ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, राजभवन पहुंच सरकार बनाने का दावा किये पेश , कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण

UB India News by UB India News
April 15, 2026
in पटना, बिहार
0
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, राजभवन पहुंच सरकार बनाने का दावा किये पेश , कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की सियासत के लिए आज एक बड़ा दिन है। आज नीतीश युग का अंत हुआ और सम्राट युग का आरंभ होने वाला है। दरअसल आज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के तौर पर आखिरी कैबिनेट मीटिंग की, जिसमें उन्होंने इस्तीफे का ऐलान किया। इसके बाद हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया। यानी ये साफ हो गया है कि सम्राट चौधरी नए सीएम होंगे।

निशांत कुमार के डिप्टी CM बनने की चर्चा

नए सीएम और उनके मंत्रिमंडल को लेकर कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ होने वाली है लेकिन नए सीएम के साथ मंत्रियों के नामों को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। कई संभावित चेहरों के शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही है उनमें से कई चेहरे वहीं हैं जो मौजूदा नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल हैं। लेकिन सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के डिप्टी सीएम बनने की भी चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार ब‍िहार की नई सरकार में 2 ड‍िप्‍टी सीएम नहीं होंगे सिर्फ निशांत कुमार के रूप में एक ही उप मुख्‍यमंत्री होंगे। जबक‍ि अभी मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बीजेपी कोटे से 2 उप मुख्‍यमंत्री भी हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

‘नॉन-परफॉर्मिंग’ मंत्रियों की छुट्टी?

इसी के साथ ये भी संभावना जताई जा रही है कि बिहार की नई सरकार में बीजेपी के कुछ नए चेहरे मंत्री बन सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी अपने कोटे से कुछ ‘नॉन-परफॉर्मिंग’ मंत्रियों की छुट्टी कर सकती है। उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। लेकिन वो चेहरे कौन कौन हो सकते हैं उसको लेकर कयासों का बाजार गर्म है। इसके अलावा, नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई जगह को किसी प्रभावशाली नए चेहरे से भरे जाने का संभावना है।

मुख्यमंत्री के इस्तीफा के बाद केंद्रीय मंत्री और पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान की देखरेख में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक होगी। इसमें शिवराज सिंह बिहार के सीएम का एलान करेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा के आलाकमान ने मुख्यमंत्री का नाम फाइनल कर लिया है। आज दिल्ली से भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह आएंगे। दोनों नेता  एनडीए के विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद नए मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

क्या होगा नई सरकार का स्वरूप?
सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नीतीश कुमार के साथ नीतीश कुमार के आवास पर हाईलेवल मीटिंग चली। इसमें जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, ललन सिंह, बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी, श्रवण कुमार, जमा खान मौजूद थे। सभी लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक की। इसमें 14 अप्रैल को होने वाली एनडीए की विधायक दल की बैठक और जदयू कोटे से बनने वाले मंत्री और निशांत कुमार को लेकर बातचीत हुई। बैठक के बाद ललन सिंह और संजय झा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मिलने उनके आवास पर गए थे। करीब 35 मिनट तक मीटिंग चली। सूत्र बता रहे हैं जदयू के डिप्टी सीएम और मंत्रियों की लिस्ट सम्राट चौधरी को सौंप दी गई है। नए मंत्रिमंडल में जदयू की ओर से दो डिप्टी सीएम होने की बात सामने आ रही है। इसमें पहले नंबर पर निशांत कुमार का नाम चल रहा है। बाकी वर्तमान मंत्रियों को रिपीट किया जाएगा। भाजपा, लोजपा (राम), हम और रालोमो कोटे से भी मंत्री रिपीट होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को
बिहार का नया सीएम 15 अप्रैल को मिल जाएगा। सुबह 11 बजे लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें सीएम और डिप्टी सीएम समेत 21 मंत्री शपथ ले सकते हैं। पहली बार भाजपा बड़े भाई की भूमिका में रहेगा। नए मुख्यमंत्री की रेस में सम्राट चौधरी का नाम पहले नंबर पर है। हाल के राजनीतिक घटनाक्रम पर गौर करें तो उनके नाम पर मुहर लग सकती है। सोमवार शाम में सम्राट चौधरी के आवास पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।

नीतीश जाएंगे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल

इसके बाद सुबह 11.30 बजे नीतीश कुमार सभी विधायकों और विधानपार्षदों के साथ ग्रुप फोटोग्राफी में रहेगे। 3 बजकर 5 मिनट कर नीतीश कुमार लोकभवन पहुंचेंगे और 3.15 पर राज्यपाल सैयद अता हुसैन को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद साढ़े 3 बजे वो फिर से 1 अणे मुख्यमंत्री आवास लौटेंगे। थोड़ी देर आराम करने के बाद नीतीश 3.50 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में जाएंगे और 4 बजे से वहीं NDA के विधानमंडल दल की बैठक में हिस्सा लेंगे।

आज का सारा प्रोग्राम हो गया फिक्स

सुबह 10:30 बजे: नीतीश कुमार बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के पास जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे

सुबह 10:45 बजे: सीएम नीतीश कुमार सचिवालय के लिए निकल जाएंगे

सुबह 11 बजे: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी आखिरी कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे

सुबह 11:30 बजे: सीएम नीतीश इसके बाद ग्रुप फोटोग्राफी में हिस्सा लेंगे

दोपहर 2 बजे: सीएम आवास में होगी जदयू विधायक दल की बैठक

दोपहर 3 बजे: बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। शिवराज सिंह चौहान भी बैठक में रहेंगे

दोपहर 3:15 बजे: सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे

शाम 4 बजे: बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA विधानमंडल दल की बैठक, मिलेगा बिहार को नया सीएम

दोपहर 2 बजे जदयू विधायक दल की बैठक

लेकिन इन सब सरकारी कार्यक्रमों के बीच दोपहर 2 बजे सीएम नीतीश कुमार अहम काम करेंगे। वो दोपहर 2 बजे सीएम आवास पर मौजूद रहेंगे। यहीं पर जनता दल यूनाइटेड के विधायक दल की बैठक होगी। नीतीश अपने इस्तीफे से पहले जदयू विधायक दल के नेता चुनने की प्रक्रिया शुरू करवाएंगे। इससे ये तय हो जाएगा JDU की तरफ से बिहार का उपमुख्यमंत्री कौन बनेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आज , पीएम मोदी देंगे तीन राज्यों को सौगात

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आज , पीएम मोदी देंगे तीन राज्यों को सौगात

निशांत का तेजस्वी यादव को अब तक का सबसे बड़ा जवाब……..

निशांत का डिप्टी सीएम पद स्वीकार न करने का निर्णय........................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend