ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तमिलनाडु में नए राजनीतिक युग का आगाज, थलापति विजय बने मुख्यमंत्री साथ में नौ मंत्रियों ने ली शपथ…………..

UB India News by UB India News
May 11, 2026
in दक्षिण भारत
0
तमिलनाडु में नए राजनीतिक युग का आगाज, थलापति विजय बने मुख्यमंत्री साथ में नौ मंत्रियों ने ली शपथ…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
तमिलनाडु की सियासत में नया सुपरस्टार मिल गया है। आठ साल से सुपरहीरो की जो जगह खाली पड़ी थी उसे थलापति विजय ने भर दिया है। फिल्म स्टार से राज्य की सत्ता तक पहुंचीं जयललिता के  2016 में और 2018 में करुणनिधि के निधन के बाद से ये जगह खाली थी। पिछले 49 साल से राज्य सियासत में चल रहा द्रविड़ राजनीति का दबदबा खत्म होता दिख रहा है।

बीते 49 साल से सिनेमा के सुपरस्टार ही यहां राजनीति के भी ‘नायक’ हुआ करते थे। फिर चाहे बात एम. करुणानिधि की हो या सुपरस्टार एमजी रामचंद्रन यानी एमजीआर और जे. जयललिता की। इन सभी नामों के अलावा तमिलनाडु की राजनीति में और भी कई ऐसे नाम रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक इस दक्षिण भारत के राज्य में मजबूत राजनीतिक मौजूदगी दर्ज की है।
एमके स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन भले ही तमिल सिनेमा से वास्ता रखते हैं, लेकिन उन्हें भी कॉलीवुड में पहले के अभिनेताओं जैसी लोकप्रियता नहीं मिली। हालांकि, विजय की बात करें तो उनमें वह सब खूबियां रही हैं, जो उन्हें तमिल सिनेमा का सुपरस्टार बनाती हैं। इसीलिए तमिलनाडु में उन्हें उनके पूरे नाम विजय जोसेफ की जगह ‘थलापति’ विजय के नाम से भी जाना जाता है। थलापति यानी ‘दल का नेतृत्व’ करने वाला।

तमिलनाडु में टीवीके की सरकार बनने के बाद राज्य में एकतरफा तौर पर दोनों स्थापित द्रविड़ पार्टियों- द्रविड़ मुनेत्र कझगम (द्रमुक) और अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) के दबदबे को बड़ा झटका लगा है। आलम यह है कि विजय की सीटें इन दोनों पार्टियों से ज्यादा हैं। विजय ने तमिल की राजनीति का अगला ‘मास्टर’ (विजय की एक फिल्म का शीर्षक) बनकर कई राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया है।

कौन हैं विजय जोसेफ?

सी. जोसेफ विजय, जिन्हें जोसेफ विजय चंद्रशेखर के नाम से भी जाना जाता है का जन्म 22 जून 1974 को हुआ था। उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर एक फिल्म निर्माता हैं और उनकी मां शोभा चंद्रशेखर एक हिंदू हैं जो फिल्मों में बैकग्राउंड सिंगर रही हैं। विजय का ताल्लुक तमिलनाडु के वेल्लालर समुदाय से है, जो एक संपन्न कृषि समूह है और इसमें हिंदू व ईसाई दोनों धर्मों के लोग शामिल हैं।

कैसा रहा सिनेमा में आने से लेकर थलापति विजय बनने तक का सफर

सिनेमा की दुनिया में विजय ने 1980 के दशक में अपने पिता द्वारा निर्देशित फिल्मों में एक बाल कलाकार के रूप में कदम रखा था। साल 1992 में उनके माता-पिता ने उन्हें नालैया थीरपू नाम की फिल्म से एक मुख्य अभिनेता के रूप में लॉन्च किया। हालांकि यह पहली फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन उनके करियर का सफर रुका नहीं। इस शुरुआती झटके के बाद, उनके पिता ने उन्हें 1993 की फिल्म सेंथूरपांडी में उस समय के लोकप्रिय स्टार विजयकांत के साथ कास्ट किया, जिसने विजय के फिल्म करियर में नई जान फूंक दी।

साल 1994 में जब विजय 20 वर्ष के थे, तब उनके पिता ने रसिगन फिल्म की रिलीज के दौरान उन्हें पहली बार ‘इलैयाथलापति’ उपाधि के साथ पेश किया, जिसका मतलब ‘दल का युवा नेता’ होता है। यही नाम आगे चलकर उनके बड़े स्टारडम और अब उनके राजनीतिक सफर की नींव बना है।

जैसे-जैसे विजय ने तमिल सिनेमा में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, वैसे-वैसे पूरे राज्य में उनकी चर्चाएं शुरू हो गईं। इसका असर यह हुआ कि विजय कुछ ही समय में उन सितारों की फेहरिस्त में शामिल हो गए, जिनके लिए तमिल सिनेमा के प्रशंसक हमेशा पीछे खड़े दिखते थे। कॉलीवुड में उनकी गिनती उन गिने-चुने स्टार्स में होने लगी, जिनकी फिल्मों की रिलीज से पहले लोग उनके पोस्टरों को दूध से नहलाते थे और फिल्म को हिट कराने के लिए पहले ही दिन से सिनेमा हॉल के बाहर बैठ जाते थे। समकालीन सिनेमा में विजय को सुपरस्टार रजनीकांत का उत्तराधिकारी माना जाता है और उनकी टक्कर में सिर्फ कुछ गिने-चुने अभिनेता ही रखे जाते हैं।

तमिलनाडु की राजनीति में रविवार को एक नया युग की शुरूआत हो गई है। ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के संस्थापक जोसेफ विजय ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। यह राज्य में पहली बार है जब किसी गैर-द्रविड़ पार्टी ने सरकार बनाई है। नई सरकार के गठन के साथ ही डीएमके और एआईएडीएमके का दशकों पुराना दबदबा खत्म हो गया है। विजय के साथ में  9 और मंत्रियों ने सपथ ली है। अब विजय को 13 मई तक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना होगा। विजय के साथ जिन नौ मंत्रियों ने सपथ ली है

एन आनंद
61 साल के एन आनंद को लोग ‘बुसी आनंद’ के नाम से भी जानते हैं। वह विजय के सबसे भरोसेमंद साथी माने जाते हैं। साल 2006 में वह पुडुचेरी से विधायक चुने गए थे। अब उन्होंने चेन्नई की टी नगर सीट से जीत हासिल की है। वह टीवीके के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और पहले विजय रसिगर मंदरम के प्रमुख  के तौर पर काम कर चुके हैं।

आधव अर्जुना
बास्केटबॉल खिलाड़ी और बिजनेसमैन रहे आधव अर्जुना अब राजनीति में सक्रिय हैं। वह बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं। वह वीसीके पार्टी छोड़कर टीवीके में शामिल हुए थे। पार्टी के महासचिव के रूप में उन्होंने चुनाव अभियान में बड़ी भूमिका निभाई और चेन्नई की विल्लिवाक्कम सीट से जीत दर्ज की।

RELATED POSTS

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

कर्नाटक की कहानी; कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक या बीजेपी के भाग्य खुले……………….

राजमोहन अरुमुगम
डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘पुट चटनी’ से मशहूर हुए राजमोहन ने युवाओं और नए वोटरों को पार्टी से जोड़ने में मदद की। प्रचार सचिव के तौर पर उन्होंने सोशल मीडिया और यूट्यूब वीडियो के जरिए पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुँचाया। उनके मजाकिया अंदाज और रील्स को युवाओं ने काफी पसंद किया।

सी टी आर निर्मल कुमार
44 साल के निर्मल कुमार टीवीके की डिजिटल रणनीति के मुख्य चेहरा हैं। उनके पास बीजेपी और एआईएडीएमके के सोशल मीडिया सेल में काम करने का अनुभव है। उन्होंने व्हाट्सएप और मीम नेटवर्क का एक बड़ा जाल तैयार किया, जिससे 2025 और 2026 के दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी का दबदबा बना रहा।

के जी अरुणराज
पूर्व आईआरएस अधिकारी और डॉक्टर अरुणराज ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेकर टीवीके जॉइन की। वह पार्टी में प्रचार और नीति के महासचिव हैं। उन्होंने तमिलनाडु, बिहार और महाराष्ट्र में आयकर विभाग में सेवा दी है। उन्होंने तिरुचेंगोडु सीट से चुनाव जीता है।

के ए सेंगोट्टैयन
50 साल से ज्यादा का राजनीतिक अनुभव रखने वाले सेंगोट्टैयन पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता हैं। वह एआईएडीएमके के दिग्गज नेता रहे हैं और नवंबर 2025 में टीवीके में शामिल हुए। उन्होंने गोबीचेट्टीपलयम सीट से नौवीं बार जीत हासिल की है। वह पार्टी की कार्यकारी समिति के मुख्य समन्वयक हैं।

कीर्तना एस
कीर्तना एस विजय की कैबिनेट में फिलहाल इकलौती महिला मंत्री हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास 22.6 लाख रुपये की संपत्ति और 12.8 लाख रुपये की देनदारी है। उनकी सालाना कमाई 6.4 लाख रुपये है और उन पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

पी वेंकटरमणन
48 साल के वेंकटरमणन ने मायलापुर सीट से 70,070 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। वह पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उन पर कोई आपराधिक केस नहीं है। उनके पास कुल 5.4 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें 3.2 करोड़ रुपये की चल संपत्ति शामिल है।

केटी प्रभु
पेशे से डेंटिस्ट डॉ. केटी प्रभु ने शिवगंगा की करैकुडी सीट से चुनाव जीता है। वह पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उनकी कुल संपत्ति 11.4 करोड़ रुपये है। उनकी सालाना आय 54.6 लाख रुपये है और उन पर 3.3 करोड़ रुपये की देनदारी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

by UB India News
June 9, 2026
0

यह जगजाहिर है कि जब हिंदुत्व की राजनीति की बात आती है, तो तमिलनाडु इसके हाशिये पर खड़ा दिखता है,...

कर्नाटक कांग्रेस के अंदर क्यों मचा हुआ जबर्दस्त घमासान ………….

कर्नाटक की कहानी; कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक या बीजेपी के भाग्य खुले……………….

by UB India News
May 29, 2026
0

कर्नाटक में कांग्रेस ने कार्यकाल के बीच सीएम बदल दिया। 77 साल के सिद्धारमैया की जगह 64 साल के डीके...

कर्नाटक का नाटक खत्‍म…………

कर्नाटक का नाटक खत्‍म…………

by UB India News
May 28, 2026
0

कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से चल रहे सत्ता हस्तांतरण के विवाद पर आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने निर्णायक कदम उठा...

कर्नाटक में जाति जनगणना शुरू, 7 अक्टूबर तक जारी रहेगी………….

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का पद छीनकर दिल्ली क्यों बुला रही कांग्रेस आलाकमान ?

by UB India News
May 27, 2026
0

कर्नाटक में साल 2023 के विधानसभा चुनावों में मिली बंपर जीत के बाद से ही मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर...

तमिलनाडु में सरकार गठन पर संशय बरकरार ,राज्य में सियासी बवाल शुरू…………….

तमिलनाडु में सरकार गठन पर संशय बरकरार ,राज्य में सियासी बवाल शुरू…………….

by UB India News
May 10, 2026
0

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही राजनीतिक उठापटक जारी है. अभिनेता से राजनेता बने सी. जोसेफ...

Next Post
असम में एक बार फिर सरमा सरकार , 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

असम में एक बार फिर सरमा सरकार , 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Art of Living के 45वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए PM मोदी…………

Art of Living के 45वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए PM मोदी............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend