों के मुद्दों के लिए वोट नहीं किया है। हम लोगों ने लाल गमछा और हरा गमछा देख कर वोट किए। 10,000 रुपए में अपने बच्चों का भविष्य बेचा है, तो भैया आपको भुगतना ही पड़ेगा। तीन बरस से जन सुराज यही तो बता रहा था कि नेताओं का चेहरा देख कर वोट दीजिएगा, तो नेता का लड़का चाहे पढ़ा-लिखा हो या अनपढ़, स्वस्थ हो या अस्वस्थ, वो नेता का लड़का नेता बनेगा, राजा बनेगा और आपके बच्चे मजदूर बनेंगे।’
आपने वोट अरवा-उसना चावल के लिए दिया है, तो चावल खाइए और जाति-धर्म में बंटे रहिए।
प्रशांत किशोर

बिहार की हालत नहीं सुधरने वाली: प्रशांत किशोर
उन्होंने कहा, ‘बिहार में शिक्षा व्यवस्था नहीं सुधरेगी। हम कैमरे पर कह रहे हैं, दावे के साथ कह रहे हैं कि यहां पर फैक्ट्री नहीं खुलेगी, रोजगार लोगों को नहीं मिलेगा, यहां से पलायन बंद नहीं होगा। बात सम्राट चौधरी की नहीं है, बात इसकी है कि बिहार के लोगों ने वोट किस बात के लिए दिया है। आपने वोट अरवा-उसना चावल के लिए दिया है, तो चावल खाइए और जाति-धर्म में बंटे रहिए।’

नीतीश भी परिवारवादी: PK
प्रशांत किशोर ने कहा, ‘नीतीश कुमार पूरे जीवन भर परिवारवाद पर भाषण देते रहे और आज उनका लड़का स्वास्थ्य मंत्री है, उपेंद्र कुशवाहा का लड़का पंचायत राज मंत्री है, लालू यादव का तो आधा खानदान सरकार में है, जीतन राम मांझी का पूरा खानदान सरकार में है। इसके लिए ये नेता दोषी नहीं हैं, इसके लिए जनता दोषी है, क्योंकि आप और हम ये जानते हैं कि इनको वोट देंगे, इनको समाज से या आपके बच्चों से मतलब नहीं है। अपने बच्चों से, अपने परिवार की चिंता है। फिर भी आप जब वोट दिए हैं, तो आपको भुगतना तो पड़ेगा।’

सीएम सम्राट पर तीखा हमला
उन्होंने कहा, ‘लोभी के गांव में ठग भूखा नहीं मर सकता है। जब तक बिहार के लोग लोभ नहीं छोड़ेंगे, त्वरित लाभ का लोभ नहीं छोड़ेंगे, तब तक ठग नेता आपका शोषण, आपके बच्चों का शोषण करते रहेंगे। अगर ऐसे लोगों को फिर से नेता बनाया जा रहा है, तो इससे प्रशांत किशोर की जिंदगी पर असर नहीं पड़ेगा, बल्कि बिहार के बच्चों की जिंदगी पर असर पड़ेगा। पूरे देश में लोग हंस रहे हैं कि बिहार में ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्हें विषयों, भाषा और व्याकरण की कोई जानकारी नहीं है। बाकी सब तो छोड़िए, इस व्यक्ति को राष्ट्रपिता का नाम तक नहीं पता।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और बिहार विधानसभा में नेता...

फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपनी मुलाकात को लेकर उठ रही अटकलों पर सफाई...

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

by UB India News
August 11, 2026
0

तिरंगा यात्रा पर इस बार राजनीति का रंग कुछ गहरा होकर पूरे देशभक्ति माहौल को फीका कर गया। बिहार के...

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

by UB India News
August 11, 2026
0

नई दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने अपने संस्थापक और पूर्व केंद्रीय...

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

by UB India News
August 11, 2026
0

‘सम्राट चौधरी से मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। बात इसकी है कि बिहार का नेतृत्व कौन करेगा? क्या ऐसा...

Next Post
दिल्ली धमाके के बाद गृहमंत्री अमित शाह करेंगे हाई लेवल बैठक, डीजी NIA भी रहेंगे मौजूद

बिहार में जनसांख्यिकीय बदलाव बर्दाश्त नहीं.....

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend