ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्य में 11 मेगा और 38 फूड पार्क का निर्माण होगा……..

UB India News by UB India News
June 4, 2026
in कैबिनेट, पटना, बिहार
0
राज्य में 11 मेगा और 38 फूड पार्क का निर्माण होगा……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में 11 मेगा फूड पार्क और सभी 38 जिलों में फूड पार्क बनाये जाएंगे। इससे खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्योग विकसित होंगे। किसानों को नया बाजार मिलेगा। उन्होंने औद्योगिक विकास के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने और 50 हजार एकड़ भूमि बैंक बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की और कई निर्देश दिये। उन्होंने फूड पार्क और लैंड बैंक को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास से बिहार समृद्धि के रास्ते पर बढ़ेगा। इसके जरिए ही बिहार की तस्वीर बदली जा सकती है। हमारा लक्ष्य है कि उद्योग, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में बिहार नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करे।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बिहार को निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में विकसित करें। राज्य में संसाधनों की कमी नहीं है। निवेशकों को उद्योग स्थापित करने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बिहार के उद्योगपतियों, औद्योगिक संगठनों, उद्यमियों से विचार-विमर्श करें, उनके सुझावों पर अमल तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को ‘ईज

ऑफ डूइंग बिजनेस’ के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रक्रियाओं को और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनायें। उद्योगों से संबंधित सभी अनुमतियां एवं सुविधाएं समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराई जाए, ताकि निवेशकों का विश्वास मजबूत हो। ग्राम स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा दें। स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए प्रोत्साहित करें।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्रेयशी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, उद्योग विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार वर्मा, निदेशक, एमएसएमई अमन समीर, निदेशक, हथकरघा एवं रेशम उत्पादन विद्यानंद सिंह आदि उपस्थित रहे।

सीएम चिकित्सा कोष से अब चार लाख तक आय वालों को भी सहायता
ये फायदे होंगे

इस फैसले से उन परिवारों को सबसे बड़ी राहत मिलेगी, जिनकी मासिक आय लगभग 30-33 हजार रुपये तक है। पहले ढाई लाख की सीमा होने से लाखों निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार कैंसर, हृदय रोग, किडनी ट्रांसप्लांट समेत तमाम गंभीर बीमारियों के महंगे इलाज के दौरान इस कोष से मदद पाने के योग्य नहीं माने जाते थे।

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से अब चार लाख तक वार्षिक आय वालों को भी इलाज के लिए सहायता मिलेगी। पहले यह आय सीमा ढाई लाख रुपये तक निर्धारित थी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में आय सीमा में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया।

बैठक में कुल 13 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गयी। कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से इलाज के लिए मिलने वाले अनुदान की पात्रता शर्तों में बड़ा बदलाव किया गया है। इसके तहत लाभ प्राप्त करने के लिए वार्षिक आय सीमा को ढाई लाख से बढ़ाकर चार लाख किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। अब उन्हें भी लाभ मिलेगा जो पहले मामूली रूप से अधिक आय होने के कारण इस योजना के लाभ से वंचित रह जाते थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
जदयू के प्राथमिक सदस्यों की संख्या एक करोड़ के पार..

जदयू के प्राथमिक सदस्यों की संख्या एक करोड़ के पार..

महंगाई के खिलाफ धरना देगा राजद

महंगाई के खिलाफ धरना देगा राजद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend