ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BJP ने शिवराज सिंह चौहान को बनाया ऑब्जर्वर ……..

UB India News by UB India News
April 13, 2026
in पटना, बिहार
0
पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बिहार दौरे पर………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर कवायद तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने विधायक दल का नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार के ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. अब बिहार के सीएम का चुनाव शिवराज सिंह चौहान करेंगे. माना जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान जल्द ही बिहार में बीजेपी के सभी विधायकों के साथ पहले बैठक करेंगे. इसके बाद नए सीएम के नाम पर मुहर लगाई जाएगी. यानि बिहार में बीजेपी की तरफ से नए मुख्यमंत्री के चुनाव में अब शिवराज सिंह चौहान की भूमिका अहम हो गई है।

इससे पहले बिहार में नए सीएम को लेकर भी कई नामों की चर्चा चल रही थी. इस बीच बीजेपी हाईकमान ने चौंकाने वाले फैसला लेते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी. राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के आलाकमान ने तय किया है कि बिहार का नया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की देखरेख में चुना जाएगा.

RELATED POSTS

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

वहीं, बीजेपी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है कि ‘भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री, भारत सरकार को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.’

14 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक

बिहार सरकार के मुताबिक, 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. सूत्रों के अनुसार, इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगे. इस कार्यक्रम के बाद कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी. ये बैठक बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि कयास लगाए जा रहे हैं कि यह उनके कार्यकाल की अंतिम बैठक हो सकती है. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रह सकते हैं.

सम्राट चौधरी और मुख्यमंत्री की मुलाकात नई बात नहीं

बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री तो वही बनेगा,जिसे एनडीए का विधायक दल अपना नेता चुनेगा. इसमें भारतीय जनता पार्टी की अहम भूमिका है. उन्होंने कहा कि यह तो भारतीय जनता पार्टी को तय करना है. इस मामले में भाजपा की अपनी प्रक्रिया होती है. इधर, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मुख्यमंत्री की मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि वे पहले भी लगातार आते रहते हैं, यह कोई नई बात नहीं है. नई सरकार के गठन को लेकर जल्द ही गठन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

Next Post
बिहार में 14 को तीन बड़ी बैठकें , 15 अप्रैल को नई सरकार !

बिहार में 14 को तीन बड़ी बैठकें , 15 अप्रैल को नई सरकार !

यूपी में पंकज चौधरी मॉडल के बाद बिहार में बदलाव की बारी?

बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा !.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend