पश्चिम बंगाल में बीजेपी के लिए आज बड़ा दिन था। देश के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। देश के तमाम बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। एनडीए के सभी सहयोगी पार्टियों के नेताओं की मौजूदगी दिखी। इनमें बिहार के मुख्यमंत्री सबसे नए सीएम में शुमार है। शपथ के बाद शुभेंदु अधिकारी हो गए। इस दौरान मंच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के बीच एक केमिस्ट्री भी दिखी।
जब योगी और सम्राट मिले
पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में आज का दिन बीजेपी के लिए स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन हुआ। इस भव्य समारोह में एनडीए शासित राज्यों के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा। विशेष रूप से बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच की बॉन्डिंग ने सबका ध्यान खींचा। शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के लिए सजी मंच पर बैठे योगी आदित्यनाथ और सम्राट चौधरी के बीच एक खास पल कैमरे में कैद हुआ। इस दौरान शासन-प्रशासन के ‘टिप्स’ और सियासी हंसी-मजाक का दौर चलता रहा।
योगी ने सम्राट से क्या कहा?
दरअसल, कोलकाता में आयोजित शपथ समारोह के मंच पर जो सीटिंग अरेंजटमेंट था, उसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बदल में जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा बैठे थे। योगी आदित्यनाथ के ठीक पीछे वाली कुर्सी पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बैठे थे। अगल-बगल होने की वजह से संजय झा और योगी आदित्यनाथ आपस में कुछ बाते कर रहे थे। बातों से ऐसा लग रहा है कि योगी आदित्यनाथ संजय झा को कुछ-कुछ समझा रहे हैं।
खिलखिला उठे संजय झा
इसी दरम्यान इस बातचीत में सम्राट चौधरी भी शामिल हुए। फिर योगी आदित्यनाथ नाथ में सम्राट चौधरी की उंगली का इशाराकर कुछ समझा रहे हैं। पीछे की ओर गर्दन झुकाकार उन्होंने जोर देकर सम्राट को कुछ समझाया। इसके बाद सम्राट चौधरी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। फिर संजय झा खिलखिलाकर हंस पड़े। हालांकि, योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता बताए रखी। ऐसा लग रहा कि योगी आदित्यनाथ सम्राट चौधरी को शासन-प्रशासन चलाने का कुछ टिप्स दे रहे थे।
दिल्ली सीएम ने भी उठाया लुत्फ
योगी आदित्यनाथ और सम्राट चौधरी का गुफ्तगू का दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी खूब एनजॉय किया। सियासी गलियारों में चर्चा है कि योगी आदित्यनाथ ने सम्राट चौधरी को बिहार में शासन और प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त रखने का कोई ‘विशेष मंत्र’ दे रहे थे। हाल ही में सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बने हैं और अक्सर अभी भाषण में यूपी के ‘योगी मॉडल’ का जिक्र करते रहे हैं।
कोलाकाता में आज क्या हुआ?
- शुभेंदु अधिकारी ने पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
- शुभेंदु अधिकारी के साथ 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
- समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी-गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
- एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों की भी मौजूदगी दिखी।







