ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जनता का दबा आक्रोश निकल रहा !

UB India News by UB India News
June 2, 2026
in खास खबर, पश्चिम बंगाल
0
जनता का दबा आक्रोश निकल रहा !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद जो कुछ हो रहा है, उसके गहरे अर्थ हैं। सत्ता से जैसे ही तृणमूल कांग्रेस बेदखल हुई, उसके नेताओं को जहां-तहां लोग आड़े हाथ लेने लगे। यह तृणमूल नेताओं के प्रति लोगों का दबा हुआ असंतोष और आक्रोश है, जो अब सामने आ रहा है। वास्तव में, लोग अब राहत का अनुभव कर रहे हैं और उन्हें लग रहा है कि इस चुनाव में एक ऐसे शासन की विदाई हुई है, जो उनकी हितैषी कतई नहीं थी। कहने का अर्थ यह है कि तृणमूल नेता अपनी कथनी का फल भोग रहे हैं। हालांकि, हिंसा को किसी भी स्थिति में जायज नहीं कहा जा सकता, लेकिन हमें यह भी समझना चाहिए कि आखिर लोग नाराज क्यों हैं? आखिर क्यों वे नेताओं से हाथापाई कर रहे हैं? बेहतर यही होगा कि तृणमूल के नेतागण अपने गिरेबां में झांके और जनता का भरोसा फिर से जीतने का प्रयास करें। इसके लिए उन्हें एक अच्छे विपक्ष की भूमिका निभानी होगी। यह नहीं कि सरकार के हर कदम का विरोध ही किया जाए, बल्कि सच्चे विपक्ष की तरह तृणमूल सत्ता के गलत कदमों का विरोध करे और उसे जनहितकारी कामों को करने के लिए बाध्य करे। इसी से लोग फिर से उस पर भरोसा कर सकेंगे और उसके नेताओं के साथ जिस तरह की हाथापाई हो रही है, वह रुक सकेगी। एक आदर्श विपक्ष की भूमिका ही तृणमूल को जनता की नाराजगी से बचा सकती है। इसके लिए पार्टी खुद को जितनी जल्दी तैयार कर ले, उसके लिए उतना बेहतर होगा।

RELATED POSTS

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

पश्चिम बंगाल शक्ति की पूजा करने वाला समाज है और मुंह तोड़ जवाब देना अच्छी तरह जानता है। लगता है, तृणमूल नेतागण इस सूबे का मूल चरित्र ही भूल गए थे, इसलिए उन्होंने जनता पर एक तरह से जुल्म ढाए। अब जनता अपने ऊपर किए गए जुल्मों का बदला ले रही है। तृणमूल नेताओं के साथ मारपीट को ‘लोकतांत्रिक आदर्शों’ से न जोड़ें। यह वास्तव में लोगों की नाराजगी है, जो तृणमूल सरकार के दमनकारी शासन के खिलाफ उभरी है। हिसाब चुकाने में माहिर बांग्ला समाज तृणमूल का पुराना हिसाब ही चुकता कर रहा है, इसलिए पश्चिम बंगाल को गलत न समझें, बल्कि उसने गलत को सही करने का एक तरीका ईजाद कर लिया है। अब तृणमूल नेतागण समझ सकेंगे कि जनता के दमन का क्या नतीजा होता है। जब रावण का अहंकार भी खत्म हो गया, तो फिर तृणमूल नेताओं का कैसे बचता? हालांकि, हिंसा अब बंद हो जानी चाहिए, क्योंकि अहंकारियों को उचित सबक मिल गया है।

सभ्य समाज में मारपीट की जगह नहीं
तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के साथ भीड़ द्वारा मारपीट करना और उन पर जूते-अंडे आदि फेंकना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं कहा जा सकता। यह निंदनीय कृत्य है और किसी भी सभ्य समाज में इसे जायज नहीं ठहराया जा सकता। एक तरह से यह अक्षम्य अपराध है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को कड़ाई के साथ इसका संज्ञान लेना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। जब तृणमूल कांग्रेस का शासन था और ऐसी ही हिंसा होती थी, तब भगवा पार्टी तृणमूल कार्यकर्ताओं और नेताओं को ‘गुंडा’ कहने से नहीं हिचकती थी। उनके कृत्य को गैर-कानूनी बताकर तृणमूल कांग्रेस को घेरने का प्रयास करती थी। इन्हीं सबसे तो त्रस्त होकर जनता ने इस बार सुशासन को चुना है और भाजपा को राज्य की सत्ता सौंपी। बंगाल चुनाव परिणाम आने के बाद जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि बंगाल में बदलाव किसी बदले के लिए नहीं, बल्कि विकास व सुशासन के लिए हुआ है। क्या इस तरह के विकास व सुशासन के लिए जनता-जनार्दन ने बदलाव किया है? तृणमूल के शासनकाल वाली गुंडागर्दी अगर इस सरकार में भी दिखेगी, तो फिर कैसा बदलाव हुआ? हिंसक घटनाएं अगर पूर्ववत जारी रहीं, तो फिर बदलाव के क्या मायने रह जाएंगे? सिर्फ कहने से बदलाव नहीं आएगा। इसके लिए ठोस उपाय करने होंगे, तभी शासन-व्यवस्था में फर्क दिखेगा। उनकी गंदी कमीज से अपनी कमीज उजली और साफ दिखनी चाहिए। और, यह तब दिखाई देगी, जब बदले की भावना से नहीं, बल्कि शुचिता की सियासत होगी। यह नहीं भूलना चाहिए कि गंदगी को कभी भी गंदगी से दूर नहीं किया जा सकता, इसके लिए साफ-सुथरा पानी (कथनी व करनी) चाहिए, अन्यथा गंदगी से गंदगी ही फैलेगी, जो किसी के हित में नहीं है।

पश्चिम बंगाल का घटनाक्रम निंदनीय है। इस तरह की घटनाएं जंगलराज का संकेत देती हैं। यह माना गया था कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद बदलाव की बयार बहने लगेगी। किंतु ऐसा नहीं हो रहा। उल्टे, तृणमूल नेताओं के साथ मारपीट की जा रही है। अगर आपको किसी पार्टी से नाराजगी है, तो विचारों से विरोध जताइए, न कि लाठी-डंडों से। सभ्य समाज हिंसा को कभी स्वीकार नहीं करता। कुछ ही असामाजिक तत्व हैं, जो पश्चिम बंगाल की छवि खराब कर रहे हैं। ऐसे तत्वों पर राज्य सरकार को तुरंत लगाम लगाना चाहिए, अन्यथा ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिनसे विकास के कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

by UB India News
July 21, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की एक आहत करने वाली टिप्पणी की प्रतिक्रिया से उपजी काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी...

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

by UB India News
July 21, 2026
0

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आज मंगलवार को किसान महापंचायत का भी ऐलान किया गया...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 21, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 21, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

Next Post
पीएम मोदी की ‘गोल्ड रीसाइक्लिंग’ अपील क्यों है गेमचेंजर

पीएम मोदी की 'गोल्ड रीसाइक्लिंग' अपील क्यों है गेमचेंजर

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा अगले साल से 2 बार होगी

CBSE: बिना ट्रायल के नया सिस्टम क्यों लागू हुआ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend