वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में शनिवार रात एक बड़ी सुरक्षा चूक हुई। यहां व्हाइट हाउस संवाददाता डिनर का आयोजन चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान अचानक गोलीबारी की घटना हुई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।
इस कार्यक्रम में ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद थे। सुरक्षा एजेंसियों ने इन सभी बड़े नेताओं को तुरंत वहां से बाहर निकाला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक हमलावर ने गोलियां चलाई थीं। चश्मदीदों के मुताबिक उन्होंने करीब 5 से 8 गोलियां चलने की आवाज सुनी।
जैसे ही फायरिंग हुई, हॉल में मौजूद सैकड़ों पत्रकार और मशहूर हस्तियां अपनी जान बचाने के लिए मेजों के नीचे छिप गए। सीक्रेट सर्विस के जवान चिल्लाकर लोगों को हटने और नीचे झुकने के लिए कह रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे बैंक्वेट हॉल को घेर लिया। नेशनल गार्ड के जवानों ने भी इमारत के अंदर मोर्चा संभाल लिया।
होटल से लोगों को बाहर जाने की अनुमति दी गई, लेकिन किसी को भी अंदर आने से रोक दिया गया। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है। हमलावर कौन था और उसने ऐसा क्यों किया, इसकी जांच अभी जारी है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर क्या है?
अमेरिका ट्रंप फायरिंग लाइव: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर, जो आमतौर पर बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज का हाई-प्रोफाइल इवेंट होता है, इस बार फायरिंग की घटना से अचानक थम गया. इस कार्यक्रम का मकसद पत्रकारिता के छात्रों के लिए फंड जुटाना होता है, जहां उन्हें मेंटर्स के साथ जोड़ा जाता है. एक मेंटर ने बताया कि उनके साथ मौजूद छात्र बेहद घबराए हुए थे, लेकिन सभी सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह प्रतिष्ठित इवेंट इस तरह फायरिंग के साथ खत्म होगा.
ट्रंप पर हमला करने वाला निकला टीचर, बंदूक के साथ होटल में कैसे पहुंचा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कोशिश की गई है. अमेरिकी समय के मुताबिक शनिवार की देर रात एक डिनर इवेंट में ट्रंप को निशाना बनाने की कोशिश की गई. लेकिन अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने हमलावर को जमीन पर गिरा दिया. हालांकि एक एजेंट हमले में घायल हो गया. हालांकि बुलेटप्रूफ वेस्ट के कारण उसकी जान बच सकी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है.
डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाला कौन है?
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर की पहचान 31 वर्षीय कोल एलेन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला है और एक शिक्षक बताया जा रहा है. घटना शनिवार रात करीब 8:30 बजे उस समय हुई जब एलेन ने इवेंट के मुख्य सुरक्षा जांच क्षेत्र के पास गोलीबारी शुरू कर दी. एक फेडरल लॉ एनफोर्समेंट सोर्स ने उसकी पहचान की पुष्टि की है.
होटल के अंदर कैसे पहुंच हमलावर?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब होटल में डोनाल्ड ट्रंप का कार्यक्रम होना था, तब भी आरोप भला बंदूक लेकर कैसे पहुंच गया? व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग करने वाले संदिग्ध को लेकर वॉशिंगटन DC पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस प्रमुख जेफ्री कैरोल ने बताया कि आरोपी उसी होटल में ठहरा हुआ था, जिससे उसे इवेंट के दौरान अंदर घुसने में आसानी हुई. उन्होंने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि हमले का मकसद क्या था या वह किसे निशाना बनाना चाहता था.
हमलावर कौन सा हथियार लाया था?
हमलावर के हथियार के प्रकार को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने एक ‘लंबा हथियार’ मौके पर ही असेंबल किया और फिर फायरिंग करते हुए बॉलरूम की ओर बढ़ने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि वह टेरेस एंट्री के पास एक ऐसे इलाके में था, जहां उस समय सुरक्षा निगरानी बेहद कम थी. इवेंट में वॉलंटियर के तौर पर मौजूद हेलेन मेबस ने बताया, ‘वह एक अस्थायी कमरे में था, जहां बार के सामान रखे थे और वहां कोई सुरक्षा नहीं थी. उसने बैग से हथियार निकाला, जो सामान्य
बंदूक जैसा नहीं दिख रहा था.’
गवाहों के मुताबिक, 7 से 8 गोलियां चलने के बाद हॉल में अफरा-तफरी मच गई. कई मेहमान टेबल के नीचे छिप गए और काफी देर तक बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए. इस दौरान US सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति JD वेंस और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला. ट्रंप ने बाद में बयान जारी कर कहा, ‘सीक्रेट सर्विस और अन्य एजेंसियों ने शानदार काम किया. उन्होंने तेजी और बहादुरी से प्रतिक्रिया दी.’
45 साल बाद हिल्टन होटल में चली गोलियां
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन का मशहूर वॉशिंगटन हिल्टन होटल एक बार फिर अचानक सुर्खियों और दहशत के बीच आ गया है। यह वही जगह है, जिसने 45 साल पहले उस खौफनाक घटना को देखा था जब तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर जानलेवा हमला हुआ था और अब, साल 2026 में एक बार फिर इसी होटल में फायरिंग जैसी आवाजों ने पूरे माहौल को हिला दिया, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बड़े कार्यक्रम में मौजूद थे। कुछ ही पलों में सामान्य दिख रहा आयोजन अफरा-तफरी में बदल गया और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। दो अलग-अलग दौर, दो अलग राष्ट्रपति और एक ही जगह वॉशिंगटन हिल्टन, जो एक बार फिर इतिहास की गंभीर और डराने वाली यादों को ताजा कर रहा है।
1981: जब रोनाल्ड रीगन पर हुआ था हमला
30 मार्च 1981 का दिन अमेरिकी इतिहास में काले अध्याय की तरह दर्ज है। तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन वॉशिंगटन हिल्टन में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जैसे ही वे बाहर निकले, जॉन हिंकले जूनियर नाम के हमलावर ने 22 कैलिबर रिवॉल्वर से गोलियां चला दीं। इस हमले में रीगन के साथ सीक्रेट सर्विस एजेंट टिमोथी मैकार्थी, पुलिस अधिकारी थॉमस डेलाहंटी और प्रेस सचिव जेम्स ब्रैडी भी घायल हुए थे। जेम्स ब्रैडी की हालत सबसे गंभीर रही और वह जीवनभर के लिए विकलांग हो गए थे। इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए थे।
2026: ट्रंप की मौजूदगी में फिर मची अफरा-तफरी
25 अप्रैल 2026 की रात एक बार फिर यही होटल दहशत का केंद्र बन गया। यहां व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर चल रहा था, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुख्य अतिथि थे। बॉलरूम में करीब 2600 लोग मौजूद थे, जिनमें पत्रकार, नेता और बड़ी हस्तियां शामिल थीं। इसी दौरान अचानक तेज आवाजें सुनाई दीं। शुरुआत में लोगों को लगा कि यह कोई तकनीकी गड़बड़ी है, लेकिन जल्द ही साफ हो गया कि फायरिंग जैसी आवाजें थीं। चश्मदीदों के अनुसार, लॉबी और बॉलरूम के बाहर 4 से 6 राउंड फायरिंग जैसी आवाजें सुनी गईं। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सीक्रेट सर्विस ने संभाली स्थिति
यूएस सीक्रेट सर्विस तुरंत हरकत में आई और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा मेलानिया ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हॉल में मौजूद कई लोग टेबल के नीचे छिप गए, जबकि कुछ जमीन पर लेट गए। कुछ ही मिनटों में पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और संदिग्ध को होटल की लॉबी के पास ही हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि राष्ट्रपति और अन्य वीवीआईपी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
एक ही होटल, दो बड़े हमले
वॉशिंगटन हिल्टन अब उन चुनिंदा जगहों में शामिल हो गया है जहां अलग-अलग समय पर दो अमेरिकी राष्ट्रपतियों की मौजूदगी में सुरक्षा संकट सामने आया। 1981 में रोनाल्ड रीगन सीधे हमले का शिकार हुए थे, जबकि 2026 में डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में गोलीबारी की आवाजों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी।
1981 की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को काफी मजबूत किया गया था, लेकिन ताजा घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि इतने कड़े इंतजामों के बावजूद ऐसी चूक कैसे हो रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े आयोजनों में वीआईपी एरिया सुरक्षित होता है, लेकिन होटल के अन्य हिस्सों में जोखिम बना रहता है।