ADVERTISEMENT
UB India News
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज से लागू हो रहे हैं ये बड़े बदलाव……………….

UB India News by UB India News
June 1, 2026
in कारोबार, खास खबर
0
आज से लागू हो रहे हैं ये बड़े बदलाव……………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नए महीने ‘जून’ की शुरुआत के साथ ही आपके पर्सनल फाइनेंस और घर के बजट को प्रभावित करने वाले नियमों में बदलाव लागू हो रहे हैं. जी हां, बैकिंग, डिजिटल पेमेंट, इनकम टैक्‍स से लेकर तेल-गैस की कीमतों तक होने वाले इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर हो सकता है. ऐसे में इन बदलावों के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है. जून का महीना शुरू होने से पहले ही कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए. 31 मई की रात तेल मार्केटिंग कंपनियों ने ये फैसला लिया. नई दरों के बारे में आप आगे इसी खबर में जान सकते हैं. पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें भी जारी कर दी गई हैं. वहीं महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और फाइनेंशियल प्लानिंग से जुड़े अन्‍य बड़े बदलाव भी लागू होने जा रहे हैं. इन बदलावों के बारे में आपको जान लेना जरूरी है.

LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. नई दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और इस बढ़ोतरी के बाद, कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 3113.50 रुपये हो गई है. नई कीमतें आज, यानी 1 जून 2026 से लागू हो गई हैं. कोलकाता में कीमतों में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. अन्‍य शहरों में भी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं.

RELATED POSTS

शेयर बाजार में ‘AI’ का महायुद्ध: एंथ्रोपिक और ओपनएआई के मेगा आईपीओ से कैसे बदलेगी दुनिया?

CBSE: बिना ट्रायल के नया सिस्टम क्यों लागू हुआ?

बैंकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव

कुछ बैंक अपने करंट अकाउंट्स और अन्य खातों में कैश डिपॉजिट से जुड़े नियमों को सख्त कर रहे हैं. इससे एक निश्चित सीमा के बाद एक्स्ट्रा चार्ज लग सकता है.

इसी के साथ बैंकों ने UPI ATM से पैसे निकालने की प्रक्रिया को भी नियमित ATM लेनदेन से जोड़ दिया है. ये आपकी निकासी की मंथली लिमिट (Free Monthly Limit) में गिना जाएगा. तय सीमा पार होने पर प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये तक का शुल्क लग सकता है.

UPI ट्रांजैक्‍शन में बड़ा बदलाव

आज से यूपीआई ट्रांजैक्शन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. एक जून से जिसे भी आप UPI से पैसे ट्रांसफर करेंगे, उसका असली बैंक रजिस्टर्ड नाम आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा. UPI ऑपरेट करने वाली एजेंसी NPCI की ओर से धोखाधड़ी के मामल कम करने के लिए ये कदम उठाया गया है.

टैक्‍सपेयर्स के लिए क्‍या बदलने वाला है?

टैक्सपेयर्स के लिए इसी महीने की 15 तारीख अहम होगी. 15 जून उनके लिए अहम तारीख होगी क्योंकि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एडवांस टैक्स की पहली किस्त जमा करने की आखिरी तारीख यही है. वैसे टैक्‍सपेयर्स, जिनकी अनुमानित टैक्स देनदारी 10,000 रुपये से ज्‍यादा है, उन्हें कुल एडवांस टैक्स का 15% जमा करना होगा, नहीं तो उन्‍हें ब्याज देना पड़ सकता है.

कार खरीदना हो गया महंगा

एक जून से मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर इंडिया जैसी कार कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. मारुति सुजुकी जून से अपने सभी मॉडल्स की कीमतें 30,000 रुपए तक बढ़ा रही है. बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग होगी. कंपनी ने बढ़ती इनपुट लागत और महंगाई को वजह बताया है.

वहीं, हुंडई मोटर इंडिया ने भी अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतें 12,800 रुपए तक बढ़ाने का ऐलान किया है. इसकी वजह कंपनी ने कच्चे माल, कमोडिटी और ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ने को बताया है.

कच्‍चे तेल में तेजी के बीच आज 1 जून को क्‍या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव? 

जून का महीना शुरू हो गया है और सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जून 2026 के लिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं. ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. सोमवार सुबह ब्रेंट क्रूड के भाव में करीब 2.53% की तेजी देखी गई, जबकि क्रूड ऑयल WTI के भाव में 2.74% की तेजी देखी गई. भारत की बात करें तो देश में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं. हालांकि मुंबई और कोलकाता समेत कुछेक शहरों में पेट्रोल की कीमतों में बहुत ही मामूली बढ़ोतरी देखी जा रही है. दोनों मेट्रो शहरों में पेट्रोल के दाम एक दिन पहले यानी 31 मई के भाव से महज 3 पैसे ज्‍यादा शो हो रहे हैं. कोलकाता में पेट्रोल का भाव 113.47 रुपये/लीटर से बढ़कर 113.51 रुपये/लीटर हो गया है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत  111.18 रुपये/लीटर से बढ़ कर 111.21 रुपये/लीटर बताई जा रही है.

मोटे तौर पर देखें तो सरकारी तेल कंपनियों ने भले ही LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं. आज Petrol-Diesel के भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है. हालांकि IOCL के मोबाइल ऐप में चेक करने पर कुछेक शहरों में अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर भी दरों में मामूली बदलाव दिख रहा है. कीमतों में ये अंतर, स्‍थानीय टैक्‍स, ऑपरेटिंग कॉस्‍ट औ ट्रांसपोर्टेशन के खर्चों के चलते भी हो सकता है.

कच्‍चे तेल की कीमतों में तेजी

सोमवार को अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के भाव में तेजी देखी गई. ब्रेंट क्रूड के भाव में 2.16% की तेजी देखी गई और करीब 8 बजे अगस्‍त डिलीवरी वाला ब्रेंट क्रूड 93.22 डॉलर/बैरल के भाव पर ट्रेड करता दिखा. वहीं क्रूड ऑयल WTI का भाव तो एक समय 3 फीसदी तक चढ़ गया. सुबह करीब 8:10 बजे  वेस्‍ट टेक्‍सास क्रूड ऑयल के भाव में 2.70% की तेजी दर्ज की गई और ये 90.10 डॉलर/बैरल के हाई को छूने के बाद  89.72 डॉलर/बैरल पर ट्रेड करता दिखा.

दिल्‍ली, नोएडा, मुंबई में पेट्रोल-डीजल के भाव

IOCL के मुताबिक, आज 1 जून को दिल्‍ली में पेट्रोल 102.12 रुपये/लीटर के भाव बिक रहा है. कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये/लीटर है. नोएडा में पेट्रोल 102.14 रुपये/लीटर मिल रहा है. मुंबई में पेट्रोल करीब 111.21 रुपये/लीटर मिल रहा है, जबकि चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.77 रुपये देने पड़ रहे हैं.

बात करें डीजल की तो दिल्ली में इसकी कीमत 95.20 रुपये/लीटर है. नोएडा में डीजल का भाव 95.56 रुपये/लीटर है. मुंबई में डीजल 97.83 रुपये/लीटर मिल रहा है. कोलकाता में ये 99.02 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है.

अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

शहर  पेट्रोल के दाम (₹/लीटर) डीजल के दाम (₹/लीटर)
दिल्ली 102.12 95.20
नोएडा 102.14 95.56
मुंबई 111.18 97.83
कोलकाता 113.47 99.82
चेन्नई 107.77 99.55
बेंगलुरु 110.93 98.80
पटना 113.35 99.36
भोपाल 114.54 99.64
देहरादून 100.54 96.00
चंडीगढ़ 101.51 89.47

पेट्रोल-डीजल पर एक्‍सपोर्ट ड्यूटी में कटौती आज से लागू 

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने एक्‍सपोर्ट ड्यूटी में जो कटौती की है, वो आज 1 जून से लागू हो गई है.  सरकार के फैसले के अनुसार, 1 जून से तेल कंपनियों को पेट्रोल एक्‍सपोर्ट करने पर 1.50 रुपये/लीटर, जबकि डीजल एक्‍सपोर्ट करने पर 13.50 रुपये एक्‍सपोर्ट ड्यूटी के तौर पर देना होगा. पहले प्रति लीटर पेट्रोल पर 3 रुपये और डीजल पर 16.50 रुपये देना होता था. अब तेल कंपनियों को देश में तैयार किए गए तेल को बाहर देशों में बेचने पर कम टैक्‍स देना होगा.

दरअसल, मिडिल ईस्‍ट संकट के बीच देश में पेट्रोल-डीजल का संकट न हो, इसके लिए केंद्र ने तेल पर एक्‍सपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी थी, ताकि तेल मार्केटिंग कंपनियां ज्‍यादा से ज्‍यादा तेल देश में ही बेचे. अब धीरे-धीरे थोड़ी ढील दी जा रही है. इससे पहले 16 मई को समीक्षा के बाद पेट्रोल पर 3 रुपये/लीटर और डीजल पर 16.50 रुपये/लीटर की एक्‍सपोर्ट ड्यूटी तय की गई थी. अब इसे घटा कर 1.50 रुपये और 13.50 रुपये कर दिया गया है. यानी एक्‍सपोर्ट ड्यूटी में पेट्रोल पर 1.50 रुपये और डीजल पर 3 रुपये की राहत दी गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शेयर बाजार में ‘AI’ का महायुद्ध: एंथ्रोपिक और ओपनएआई के मेगा आईपीओ से कैसे बदलेगी दुनिया?

शेयर बाजार में ‘AI’ का महायुद्ध: एंथ्रोपिक और ओपनएआई के मेगा आईपीओ से कैसे बदलेगी दुनिया?

by UB India News
June 3, 2026
0

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया अब सिर्फ तकनीक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कैपिटल मार्केट यानी शेयर बाजार का...

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा अगले साल से 2 बार होगी

CBSE: बिना ट्रायल के नया सिस्टम क्यों लागू हुआ?

by UB India News
June 2, 2026
0

CBSE को फिर सवालों का सामना करना पड़ा। CBSE और शिक्षा मंत्री ने ऐलान किया था कि बारहवीं का इम्तिहान...

पीएम मोदी की ‘गोल्ड रीसाइक्लिंग’ अपील क्यों है गेमचेंजर

पीएम मोदी की ‘गोल्ड रीसाइक्लिंग’ अपील क्यों है गेमचेंजर

by UB India News
June 2, 2026
0

भारत में सोना सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादी-ब्याह के साथ त्योहार का एक हिस्सा होता है. देश में...

जनता का दबा आक्रोश निकल रहा !

जनता का दबा आक्रोश निकल रहा !

by UB India News
June 2, 2026
0

  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद जो कुछ हो रहा है, उसके गहरे अर्थ हैं। सत्ता से जैसे...

बिहार में निवेश-व्यापार की जटिलताएं दूर होंगी:सीएम

बिहार में निवेश-व्यापार की जटिलताएं दूर होंगी:सीएम

by UB India News
June 2, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि उद्योगों, निवेशकों, स्टार्टअप, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और आम नागरिकों को सेवाओं के लिए बार-बार...

Next Post
बालेंद्र की भारतीय भूमि पर कब्जे वाले बयान पर विवाद………

बालेंद्र की भारतीय भूमि पर कब्जे वाले बयान पर विवाद.........

ममता की पार्टी में क्‍यों मची भगदड़?

ममता की पार्टी में क्‍यों मची भगदड़?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend