ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कायस्थ से आदिवासी नेता तक बने शुभेंदु कैबिनेट का हिस्सा

UB India News by UB India News
May 10, 2026
in TAZA KHABR
0
कायस्थ से आदिवासी नेता तक बने शुभेंदु कैबिनेट का हिस्सा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद अब राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बन गई है। शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही वे राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके साथ  5 अन्य बीजेपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। निशिथ प्रमाणिक, अग्निमित्रा पॉल, दिलीप घोष, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडु को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई।

आइये जानते हैं शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट के बारे में…

1. अग्निमित्रा पॉल?

राजनीतिक भूमिका: वह पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उन्हें कैबिनेट में अहम भूमिका मिलनी तय मानी जा रही है। वे कायस्थ हैं, जो कि बंगाल में भाजपा का एक अहम वोटर बेस माना जाता है।

चुनावी प्रदर्शन: उन्होंने आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है, जहां उन्होंने तृणमूल कांग्रेस तापस बनर्जी को 40,839 वोटों के बड़े अंतर से हराया।

पृष्ठभूमि: राजनीति में आने से पहले वह एक फैशन डिजाइनर थीं। उनकी शैक्षिक योग्यता में बॉटनी (ऑनर्स) में बी.एससी, फैशन टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा और एमबीए की डिग्री शामिल है।

अन्य जानकारी: उन पर गैरकानूनी रूप से जमा होने और हिंसक विरोध प्रदर्शन से जुड़े 23 आपराधिक मामले लंबित हैं, हालांकि अभी तक उन्हें किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है।

2. दिलीप घोष

राजनीतिक भूमिका: दिलीप घोष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक रहे हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा को एक मजबूत राजनीतिक ताकत बनाने और राज्य के आदिवासी क्षेत्रों व बूथ स्तर तक पार्टी का जमीनी नेटवर्क खड़ा करने का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है। वे खुद एक ओबीसी नेता हैं, जो कि राज्य के पिछड़ा समुदाय को भाजपा के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

नेतृत्व और सफलता: उन्होंने 2015 से 2021 तक बंगाल भाजपा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 2016 में उन्होंने खड़गपुर सदर विधानसभा सीट जीती और 2019 में मेदिनीपुर से लोकसभा चुनाव जीता था। बंगाल की सड़कों पर उनका चाय पे चर्चा अभियान काफी मशहूर हुआ था।

हालिया चुनाव: 2024 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने अपनी पुरानी सीट की जगह बर्दवान-दुर्गापुर से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें टीएमसी के कीर्ति आजाद से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्हें खड़गपुर सदर सीट से उम्मीदवार बनाया गया, जहां से उन्होंने टीएमसी को पटखनी दी।

3. निशिथ प्रमाणिक

राजनीतिक भूमिका: वह कूचबिहार क्षेत्र के एक प्रमुख नेता हैं, जिन्होंने 2021 से 2024 तक मोदी सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वे राजवंशी समुदाय से आते हैं।

उपलब्धि: 2021 में कैबिनेट फेरबदल के दौरान 35 वर्ष की आयु में वह केंद्रीय मंत्रिमंडल के सबसे कम उम्र के मंत्री बने थे।

चुनावी सफर: वह 2019 से 2024 तक कूचबिहार से लोकसभा सांसद रहे। वह पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्य भी रहे हैं। जहां 2021 में उन्होंने दिनहाटा से चुनाव जीता था। वहीं, 2026 में माथाभांगा से चुनाव जीते।

पृष्ठभूमि व विवाद: मार्च 2019 में भाजपा में शामिल होने से पहले वह तृणमूल कांग्रेस के सदस्य थे। 2021 में विपक्ष ने उनकी राष्ट्रीयता को लेकर आरोप लगाया था कि वह बांग्लादेशी नागरिक हैं, जिसे सत्ता पक्ष ने पूरी तरह निराधार बताया था।

4-अशोक किरतनिया

अशोक किरतनिया का चयन दक्षिण बंगाल के महत्वपूर्ण सामाजिक समीकरण को साधने की कोशिश है. बोंगांव उत्तर (उत्तर 24 परगना) से विधायक, मतुआ प्रभाव वाले इलाके से आते हैं. साथ ही व्यवसाय और स्थानीय संगठन से जुड़े रहे हैं. वे मतुआ और शरणार्थी वोट बैंक का अहम प्रतिनिधित्व करते हैं.

5- खुदीराम टुडू

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता खुदीराम टुडू ने शुभेंदु अधिकारी के साथ  मंत्री पद की शपथ ली है. वे पश्चिम बंगाल की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हैं. उन्हें भाजपा के प्रमुख आदिवासी नेताओं में गिना जाता है. पार्टी ने उन्हें कई अहम संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी दी हैं.

भाजपा के दिग्‍गज नेता सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार 9 मई 2026 को पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली. आजादी के बाद यह पहला मौका है, जब बंगाल में भाजपा की सरकार बनी है. इस ऐतिहास‍िक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे. इससे पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार राज्य में सरकार गठन की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए वरिष्ठ नेता Suvendu Adhikari को विधानसभा दल का नेता चुना था. अमित शाह ने भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की थी. अमित शाह ने कहा था कि सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है. इसके तुरंत बाद अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रव‍ि से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और पार्टी नेतृत्व के विश्वास से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है.

भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल (Agnimitra Paul) ने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त चेहरा बताया. उन्होंने कहा कि अधिकारी ने पिछले पांच वर्षों में विधानसभा के भीतर और बाहर लगातार संघर्ष किया है. उन्होंने कहा कि 207 भाजपा विधायकों को अब चौबीसों घंटे काम करके बंगाल के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा. वहीं भाजपा नेता खगेन मुर्मू ने इस जीत को भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदान की जीत बताया. उन्होंने दावा किया कि चुनावी हिंसा में मारे गए 321 लोगों के बलिदान की बदौलत भाजपा सत्ता तक पहुंची है. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने घुसपैठ, अत्याचार और महिलाओं पर हिंसा के खिलाफ वोट दिया है. भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा कि सही विचारधारा की जीत हुई है. वहीं, दिलीप घोष ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बहाल करना नई सरकार की पहली प्राथमिकता होगी. भाजपा विधायक दल के अन्य नेताओं ने भी इसे पश्चिम बंगाल के लिए ऐतिहासिक दिन बताया.

विकसित भारत का संकल्‍प

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी सुवेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि अब पश्चिम बंगाल विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस शासन में राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी. हालांकि, सरकार गठन के बीच राज्य में राजनीतिक तनाव भी बना हुआ है. सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक और पूर्व वायुसेना कर्मी चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात मध्यग्राम के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई. अधिकारी ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है. पश्चिम बंगाल पुलिस और सीआईडी मामले की जांच में जुटी हुई है. सुवेंदु अधिकारी शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. दिलचस्प बात यह है कि शपथ ग्रहण समारोह गुरुदेव Rabindranath Tagore की जयंती के दिन आयोजित होगा.

ऐत‍िहासिक जीत

2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया, जबकि पिछले 15 वर्षों से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई. सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ा था और भवानीपुर में तत्कालीन मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को 15 हजार से अधिक मतों से हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया.
May 9, 202612:11 IST

West Bengal CM Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE Updates: सुवेंदु कैबिनेट में मंत्री बनने वाले पांचों नेता कौन हैं?

पश्चिम बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के साथ क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश भी साफ नजर आ रही है. बीजेपी ने कैबिनेट में विभिन्न समुदायों और क्षेत्रों के प्रभावशाली नेताओं को जगह देकर व्यापक राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया है. बोंगांव नॉर्थ से विधायक अशोक कीर्तनिया को मंत्रिमंडल में शामिल कर पार्टी ने मतुआ और नामशूद्र समुदाय के महत्व को रेखांकित किया है. वहीं, जंगलमहल क्षेत्र के प्रमुख आदिवासी नेता क्षुदिराम टुडू को जगह देकर संथाल और अन्य जनजातीय समुदायों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है. उत्तर बंगाल के प्रभावशाली नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक की मौजूदगी से कूचबिहार समेत पूरे उत्तर बंगाल पर पार्टी का फोकस स्पष्ट होता है. दूसरी ओर आसनसोल साउथ से विधायक और बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल को शामिल कर महिला नेतृत्व और शहरी प्रतिनिधित्व को महत्व दिया गया है. बीजेपी का यह संतुलन साधने वाला कदम आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

May 9, 202612:05 IST

West Bengal CM Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE Updates: पीएम मोदी ने थपथपाई पीठ, सीएम योगी दे निया भगवा गमछा

पश्चिम बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद लिया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें गले लगाकर उनकी पीठ थपथपाई और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने भी सुवेंदु अधिकारी का स्वागत किया. वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ के बाद सुवेंदु अधिकारी को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया. समारोह में बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • RELATED POSTS

    आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

    बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 30, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

by UB India News
July 30, 2026
0

30 जुलाई यानी आज देश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर, गुजरात...

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 30, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 30, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

Next Post
बंगाल में NDA ने दिखाई ताकत………….

बंगाल में NDA ने दिखाई ताकत.............

पीएम मोदी ने मंच पर किसके छूए पैर ?

पीएम मोदी ने मंच पर किसके छूए पैर ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend