ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तमिलनाडु में सरकार गठन पर संशय बरकरार ,राज्य में सियासी बवाल शुरू…………….

UB India News by UB India News
May 10, 2026
in दक्षिण भारत
0
तमिलनाडु में सरकार गठन पर संशय बरकरार ,राज्य में सियासी बवाल शुरू…………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही राजनीतिक उठापटक जारी है. अभिनेता से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय आज शनिवार (9 मई) को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं लेकिन उससे पहले ही राज्य में सियासी बवाल शुरू हो गया है. एएमएमके के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने आरोप लगाया कि टीवीके ने उनके विधायक कामराज का फर्जी समर्थन पत्र राज्यपाल को भेजा. उन्होंने कहा कि हम इस मामले में आपराधिक शिकायत दर्ज करा रहे हैं.

टीवीके के समर्थन वाले लेटर पर क्या बोले दिनाकरन?

RELATED POSTS

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

कर्नाटक की कहानी; कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक या बीजेपी के भाग्य खुले……………….

एएमएमके के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को एक पत्र सौंपा. दिनाकरन ने दावा किया कि टीवीके का समर्थन करने वाला पत्र सौदेबाजी और जालसाजी का मामला है. उन्होंने कहा कि एएमएमके के एकमात्र विधायक कामराज एस, एनडीए और एआईएडीएमके को समर्थन करेंगे. दिनाकरन ने एआईएडीएमके के एडप्पाडी के. पलानीस्वामी को सीएम पद के लिए समर्थन दिया और उन्हें गठबंधन का सही उम्मीदवार बताया.

एएमएमके के महासचिव का बयान

लोक भवन में तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात के बाद दिनाकरन ने कहा कि उन्होंने एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पाडी पलानीस्वामी के समर्थन में लेटर दिन में पहले ही लिख दिया था, जिस पर एआईएडीएमके के नवनिर्वाचित विधायक कामराज एस. ने हस्ताक्षर किए थे. उन्होंने कहा, “मैं एआईएडीएमके का समर्थन कर रहा हूं. मैंने एडप्पाडी पलानीस्वामी के सरकार गठन के समर्थन में यह लेटर सौंपा है. हमारे विधायक कामराज ने भी इस पर हस्ताक्षर करके इसे मेरे सचिव के माध्यम से भेजा है. जबकि टीवीके के पास कोई और ही लेटर था. शायद जाली पत्र.”

उन्होंने आगे कहा कि मैंने अपने विधायक को फोन किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया. उन्होंने शाम करीब 6:30 बजे इस लेटर पर साइन करके इसे यहां भेजा. जब मैंने टीवी पर देखा कि हमारी पार्टी ने विजय का समर्थन किया है, तो मैं हैरान रह गया. इसलिए, मैंने राज्यपाल से मिलने का समय लिया और उन्हें लेटर सौंपकर इस मामले की जांच की अपील की है.

राज्यपाल के खिलाफ तमिलनाडु में कांग्रेस का प्रदर्शन

तमिलनाडु में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि राज्यपाल टीवीके प्रमुख विजय को सरकार बनाने के लिए बुलाने में जानबूझकर देरी कर रहे हैं।

चेन्नई, मदुरै और कोयंबटूर समेत राज्य के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हुए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस देरी की वजह से राज्य में राजनीतिक अस्थिरता पैदा हो रही है। कांग्रेस को डर है कि इस समय का इस्तेमाल विधायकों को लालच देने या उनकी खरीद-फरोख्त के लिए किया जा सकता है।

तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सेल्वापेरुन्थागाई ने राजभवन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। उनके अनुसार, सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए तुरंत बुलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल संवैधानिक नियमों का पालन करने में नाकाम रहे हैं।

वीसीके अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे

वीसीके अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन आज TVK को समर्थन देने के मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

विजय और थिरुमावलवन की विचारधारा एक, टीवीके ने वीसीके से मांगा समर्थन

चेन्नई में टीवीके की महिला विंग की राज्य समन्वयक डॉ स्फूर्ति अरुण ने वीसीके से समर्थन की अपील की है। उन्होंने कहा कि विजय अंबेडकर के बड़े समर्थक हैं और सामाजिक न्याय के लिए लड़ रहे हैं। वीसीके नेता थिरुमावलवन भी इसी विचारधारा को मानते हैं।

डॉ स्फूर्ति ने कहा, हमने वीसीके से साथ आने का अनुरोध किया है। इस मुद्दे पर अभी बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों की सोच एक जैसी है। अगर वीसीके और टीवीके साथ आते हैं, तो यह एक बहुत मजबूत गठबंधन बनेगा। टीवीके को उम्मीद है कि सामाजिक न्याय की इस लड़ाई में उन्हें वीसीके का साथ जरूर मिलेगा।

विजय को मुख्यमंत्री बनने से रोकने की हो रही कोशिश, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर का आरोप

तमिलनाडु में सरकार बनाने की हलचल के बीच कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने विरोधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने जनता का भरोसा खो दिया है, वे अब टीवीके प्रमुख विजय को मुख्यमंत्री बनने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने अपना फैसला सुना दिया है और इसे दबाना मुमकिन नहीं है। फिलहाल तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर सियासी घमासान जारी है।

पलानीस्वामी को बताया सीएम पद का उम्मीदवार

दिनाकरन ने इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए इसे लोकतंत्र का मज़ाक बताया. उन्होंने एनडीए और एआईएडीएमके के प्रति अपने और एएमएमके के अटूट समर्थन को दोहराते हुए ईपीएस को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताया. उन्होंने एएनआई से कहा, “यह विधायकों की खरीद-फरोख्त या जालसाजी का मामला है. यह लोकतंत्र का मज़ाक है. हम सभी एनडीए गठबंधन में हैं और एआईएडीएमके के साथ चुनाव लड़े हैं. हमारे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पलानीस्वामी हैं.”

राज्यपाल को लिखे लेटर में एएमएमके के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने लिखा कि पार्टी एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पाडी पलानीस्वामी के सरकार बनाने के दावे का समर्थन करती है. उन्होंने राज्यपाल से ईपीएस को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने और मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाने की अपील की. विधानसभा चुनाव में एएमएमके को केवल 1 सीट मिली है. दिनाकरन ने पत्र में कहा कि नवनिर्वाचित विधायक कामराज एस पार्टी के रुख का समर्थन करते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

by UB India News
June 9, 2026
0

यह जगजाहिर है कि जब हिंदुत्व की राजनीति की बात आती है, तो तमिलनाडु इसके हाशिये पर खड़ा दिखता है,...

कर्नाटक कांग्रेस के अंदर क्यों मचा हुआ जबर्दस्त घमासान ………….

कर्नाटक की कहानी; कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक या बीजेपी के भाग्य खुले……………….

by UB India News
May 29, 2026
0

कर्नाटक में कांग्रेस ने कार्यकाल के बीच सीएम बदल दिया। 77 साल के सिद्धारमैया की जगह 64 साल के डीके...

कर्नाटक का नाटक खत्‍म…………

कर्नाटक का नाटक खत्‍म…………

by UB India News
May 28, 2026
0

कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से चल रहे सत्ता हस्तांतरण के विवाद पर आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने निर्णायक कदम उठा...

कर्नाटक में जाति जनगणना शुरू, 7 अक्टूबर तक जारी रहेगी………….

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का पद छीनकर दिल्ली क्यों बुला रही कांग्रेस आलाकमान ?

by UB India News
May 27, 2026
0

कर्नाटक में साल 2023 के विधानसभा चुनावों में मिली बंपर जीत के बाद से ही मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर...

तमिलनाडु में नए राजनीतिक युग का आगाज, थलापति विजय बने मुख्यमंत्री साथ में नौ मंत्रियों ने ली शपथ…………..

तमिलनाडु में नए राजनीतिक युग का आगाज, थलापति विजय बने मुख्यमंत्री साथ में नौ मंत्रियों ने ली शपथ…………..

by UB India News
May 11, 2026
0

तमिलनाडु की सियासत में नया सुपरस्टार मिल गया है। आठ साल से सुपरहीरो की जो जगह खाली पड़ी थी उसे...

Next Post
बंगाल में भी गुंडागर्दी को रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ का मॉडल लागू करना होगा !………………

बंगाल में भी गुंडागर्दी को रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ का मॉडल लागू करना होगा !..................

बंगाल में नई शुरुआत: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, भारतीय राजनीति का सबसे महत्वपूर्ण बदलाव

बंगाल में नई शुरुआत: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, भारतीय राजनीति का सबसे महत्वपूर्ण बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend