ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नेपाल में PM बालेन शाह के खिलाफ प्रदर्शन तेज, टैक्स बढ़ाने और छात्र संघ पर बैन से नाराजगी

UB India News by UB India News
April 22, 2026
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
नेपाल में PM बालेन शाह के खिलाफ प्रदर्शन तेज, टैक्स बढ़ाने और छात्र संघ पर बैन से नाराजगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेपाल में बालेन शाह की सरकार आई तो ऐसा लगा कि देश में स्थिरता आएगी लेकिन पिछले कुछ दिनों से जो हो रहा है वो चौंका रहा है। बालेन शाह के दो मंत्रियों पर दाग लगा है। नेपाल में बालेन शाह सरकार के नीतिगत फैसलों के खिलाफ जनसैलाब उमड़ पड़ा है.

नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन शाह ने प्रधानमंत्री के तौर पर एक महीना भी पूरा नहीं किया है। इस दौरान लिए गए उनके कुछ फैसले जनता को बिल्कुल पसंद नहीं आए हैं और सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इन मुद्दों में खासतौर से छात्र संघ पर रोक, भारत से आयात पर सख्त कस्टम्स क्लीयरेंस और गृह मंत्री से जुड़ा भ्रष्टाचार का मुद्दा शामिल है।

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

काठमांडू के मेयर से पीएम बने बालेन शाह के राजनीतिक उभार में जिन मुद्दों का सबसे अहम योगदान रहा है। सरकार बनने के पहले महीने में उनको उन्हीं मुद्दों पर जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा रहा है। बालेन शाह 2025 के छात्र आंदोलन से राष्ट्रीय नेता बने और भ्रष्ट्राचार को उन्होंने अपने चुनाव का प्रमुख मुद्दा बनाया था। इन दोनों मुद्दों पर उनके खिलाफ लोग सड़क पर हैं। भारत में बालेन शाह ने पढ़ाई की है और पड़ोसी देश से अच्छे संबंधों की वकालत की है। अब वह भारत के सामानों के आयात पर घिरे हुए हैं।

भारत से सामान लाने पर टैक्स
बालेन शाह सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का एक मुख्य कारण वह फैसला है, जिसके तहत भारत से लाए गए 100 रुपए से अधिक कीमत के सामान पर अनिवार्य सीमा शुल्क (कस्टम ड्यूटी) लगा दिया गया है। सीमावर्ती इलाकों के निवासियों का कहना है कि इस कदम का सीधा असर उनके रोज़मर्रा के जीवन पर पड़ रहा है।

बॉर्डर इलाके के लोग जरूरी चीजों के लिए सीमा पार से होने वाली खरीदारी पर बहुतदा निर्भर रहते हैं। ऐसे में वह इस फैसले के खिलाफ सड़क पर उतर गए हैं। प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि यह नीति आम नागरिकों पर गैरजरूरी आर्थिक बोझ डालती है। विपक्षी दलों ने इस फैसले को वापस ना लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

छात्र संघ विवाद से युवाओं में गुस्सा
बालेन शाह में बीते कुछ समय में छात्रों ने अपना नेता देखा है लेकिन उन्होंने सत्ता संभालते ही छात्र संघ पर रोक लगा दी है। सरकार का राजनीतिक समूहों से जुड़े छात्र संघों को खारिज करना युवाओं को नाराज कर रहा है। छात्र नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह बातचीत करने के बजाय दमनकारी रवैया अपना रही है।

छात्र संघ के मामले में नेपाल के कई शहरों में हजारों युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किए हैं। इनमें से कई प्रदर्शनों का नेतृत्व स्कूली और कॉलेज के छात्रों के समूह कर रहे हैं। छात्र इसका नेतृत्व कर रहे हैं लेकिन यह आंदोलन कॉलेज कैंपस तक सीमित नहीं है। इसमें कई राजनीतिक दल और समाज का एक बड़ा हिस्सा शामिल होता हुआ नजर आ रहा है।

गृह मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप
भ्रष्टाचार खत्म करने का नारा देकर आए बालेन शाह इस मुद्दे पर भी घिरे हुए हैं। उनके गृह मंत्री सुदन गुरुंग पर आय से अधिक संपत्ति रखने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। सामने आए कुछ कथित दस्तावेजों से पता चलता है कि सुदान ने विवादित संस्थाओं में निवेश किया है और उनके शेयर खरीदे हैं। खुलासों के बाद उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई है।

बालेन शाह सरकार पर तेज होते विरोध प्रदर्शनों के साथ दबाव बढ़ता जा रहा है। बालेन शाह ने बीते महीने काफी जोश-खरोश के साथ सत्ता संभाली है लेकिन अब वह कई मोर्चों पर संकट का सामना कर रहे हैं। उन पर आरापों के जवाब देने का दबाव है। साथ ही जल्दी से जल्दी संकट से निकलने की भी चुनौती है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
भावनाओं को आहत करना मेरा उद्देश्य नहीं… खरगे ने मांगी माफी…………..

कांग्रेस प्रमुख के खिलाफ ECI पहुंची BJP..

गर्मी का अटैक, दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र तक हीटवेव का अलर्ट , बिहार के कई जिलों का तापमान 40°C से ऊपर

गर्मी का अटैक, दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र तक हीटवेव का अलर्ट , बिहार के कई जिलों का तापमान 40°C से ऊपर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend