ईरान युद्ध की वजह से सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने जनता से गोल्ड नहीं खरीदने की भी अपील की थी, तो क्या आज सोने और चांदी की कीमतों में भी बदलाव आया है. शादियों का सीजन चल रहा है और आयात शुल्क बढ़ाए जाने से सोने और चांदी की विदेश से खरीद भी कम हो रही है. ऐसे में घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं का रेट लगातार बदल रहा है.
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। 10 दिनों से भी कम समय में तीसरी बार ये कीमतें बढ़ी हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आज देश में CNG के दामों में बढ़ोतरी हुई है। बीते 10 दिनों में यह तीसरा मौका है, जब सीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ है। अब सीएनजी एक रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है। कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में CNG की कीमत 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम होगी।
बीते 10 दिनों में कितनी कीमत बढ़ी?
सरकार ने 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये और फिर 18 मई को 1 रुपये की बढ़ोतरी की थी। यानी 15 मई के बाद से लेकर अब तक 3 बार सीएनजी की कीमत बढ़ी है और यह प्रति किलो 4 रुपए महंगी हो चुकी है।
पेट्रोल-डीजल के भी बढ़े दाम
आज ही देश में पेट्रोल और डीजल के भी दामों भी बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर इजाफा हुआ है। ये कीमतें भी 10 दिनों के भीतर तीसरी बार बढ़ी हैं। कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है और डीजल की कीमत 92.49 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। बता दें कि 15 मई को भी पेट्रोल और डीजल के रेट 3-3 रुपए बढ़े थे। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हो गया था। यानी पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगभग 5 रुपए का इजाफा हो गया है।
कांग्रेस ने साधा निशाना
जैसे-जैसे पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में इजाफा हो रहा है, वैसे ही विपक्ष, मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोल रहा है और उन्हें महंगाई मैन बता रहा है। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है, “महंगाई मैन मोदी ने पेट्रोल-डीजल पर 9 दिन में 5 रुपए बढ़ा दिए। आज फिर पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 95 पैसे महंगा कर दिया गया। मोदी को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है। एक तरफ जहां दुनियाभर की सरकारें अपनी जनता को राहत दे रही हैं, मोदी सरकार जनता को ही लूटने में लगी है। कभी तो जनता के भले के बारे में सोच लो, कब तक पूंजीपतियों का फायदा कराते रहोगे?”
- पेट्रोल- 99.51 रुपए प्रति लीटर
- डीजल- 92.49 रुपए प्रति लीटर
बीते 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम
- 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।
- 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था।
- पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल लगभग 5 रुपए महंगा हो चुका है।
हालही में पीएम मोदी ने की थी देश से ईंधन बचाने की अपील
गौरतलब है कि बीते दिनों पीएम मोदी ने देश से अपील की थी कि वह ईंधन बचाने की कोशिश करे। इसके बाद तमाम राज्यों के सीएम, मंत्री और अन्य बड़े नेताओं ने अपने काफिलों को छोटा कर दिया था और ईंधन की बचत कर जनता को संदेश देने की कोशिश की थी। खुद पीएम मोदी का काफिला भी छोटा किया गया था।
इसके बाद ये खबरें भी सामने आई थीं कि देश में कई जगहों पर पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ है और कई जगहों पर ईंधन खत्म हो गया है। हालांकि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ये आश्वासन दिया था कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। मंत्रालय ने कहा था कि अफवाहों पर ध्यान ना दें, देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है।
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव की वजह से दुनियाभर में तेल सप्लाई को लेकर तमाम समस्याएं सामने आ रही हैं। इस बीच खबर मिली थी कि भारत ने मई में सस्ते कच्चे तेल की खरीद बढ़ा दी, जिससे आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर प्रेशर कम हो सकता है और कीमतें भी गिर सकती हैं। दरअसल जानकार ये मानते हैं कि अगर भारत सस्ता कच्चा तेल खरीदता रहा तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर असर हो सकता है और ये कम भी हो सकती हैं।हालांकि अभी पुख्ता तौर पर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।
सोने-चांदी के भी बदल गए भाव
ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमतें लगातार बदल रही हैं, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है. एक दिन पहले शुक्रवार को ही दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव 600 रुपये बढ़कर 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. सोने के भाव में यह उछाल अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के संकेत मिलने के बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि दोनों देश होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने पर सहमति बना रहे हैं.
एक दिन पहले कीमतों में आए इस उछाल की वजह से शनिवार सुबह दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 15,963 रुपये प्रति ग्राम था, जबकि 22 कैरेट वाला सोना 14,624 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट वाला गोल्ड 11,966 रुपये प्रति ग्राम में बिक रहा है. अगर 10 ग्राम का भाव देखें तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,59,630 रुपये पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट वाले सोने की 10 ग्राम कीमत 1,46,240 रुपये पहुंच गया है.







