ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हत्या और तख्तापलट का डर, बंकर में पनाह लेने को मजबूर व्लादिमीर पुतिन?

UB India News by UB India News
May 8, 2026
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
हत्या और तख्तापलट का डर, बंकर में पनाह लेने को मजबूर व्लादिमीर पुतिन?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सोचिए… एक ऐसा राष्ट्रपति, जिसके पास दुनिया की दूसरी सबसे ताकतवर सेना हो, वह अब जमीन के नीचे बने बंकरों में रहने को मजबूर हो जाए. कम से कम दावा तो ऐसा ही किया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब पहले से कहीं ज्यादा डरे हुए और अलग-थलग हो गए हैं. यूक्रेन युद्ध, ड्रोन हमलों और तख्तापलट के डर ने क्रेमलिन की चिंता बढ़ा दी है. यहां तक कि पुतिन से मिलने वाले लोगों की जांच भी बेहद सख्त कर दी गई है. दावा है कि अब उनकी जिंदगी का बड़ा हिस्सा बंकरों के अंदर ही गुजर रहा है.

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन युद्ध के बीच हत्या की आशंका बढ़ने के कारण रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा काफी ज्यादा कड़ी कर दी गई है. रूस की फेडरल प्रोटेक्टिव सर्विस (FSO) ने पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा इंतजाम और बढ़ा दिए हैं. मॉस्को में पुतिन को जानने वाले लोगों और यूरोपीय खुफिया एजेंसियों के करीबी एक सूत्र के मुताबिक, पुतिन अब अपना ज्यादातर समय जमीन के नीचे बने बंकरों में बिताते हैं और वहीं से युद्ध की निगरानी करते हैं. बताया गया है कि अब वे आम सरकारी मामलों में पहले की तुलना में काफी कम शामिल होते हैं.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के बाद से पुतिन का अलगाव और बढ़ गया है. यूरोपीय खुफिया सूत्र के अनुसार, मार्च तक क्रेमलिन को तख्तापलट या ड्रोन हमले का डर और ज्यादा सताने लगा था. फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पुतिन को जानने वाले एक व्यक्ति ने कहा, “यूक्रेन के ड्रोन ऑपरेशन ‘स्पाइडरवेब’ का झटका अभी भी बना हुआ है.”

पिछले साल यूक्रेन के ड्रोन ने आर्कटिक सर्कल से आगे रूस के एयरफील्ड्स पर हमला किया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी में अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को पकड़ने की घटना ने भी सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया. इन खतरों के बाद FSO ने सुरक्षा नियम और ज्यादा सख्त कर दिए हैं. यूरोपीय खुफिया एजेंसियों के करीबी सूत्र के मुताबिक, पुतिन ने अपनी यात्राएं कम कर दी हैं और उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने वाले लोगों की जांच भी पहले से ज्यादा कड़ी कर दी गई है.

बताया गया है कि पुतिन अब दक्षिणी रूस के क्रास्नोदार क्षेत्र के एक बंकर में लंबे समय तक रहते हैं, जहां वे कई-कई हफ्तों तक काम करते हैं. फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, सरकारी मीडिया सामान्य स्थिति दिखाने के लिए पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो का इस्तेमाल कर रहा है. इसके अलावा पुतिन के करीब काम करने वाले लोगों के लिए भी सुरक्षा नियम काफी सख्त कर दिए गए हैं. रसोइयों, फोटोग्राफरों और बॉडीगार्ड्स को सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है. उन्हें पुतिन के आसपास इंटरनेट वाले मोबाइल फोन रखने की भी इजाजत नहीं है. रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके घरों में CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं. पूरी रिपोर्ट आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
तमिलनाडु : विजय को सत्ता से दूर रखने को एकसाथ आएंगे DMK-AIADMK?

तमिलनाडु : विजय को सत्ता से दूर रखने को एकसाथ आएंगे DMK-AIADMK?

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज……

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend