ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विदेशी नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शान में क्यों पढ़े कसीदे …………..

UB India News by UB India News
May 13, 2026
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर, संपादकीय
0
विदेशी नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शान में क्यों पढ़े कसीदे …………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 से 19 मई के बीच नॉर्वे दौरे से पहले उनकी अंतरराष्ट्रीय छवि और नीतियों की जमकर तारीफ की गई है। नॉर्वे के पूर्व मंत्री और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम यानी कि UNEP के पूर्व प्रमुख एरिक सोलहाइम ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता’ बताया है। ANI के मुताबिक, उन्होंने यह बयान नॉर्वे के प्रमुख अखबार डैगेन्स नेरिंग्सलिव में प्रकाशित एक लेख में दिया। सोलहाइम ने लिखा कि पश्चिमी देशों के नेताओं को प्रधानमंत्री मोदी के ‘लगातार हरित (ग्रीन) संदेश’ से बहुत कुछ सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी की लोकप्रियता और नेतृत्व शैली उन्हें एक ‘परिवर्तनकारी नेता’ बनाती है।

‘किसी भी बड़े देश में इतना लोकप्रिय नेता नहीं’

सोलहाइम ने लिखा कि किसी भी बड़े देश में इतना लोकप्रिय नेता नहीं है जितना भारत में प्रधानमंत्री मोदी हैं। उनके अनुसार मोदी की लोकप्रियता करीब 70 प्रतिशत तक है और वे दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोकतांत्रिक नेताओं में शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मोदी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रही है और यह लगभग 7 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रही है, जो कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से अधिक है। उन्होंने कहा कि मोदी का जन्म गुजरात के वडनगर में एक साधारण परिवार में हुआ था और उन्होंने अपने प्रयासों से देश के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता बनने तक का सफर तय किया।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

‘भारत के लगभग हर राज्य में विकास दिखता है’

सोलहाइम ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘हरित विकास का संरक्षक’ बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले वर्षों में नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। उन्होंने भारत में आधुनिक हवाई अड्डों, बेहतर सड़कों और बड़े पैमाने पर सौर और जल विद्युत परियोजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘मैंने भारत के लगभग सभी राज्यों का दौरा किया है और हर जगह विकास दिखता है। वहां नए आधुनिक हवाई अड्डे, दूर-दराज तक बेहतर सड़कें, गुजरात में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क और आंध्र प्रदेश में सौर-हवा-जल विद्युत का विशाल प्रोजेक्ट है।’

‘भारत में हिंदू राष्ट्रवाद एक बड़ी सियासी ताकत’

लेख में सोलहाइम ने यह भी कहा कि भारत में हिंदू राष्ट्रवाद एक प्रमुख राजनीतिक ताकत बन चुका है और भारतीय जनता पार्टी ने सभी वर्गों में समर्थन हासिल किया है। उन्होंने लिखा कि आलोचक बीजेपी पर कई सवाल उठाते हैं, लेकिन उनके अनुसार पिछले वर्षों में धार्मिक संघर्षों में वृद्धि के ठोस प्रमाण नहीं हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भारत के भविष्य की असली परीक्षा यह होगी कि क्या विकास के साथ देश की मुस्लिम अल्पसंख्यक आबादी को भी पूरी तरह शामिल किया जा सकेगा। सोलहाइम ने अंत में कहा कि भारत के साथ नॉर्वे के रिश्ते मजबूत करने से दोनों देशों को बड़ा फायदा होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
तमिलनाडु: विरोध के बाद झुकी विजय सरकार ………….

तमिलनाडु: विरोध के बाद झुकी विजय सरकार .............

आज 14 मई 2026 का पंचांग

आज 14 मई 2026 का पंचांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend