बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। दो दशकों तक सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की अंतिम बैठक हुई।
अंतिम बैठक में सभी भावुक दिखे
नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अंतिम बैठक के बाद बाहर निकलने पर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि आज बहुत पल था। सीएम नीतीश कुमार के लिए ये काफी भावुक पल था। कैबिनेट के सभी सदस्यों के लिए ये भावुक पल था। नीतीश कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
सीएम नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक खत्म कर एक अणे मार्ग पहुंचे। नीतीश कुमार के साथ गाड़ी में उनके करीबी मंत्री विजय चौधरी, विजय चौधरी के साथ मुस्कुराते नजर आए। वहीं सीएम आवास की तरफ आने वाले सारे रास्तों की बैरिकेडिंग की गई थी। सिर्फ मीडिया और इमरजेंसी गाड़ियों को आने-जाने की इजाजत दी गई थी। जबकि लोकभवन के पास भी सुरक्षा और बढ़ाई गई है।
मंत्रियों और अधिकारियों के साथ ने ग्रुप फोटो खिंचवाई
कैबिनेट की बैठक के बाद सभी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ नीतीश कुमार ने ग्रुप फोटो खिंचवाई। सचिवालय के कर्मचारियों के साथ भी नीतीश कुमार ने ग्रुप फोटोग्राफी करवाई। इस दौरान नीतीश कुमार काफी भावुक लेकिन बेहद ही संयमित नजर आए।
सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट की आखिरी बैठक बैठक खत्म होने के बाद अपने मंत्रियों के साथ पोर्टिको में कुछ देर के लिए रुक कर बातचीत की। इससे पहले करीब 25 मिनट तक कैबिनेट की बैठक चली। कैबिनेट मीटिंग में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्यसभा से भी वो बिहार के लिए काम करते रहेंगे, आगे भी जो सरकार बनेगी वे उसका मार्गदर्शन करते रहेंगे।
नीतीश कुमार अब बिहार की सक्रिय राजनीति से दिल्ली का रुख करेंगे
नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद अब वे राज्य की सक्रिय राजनीति से दिल्ली का रुख कर रहे हैं। उनके त्यागपत्र के बाद बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जबकि नई सरकार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कोटे से उपमुख्यमंत्री बनाया जाना तय है।
शाम में नई सरकार बनाने का दावा पेश
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में आज नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। शाम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद सीएम चेहरे की तस्वीर साफ हो जाएगी। शाम करीब 5 से 7 बजे तक नई सरकार बनाने का दावा पेश होगा।







