ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

15, 19 और अब 23 मई, क्या तेल कंपनियां ऐसे ही बढ़ाएंगी पेट्रोल-डीजल का रेट?

UB India News by UB India News
May 24, 2026
in कारोबार, संपादकीय
0
15, 19 और अब 23 मई, क्या तेल कंपनियां ऐसे ही बढ़ाएंगी पेट्रोल-डीजल का रेट?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. पेट्रोल और डीजल के रेट में 15, 19 मई और अब 23 मई को बढ़ोतरी की गई है. ऐसे में 15 दिन या महीने भर में पेट्रोल-डीजल रेट की समीक्षा वाला पैटर्न अभी नहीं दिख रहा है. आशंका है कि तेल कंपनियां समय-समय पर ऐसे ही कीमतों की समीक्षा कर सकती हैं. पहले भी एक बार तेल कंपनियों ने थोड़े-थोड़े दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि कर करीब महीने भर में 6 रुपये दाम बढ़ाए थे.

पश्चिम एशिया में पिछले 85 दिनों से जारी संकट का साया भारत की ऑयल और गैस अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल रहा है. स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के रास्ते तेल और गैस टैंकरों की आवाजाही बाधित होने से भारत पहुंचने वाला 40% कच्चा तेल, करीब 50% LNG और 90% LPG का आयात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. संकट के दौरान सरकारी तेल और गैस कंपनियों ने पिछले दस दिनों में पेट्रोल-डीजल और CNG की रिटेल कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी की है. लेकिन इसके बावजूद पेट्रोल और डीजल पर सरकारी तेल कंपनियों की अंडर-रिकवरी काफी ज्यादा है.

RELATED POSTS

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

 पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा

पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हो गया है. 23 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई. यह बढ़ोतरी पिछले 10 दिनों से भी कम समय में तीसरी बार हुई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर से 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल 91 पैसे बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर से 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं दिल्‍ली-एनसीआर समेत देशभर में CNG की कीमत में एक रुपये प्रतिकिलो की बढ़ोतरी की गई है. 81.09 रुपये प्रति किलो और नोएडा में 89.70 रुपये प्रति किलो है. 8 दिन में सीएनजी के दाम में 4 रुपया प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है.

शहर पेट्रोल का रेट डीजल का रेट
दिल्ली 99.51 92.49
मुंबई 108.49 95.02
कोलकाता 110.64 97.02
चेन्नई 105.31 96.98

क्रूड ऑयल 109.31 डॉलर/बैरल तक पहुंचा

दरअसल मिडिल ईस्ट में जारी संकट और तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमत ऊंचे स्तर पर बनी हुई है. पेट्रोलियम मंत्रालय की Petroleum Planning and Analysis Cell (PPAC) की 22 मई की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में   युद्ध शुरू होने से फरवरी, 2026 में कच्चे तेल (भारतीय बास्केट) की कीमत 69.01 डॉलर प्रति बैरल थी, जो 84 दिनों से जारी युद्ध और टकराव की वजह से 21 मई, 2026 को बढ़कर 109.31 डॉलर/बैरल तक पहुंच गई. पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि अभी सरकारी तेल कंपनियों को हर दिन होने वाला नुकसान करीब 750 करोड़ के आसपास है. इसमें पेट्रोल, डीजल और LPG का आयात खर्च शामिल है.

Latest and Breaking News on NDTV

यानी, मिडिल ईस्ट युद्ध की वजह से कच्चे तेल की औसत कीमत फरवरी, 2026 के मुकाबले 21 मई, 2026 को 40.3 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ गई, जो कि 58.39% की बढ़ोतरी है.  मई महीने के पहले 21 दिनों के दौरान भी कच्चे तेल (भारतीय बास्केट) की कीमत 107.96 डॉलर प्रति बैरल के ऊंचे स्तर पर बनी हुई है .

खाड़ी देशों से आता है 85% से ज़्यादा कच्चा तेल

भारत अपनी ज़रूरत का 85% से ज़्यादा कच्चा तेल और करीब 60% LPG अंतरर्राष्ट्रीय बाज़ार से आयात करता है. इसमें से करीब 40% कच्चा तेल और 90% LPG स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के ज़रिए भारत आती है.  लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच टकराव की वजह से स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के ज़रिये कार्गो जहाज़ों की आवाजाही बुरी तरह से बाधित हो रही है, और कच्चे तेल के आयात पर भारत का कुल खर्च करीब 60% तक बढ़ चुका है.

Latest and Breaking News on NDTV

पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले VAT/Sales Tax में कटौती नहीं

सरकारी तेल कंपनियों पर तेल आयात के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए भारत सरकार ने 27 मार्च, 2026 को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर घटाने का फैसला किया था. सरकार ने आसमान छूती अंतरराष्ट्रीय कीमतों के इस दौर में तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे को कम करने के लिए taxation revenues छोड़ने का फैसला किया था. लेकिन संकट के इस दौर में राज्यों ने VAT/Sales Tax में कोई कमी नहीं की है.  राज्य सरकारों को पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले VAT/Sales Tax से हर साल लाखों करोड़ रुपये की कमाई होती है. इसीलिए, संकट के इस दौर में भी राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर VAT/Sales Tax घटाने के लिए तैयार नहीं हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

by UB India News
July 30, 2026
0

भारत में डिजिटल कम्युनिकेशन तेजी से सार्वजनिक बातचीत और चर्चाओं को आकार दे रहा है। हाल के वर्षों में, प्राइवेट...

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

by UB India News
July 29, 2026
0

पेपर लीक के खिलाफ पेश विधेयक पर लोकसभा में मंगलवार से चर्चा चल रही है. इस दौरान सत्ता पक्ष और...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

Next Post
19वें रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

19वें रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

भावनाओं को आहत करना मेरा उद्देश्य नहीं… खरगे ने मांगी माफी…………..

जनता की कमाई को किश्तों में लूटा जा रहा है.................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend